हिमाचल के इस जिले में अब बिना पंजीकरण कोई भी बाहरी नहीं कर पाएगा नौकरी, नौकरी देने वाले स्थानीय लोग भी हो जाए सावधान, पढ़ें पूरी ख़बर..       शिमला : रामपुर की रचोली में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौके पर मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में रुका अवैध मस्जिद गिराने का काम, अवैध निर्माण के लिए तो सभी ने दिए पैसे, लेकिन तोड़ने को कोई नही दे रहा, जानिए क्या है पूरा मामला..       हिमाचल: मंत्रिमंडल की बैठक CM सुक्खू की अध्यक्षता में सम्पन्न, मंत्रिमंडल की मीटिंग में लिए गए कई अहम निर्णय, पढ़ें विस्तार से..       दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन, किया चक्का जाम, बोले मांगे पूरी न होने तक करेंगे चक्का जाम, पुलिस पर लगाए धमकाने के आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में अस्थायी कर्मियों को 28 अक्तूबर को मिलेगा मानदेय, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..       "पहला राज्य बना हिमाचल, मस्जिद गिराकर पेश की भाईचारे की मिसाल" CM सुक्खू दी ये प्रतिक्रिया, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का पंचांग: 22 अक्तूबर 2024; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       आज का राशिफलः 22 अक्टूबर 2024; मंगलवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल       शिमला: संजौली विवादित मस्जिद को तोड़ने का कार्य शुरू, जानें क्या है पूरा मामला, पढ़ें विस्तार से..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में बड़ा हादसा, टिप्पर खाई में गिरा, तीन मजदूरों की मौत और पांच घायल, पढ़ें पूरी खबर..

September 11, 2023 12:53 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में एक टिप्पर के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हैं। हादसा रविवार शाम खशधार में हुआ। मृतक व घायल लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर हैं। ये सभी नेपाली मूल के हैं। मृतकों की शिनाख्त जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप में हुई है।

इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी काम निपटाकर टिप्पर (एचपी 63-7198) में सवार होकर अपने निवास स्थानों को जा रहे थे कि खशधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने पांच घायलों को खाई से निकाला। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है। प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह 19 साल के चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे का शिकार हुए ये मजदूर चिड़गांव में सड़क निर्माण में लेबर का कार्य कर कर रहे थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल के इस जिले में अब बिना पंजीकरण कोई भी बाहरी नहीं कर पाएगा नौकरी, नौकरी देने वाले स्थानीय लोग भी हो जाए सावधान, पढ़ें पूरी ख़बर..

शिमला : रामपुर की रचोली में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौके पर मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में रुका अवैध मस्जिद गिराने का काम, अवैध निर्माण के लिए तो सभी ने दिए पैसे, लेकिन तोड़ने को कोई नही दे रहा, जानिए क्या है पूरा मामला..

हिमाचल: मंत्रिमंडल की बैठक CM सुक्खू की अध्यक्षता में सम्पन्न, मंत्रिमंडल की मीटिंग में लिए गए कई अहम निर्णय, पढ़ें विस्तार से..

दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन, किया चक्का जाम, बोले मांगे पूरी न होने तक करेंगे चक्का जाम, पुलिस पर लगाए धमकाने के आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में अस्थायी कर्मियों को 28 अक्तूबर को मिलेगा मानदेय, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..

"पहला राज्य बना हिमाचल, मस्जिद गिराकर पेश की भाईचारे की मिसाल" CM सुक्खू दी ये प्रतिक्रिया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: संजौली विवादित मस्जिद को तोड़ने का कार्य शुरू, जानें क्या है पूरा मामला, पढ़ें विस्तार से..

शिमला में मनरेगा और अन्य विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर पंचायत प्रधान निलंबित, डी.सी. शिमला ने दिए बर्खास्त करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल : सोशल मीडिया पर HRTC ड्राइवर को अधिकारियों के खिलाफ पोस्ट करना पड़ा भारी, निगम प्रबंधन ने किया बर्खास्त, जानिए क्या है पूरा मामला ..!!