हिमाचल के इस जिले में अब बिना पंजीकरण कोई भी बाहरी नहीं कर पाएगा नौकरी, नौकरी देने वाले स्थानीय लोग भी हो जाए सावधान, पढ़ें पूरी ख़बर..       शिमला : रामपुर की रचोली में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौके पर मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में रुका अवैध मस्जिद गिराने का काम, अवैध निर्माण के लिए तो सभी ने दिए पैसे, लेकिन तोड़ने को कोई नही दे रहा, जानिए क्या है पूरा मामला..       हिमाचल: मंत्रिमंडल की बैठक CM सुक्खू की अध्यक्षता में सम्पन्न, मंत्रिमंडल की मीटिंग में लिए गए कई अहम निर्णय, पढ़ें विस्तार से..       दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन, किया चक्का जाम, बोले मांगे पूरी न होने तक करेंगे चक्का जाम, पुलिस पर लगाए धमकाने के आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में अस्थायी कर्मियों को 28 अक्तूबर को मिलेगा मानदेय, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..       "पहला राज्य बना हिमाचल, मस्जिद गिराकर पेश की भाईचारे की मिसाल" CM सुक्खू दी ये प्रतिक्रिया, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का पंचांग: 22 अक्तूबर 2024; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       आज का राशिफलः 22 अक्टूबर 2024; मंगलवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल       शिमला: संजौली विवादित मस्जिद को तोड़ने का कार्य शुरू, जानें क्या है पूरा मामला, पढ़ें विस्तार से..      

हिमाचल | शिमला

शिमला: संजौली विवादित मस्जिद को तोड़ने का कार्य शुरू, जानें क्या है पूरा मामला, पढ़ें विस्तार से..

October 21, 2024 12:59 PM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के एमसी कोर्ट के फैसले के बाद अब वक्फ बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। मस्जिद कमेटी ने बोर्ड को पत्र लिखकर इसके लिए मंजूरी मांगी थी। सोमवार को यह मंजूरी मिल गई है। आज सुबह 10 बजे के बाद ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का काम शुरू हो गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण से जुड़े मामले पर करीब 14 साल बाद बीते 5 अक्तूबर को नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने फैसला सुनाया। साल 2010 से शुरू हुए इस मामले में अवैध निर्माण रोकने को लेकर कुल 38 नोटिस नगर निगम ने जारी किए। इनमें 27 नोटिस अकेले सलीम नाम के व्यक्ति को भेजे गए, जो साल 2016 तक नगर निगम की सुनवाई में आता रहा। फिर अचानक गायब हो गया। सुनवाई में न आने पर 15 जून 2016 को कोर्ट ने इसे एक्स पार्टी घोषित कर दिया।

वहीं, वक्फ बोर्ड को भी इस मामले में 11 नोटिस जारी किए गए। साल 2010 से लेकर 2024 तक इस मामले में कुल 45 पेशियां हुईं। अब 46वीं पेशी में कोर्ट ने अवैध निर्माण गिराने का आदेश सुना दिया। मस्जिद में अवैध निर्माण होने की शिकायत 31 मार्च 2010 को नगर निगम को मिली थी। इस पर 3 मई 2010 को निगम ने पहला नोटिस जारी कर काम रोकने के आदेश दिए। यह नोटिस सलीम को जारी किया गया था।

वहीं, दो सितंबर 2010 को वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी नोटिस जारी हुआ था। 2011 में भी कई नोटिस जारी किए गए। 2012 तक दो मंजिला मस्जिद बनी थी। कमेटी ने यहां और निर्माण के लिए नक्शा पास करने के लिए आवेदन किया। लेकिन खामियों के चलते नगर निगम ने यह नक्शा लौटा दिया। इसके बाद कमेटी ने बिना नक्शा पास करवाए ही साल 2018 तक यहां पांच मंजिला मस्जिद खड़ी कर दी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल के इस जिले में अब बिना पंजीकरण कोई भी बाहरी नहीं कर पाएगा नौकरी, नौकरी देने वाले स्थानीय लोग भी हो जाए सावधान, पढ़ें पूरी ख़बर..

शिमला : रामपुर की रचोली में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौके पर मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में रुका अवैध मस्जिद गिराने का काम, अवैध निर्माण के लिए तो सभी ने दिए पैसे, लेकिन तोड़ने को कोई नही दे रहा, जानिए क्या है पूरा मामला..

हिमाचल: मंत्रिमंडल की बैठक CM सुक्खू की अध्यक्षता में सम्पन्न, मंत्रिमंडल की मीटिंग में लिए गए कई अहम निर्णय, पढ़ें विस्तार से..

दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन, किया चक्का जाम, बोले मांगे पूरी न होने तक करेंगे चक्का जाम, पुलिस पर लगाए धमकाने के आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में अस्थायी कर्मियों को 28 अक्तूबर को मिलेगा मानदेय, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..

"पहला राज्य बना हिमाचल, मस्जिद गिराकर पेश की भाईचारे की मिसाल" CM सुक्खू दी ये प्रतिक्रिया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में मनरेगा और अन्य विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर पंचायत प्रधान निलंबित, डी.सी. शिमला ने दिए बर्खास्त करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल : सोशल मीडिया पर HRTC ड्राइवर को अधिकारियों के खिलाफ पोस्ट करना पड़ा भारी, निगम प्रबंधन ने किया बर्खास्त, जानिए क्या है पूरा मामला ..!!

शिमला रिज मैदान से हुए चांद का दीदार, सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत, पति की लंबी आयु की मांगी दुआ, पढ़ें पूरी खबर..