शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सिरमौर

छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले का मंगलवार को विधिवत समापन

November 12, 2019 04:38 PM

श्रीरेणुकाजी:  छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भगवान परशुराम तथा माता श्रीरेणुकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा देव विदाई शोभा यात्रा में भाग लिया। साथ ही भगवान परशुराम की पालकी को रवाना किया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन व श्रीरेणुका विकास बोर्ड की ओर से उपायुक्त सिरमौर डा. राजकृष्ण परूथी ने मुख्यमंत्री को रेणु मंच पर भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा, हिमाचली टोपी व शॉल से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति का मुख्य अंग हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने के लिए हमें प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा आरंभ किए गए जनमंच कार्यक्रम की सराहना विपक्ष के नेता भी कर रहे हैं। 

जनमंच कार्यक्रम में अब तक 35 हजार मामले निपटाए जा चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सेवा हेल्पलाइन 1100 भी राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का भी स्वागत किया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए गए ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को बहुत बढि़या रिस्पांस प्राप्त हुआ है और प्रधानमंत्री ने मीट के दौरान निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आग्रह किया है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ददाहू में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल का शुभारंभ किया। इस मंडल के खुलने से क्षेत्र की 23 पंचायतों के लगभग 50 हजार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने शिरगुलधार तथा नाहन तहसील के गांवों के लिए 3.60 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा जिला को पोलिथीन मुक्त बनाने के लिए आरंभ की गई पोलिथीन मुक्त सिरमौर योजना का शुभारंभ किया। साथ ही किंकरी देवी पर्यावरण पुरस्कार योजना का भी शुभारंभ किया। इस पुरस्कार के तहत प्रथम विजेता को एक लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा, जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले व्यक्ति व संस्था को 75 हजार व 55 हजार रुपए का नकद पुरस्कार रखा गया है।

इन्होंने भरी हाजिरी

सांसद सुरेश कश्यप, स्थानीय विधायक विनय कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर डा. आरके परूथी के अतिरिक्त कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.

हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम

हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..

हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला

हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..