Saturday | November 28, 2026
आज का पंचांग (28 नवंबर 2026): जानिए शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति       आज का राशिफल (28 नवंबर 2026): ग्रहों की चाल से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल       ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर में छिड़ी कड़ी प्रतिस्पर्धा, पारंपरिक खुदरा व्यापारियों ने उठाई नीतिगत संरक्षण की मांग       फिनटेक और डिजिटल पेमेंट सेक्टर में आरबीआई की सख्ती, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए लागू हुए नए पारदर्शी नियम       देश के विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में ऐतिहासिक उछाल, 'मेक इन इंडिया' से बदल रही वैश्विक सप्लाई चेन       विदेशी निवेशकों की बिकवाली पर लगाम और घरेलू खरीदारी के दम पर शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाई के करीब       चिट्टे के सौदागरों पर डिजिटल प्रहार: प्रदेश सरकार ला रही 'व्हाट्सएप चैटबॉट', गुप्त सूचना से ध्वस्त होगा नशे का नेटवर्क       नए जिलों के गठन पर सुक्खू सरकार में दिखे विरोधाभासी सुर, कृषि मंत्री ने जनगणना तक टालने की दी नसीहत       सोलन में आस्था बनाम नियम की जंग: कड़ा-कृपाण विवाद में छूटी युवक की पटवारी परीक्षा, उबली सियासत       अश्वनी खड्ड में घुल रहा सीवेज का जहर: एनजीटी में प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट ने उधेड़ी सरकारी दावों की परतें, कॉम्बरमियर नाले में सात गुना ज्यादा प्रदूषण      

देश/विदेश

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

December 21, 2023 08:23 PM
भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य
Om Prakash Thakur

लखनऊ: 21 दिसम्बर, 2023; NOI (HD News); उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद बाराबंकी के विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत बम्भौरा लोधी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न विभागों-स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, महिला कल्याण, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह आदि के स्टॉलों का अवलोकन किया व स्टालों की सराहना की।इस दौरान बेसिक स्कूल की छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की। आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन कराकर लाभान्वित किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ चल रही है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं को उन लोगों तक पहुॅचाना है , जो अब तक वंचित या छूट गये थे।

कार्यक्रम में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को सार्थक बनाते हुए उप मुख्यमंत्री ने पीएम उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि योजना सहित अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व आवास के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चाभी आदि का वितरण किया। सभी ने एलईडी गाड़ी पर पुष्प वर्षा करते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी के रिकार्डडेड संदेशों व विचारों को आत्मसात करते हुए देश की प्रगति में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कार्यक्रम में छोटे-छोटे नौनिहालों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का कार्यक्रम शानदार तरीके से पूर्ण करते हुए अधिकाधिक लोगों को लाभान्तिव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए श्हमारा संकल्प- विकसित भारत’ कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता करते हुए जनआन्दोलन बनाना है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में आये बदलाव को उन्होंने रेखांकित भी किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आलू के खेत में ड्रोन कैमरे के माध्यम से दवा का छिड़काव भी किया।

उप मुख्यमंत्री ने सिद्धेश्वर महादेव जी के दर्शन करने के पश्चात एफडीआर तकनीकि से निर्मित सड़क(टी-04 भानमऊ से सलेमपुरघाट) का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान सतीश चन्द्र शर्मा राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग, श्रीमती राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष, साकेन्द्र प्रताप वर्मा विधायक कुर्सी, दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़, अंगद सिंह विधान परिषद सदस्य, अरविन्द मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष, सत्येन्द्र कुमार जिलाधिकारी, दिनेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, एकता सिंह मुख्य विकास अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा

18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..

बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..

सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में वीजा सख्ती का बड़ा असर: आईबीएम (IBM) ने अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'

विश्व बैंक ने भारतीय जल प्रबंधन को सराहा: 'अटल भूजल योजना' बनी वैश्विक रोल मॉडल

टेक जगत में बड़ा उलटफेर: माइक्रोसॉफ्ट फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया फिसली