शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..

April 26, 2024 09:13 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: हिमाचल में 1 जून को 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कैप्टन रंजीत सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतर गया है। राणा ने पिछला चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था और उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र राणा को कड़ी टक्कर दी थी।

इसी तरह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राकेश कालिया को गगरेट विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है। राकेश कालिया पहले कांग्रेस में ही थे। वे कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रह चुके हैं। बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

कुछ दिन पहले ही उनकी दोबारा कांग्रेस में वापसी हुई है। इसी तरह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विवेक शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतर गया है। कांग्रेस पार्टी ने देर शाम टिकटों का ऐलान कर दिया है। अभी लोकसभा की दो सीटों विधानसभा की तीन और सीटों पर टिकट ऐलान होना बाकी है।

कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव के लिए तीन सीटों पर अभी टिकटों का ऐलान नहीं किया है इनमें धर्मशाला, बड़सर और लाहौल स्पीति शामिल है। यहां पर टिकटो को अभी भी होल्ड किया गया है। यहां पर किस प्रत्याशी बनाया जाए इसको लेकर मंथन चला हुआ है।

इन छह सीटों पर थे कांग्रेस के विधायक

इन सभी 6 विधानसभा सीटों पर पहले कांग्रेस के विधायक थे। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो और गगरेट से चैतन्य शर्मा ने राज्यसभा चुनाव में बगावत कर क्रॉस वोट किया था। जिससे कांग्रेस कैंडिडेट अभिषेक मनु सिंघवी हार गए थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.

हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम

हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..

हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला

हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..