तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत       ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, छोटे शहरों में चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से बढ़ा भरोसा      

हिमाचल

हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार : विधानसभा के सदस्य नहीं रहे केएल ठाकुर, होशियार और आशीष, जल्द होगा उप चुनाव, पढ़ें पूरी खबर..

June 03, 2024 01:28 PM
File Photo : इन 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार..

हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार : विधानसभा के सदस्य नहीं रहे केएल ठाकुर, होशियार और आशीष, जल्द होगा उप चुनाव, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, देहरा के विधायक होशियार सिंह और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद तीनों अब हिमाचल विधानसभा के सदस्य नहीं रहे।

इन तीन सीटों पर भी जल्द विधानसभा उप चुनाव होंगे। इन्होंने बीते 22 मार्च को विधानसभा में आकर अपने पदों से इस्तीफा दिया था और 23 मार्च को भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। इसके बाद इस्तीफा स्वीकार कराने की लड़ाई हाईकोर्ट तक पहुंची। मगर हाईकोर्ट की डबल बैंच के डायसेंटिंग व्यू के कारण अब सिंगल जज इस फैसले पर सुनवाई कर रही है। इस बीच आज स्पीकर ने इनका इस्तीफा स्वीकार कर दिया है।

बता दें कि हिमाचल में चार लोकसभा सीटों पर सीटों पर चुनाव के साथ-साथ छह सीटों पर उपचुनाव भी हुए है। छह कांग्रेस विधायकों को पार्टी की तरफ से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इन विधायकों ने फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा के चुनाव में क्रांस वोटिंग की थी। जिसकी वजह से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की जगह बीजेपी की हर्ष मल्होत्रा की जीत हुई थी। पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के कारण कांग्रेस ने छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके बाद ये सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद लोकसभा चुनावों की वोटिंग के साथ 1 जून को धर्मशाला, लाहौल और स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट और कुटलेहर में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।

केएल ठाकुर बोले देरी से आया सही फैसला

विधानसभा स्पीकर के द्वारा इस्तीफा स्वीकार करने पर नालागढ़ से निर्दलीय विधायक रहे केएल ठाकुर ने कहा कि बेहतर होता इस्तीफा पहले स्वीकार कर लिया जाता। प्रदेश में एक साथ चुनाव होने थे दो बार कोड आफ कंडक्ट का सामना नहीं करना पड़ता और सरकार के पैसे की भी बर्बादी नहीं होती। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। वहीं भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने पर कल ठाकुर ने कहा कि अगर बीजेपी और हाई कमान उन्हें टिकट देती है तो वे बीजेपी से चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि दो तिहाई बहुमत से एक बार फिर से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है भाजपा में उनका राजनीतिक कैरियर बेहतर होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत