Thursday | November 12, 2026
आज रात सिंह राशि में प्रवेश करेंगे मंगल देव, कार्तिक शुक्ल तृतीया और सुकर्मा योग का बन रहा दुर्लभ संयोग       भारतीय आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक सम्मान: महाभारत की 307 साल पुरानी पांडुलिपि यूनेस्को की सूची में शामिल       उत्तराखंड में आज से शीतकालीन चारधाम यात्रा का आगाज, गुप्तकाशी पहुंची बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली       आज का पंचांग (गुरुवार, 12 नवंबर 2026): कार्तिक शुक्ल तृतीया और गुरुवार का शुभ संयोग, जानें आज के मंगलकारी मुहूर्त       हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत       शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..       असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..       संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..       कमोडिटी मार्केट अपडेट: सोने-चांदी के दामों में ठहराव, एमसीएक्स पर सामान्य सौदों का दौर शुरू       कच्चे तेल की कीमतों में नरमी: 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब फिसला ब्रेंट, भारतीय अर्थव्यवस्था को राहत      

देश/विदेश

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

July 14, 2024 11:06 AM
Om Prakash Thakur

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं हमले में डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। वहीं ट्रंप पर हमले के बाद दुनिया भर के तमाम लीडर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।'

चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला

बता दें कि अमेरिका में दिनों चुनावी माहौल चल रहा है। इस बीच यहां के प्रमुख नेता अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी हिंसक वारदात को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया। ये फायरिंग की घटना पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई है। घटना के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट तुरंत मंच से बाहर ले गए।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप गोली चलने के बाद वहीं पोडियम पर झुक गए। इसके बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें घेर लेते हैं। वायरल वीडियो में ट्रंप के कान से खून भी बहता हुआ देखा जा सकता है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने सुरक्षा उपाय लागू किए हैं, जांच की जा रही है। बटलर काउंटी के जिला अटॉर्नी रिचर्ड गोल्डिंगर ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी को मार गिराया गया है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'

विश्व बैंक ने भारतीय जल प्रबंधन को सराहा: 'अटल भूजल योजना' बनी वैश्विक रोल मॉडल

टेक जगत में बड़ा उलटफेर: माइक्रोसॉफ्ट फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया फिसली

यरूशलम में सत्ता परिवर्तन की आहट: नेतन्याहू का तिलिस्म टूटा, विपक्षी नेता आइजेनकोट को सरकार बनाने का आमंत्रण

घरेलू सियासत में झटके के बाद बदला ट्रंप का रुख: ईरान से जंग टली, पर एक घंटे में 38 पुल उड़ाने की चेतावनी

उत्सव की आतिशबाजी के बाद दमघोंटू हुई फिजां: दिल्ली में सांसों पर संकट, कई राज्यों में आग का तांडव

बस्तर के जंगलों से पीएम मोदी की हुंकार: "हथियारबंद नक्सली सिमटे, अब 'दिमागी नक्सलियों' के सफाए की बारी" - पढ़ें पूरी खबर..

दिवाली के दिन दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट, 'बेहद खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा AQI

रूस ने यूक्रेन पर दागे 172 ड्रोन और 36 मिसाइलें, उधर मध्य-पूर्व में अमेरिका और इजरायल के मोर्चे पर भी तनाव बरकरार