Wednesday | October 21, 2026
हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी       हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप       हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त       India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय       पूर्व CBI डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव का बड़ा दावा: "पीएम मोदी के भाषण समाज में तनाव फैलाने वाले, यह निश्चित ही एक अपराध है"       शराब खरीदने से पहले दिखाना पड़ सकता है ID कार्ड! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब       आज का राशिफल: 21 अक्तूबर 2026; जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें विस्तार से       आज का पंचांग, 21 अक्टूबर 2026, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       हिमाचल पर 1.20 लाख करोड़ का कर्ज! जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से पूछे सवाल, विकास पर भी उठाई आवाज - पढ़ें पूरी ख़बर       आज का राशिफल : 20 अक्टूबर 2026; मंगलवार को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें मेष से मीन तक का राशिफल..      

देश/विदेश

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह: वॉर मेमोरियल पहुंचे PM मोदी, शहीदों को श्रद्धांजलि दी; शिंकुन ला टनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे

July 26, 2024 09:50 AM
Om Prakash Thakur

आज कारगिल विजय दिवस है. 26 जुलाई 1999 के दिन ही भारतीय सेना के जवानों ने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर कारगिल वॉर में पाकिस्तान को हराया था. 84 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए थे, जबकि 1, 363 घायल हुए थे। वहीं पाकिस्तान के 400 से अधिक सैनिक मारे गए. कारगिल विजय दिवस की 25वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के कारगिल पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने1999 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि दी..पीएम शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

कारगिल: (HD News); प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंच गए है. इस दौरान पीएम मोदी 1999 में भारत-पाकिस्तान की जंग के समय अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री सुबह करीब 9:30 बजे कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे. पीएम मोदी आज लद्दाख के द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल का भी दौरा कर रहे है. बता दें कि द्रास केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में बसा कस्बा है. इसे लद्दाख का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है. पीएम मोदी से पहले आर्मी चीफ ने द्रास में शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

कारगिल युद्ध के जांबाजों की याद में आज द्रास में कार्यक्रम होना है. बता दें कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. लेकिन इस बार कारगिल दिवस की रजत जयंती (25 साल) होने के कारण यह कार्यक्रम खास है. इसमें बड़ी संख्या में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुरों के परिजन, वीरता पुरस्कार विजेता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

 पीएम मोदी आज रणनीतिक रूप से अहम शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट करेंगे. PMO की तरफ से जारी बयान के मुताबिक यह परियोजना लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करेगी. बता दें कि पूरी हो जाने के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी. यह परियोजना 4.1 किमी लंबी है. इसका निर्माण निमू –पदुम – दारचा रोड पर करीब 15, 800 फीट की ऊंचाई पर किया जाना है. प्रोजेक्ट पूरा होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी. शिंकुन ला सुरंग रणनीतिक लिहाज से भी काफी अहम बताई जा रही है. इससे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी.

बता दें कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. लेकिन इस बार कारगिल दिवस की रजत जयंती (25 साल) होने के कारण यह कार्यक्रम खास है. इसमें बड़ी संख्या में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुरों के परिजन, वीरता पुरस्कार विजेता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय

शराब खरीदने से पहले दिखाना पड़ सकता है ID कार्ड! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

​19 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हिमाचल में साझा जमीन पर निर्माण रुका; राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा - पढ़ें विस्तार से..

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..