हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 21, 2024
आज का राशिफल: 21 सितंबर 2024, शनिवार के दिन इन 5 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानिए किन उपायों से बेहतर हो सकता है आपका दिन..       हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए समिति गठित, हर्ष वर्धन चौहान होंगे सभापति, विधानसभा अध्यक्ष ने किया समिति का गठन, पढ़ें पूरी खबर..       मन्त्रिमण्डल निर्णय : हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में 180 पदों को भरने की मंजूरी, चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम, जानिए हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले..       पँजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 सितंबर 2024; आज गुरु की राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों को दिलाएंगे भरपूर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल       मौसम अपडेट: हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 सितंबर 2024 (बुधवार); आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल       सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

मन्त्रिमण्डल निर्णय : हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में 180 पदों को भरने की मंजूरी, चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम, जानिए हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले..

September 20, 2024 06:26 PM

शिमला: (HD News); मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 780 मेगावाट की जंगी थोपन जल विद्युत परियोजना को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपने को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में 1630 मेगावाट की रेणुकाजी और 270 मेगावाट की थाना प्लौन पंप स्टोरेज जल विद्युत परियोजनाओं को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को आवंटित करने का भी निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए सिफारिशें प्रदान करने संबंधी मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा इस उप-समिति के सदस्य होंगे।

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को पोस्ट कोड 903 और 939 के परिणाम घोषित करने के लिए अधिकृत किया है। जांच एवं अदालती कार्यवाही के अंतिम परिणाम के दृष्टिगत पोस्ट कोड 903 के पांच पद और पोस्ट कोड 939 के तहत छह पद रिक्त रखे गए हैं।

बैठक में सोलन में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को राज्य स्तर पर स्कूल और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए शीर्ष संस्थान के रूप में स्तरोन्नत करने को भी मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य शैक्षणिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों की कार्यशैली में अधिक गुणवत्ता लाने के लिए 12 जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) के सुदृढ़ीकरण का निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल ने मेधावी छात्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से डॉ. यशवंत सिंह परमार ऋण योजना को विस्तार प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत विदेशों के शैक्षणिक संस्थानों में पेशेवर और व्यावसायिक पाठयक्रमों की शिक्षा ग्रहण करने वाले इच्छुक पात्र मेधावी छात्रों को इस योजना का लाभ देने का भी निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत, राज्य सरकार एक प्रतिशत की ब्याज दर पर शैक्षिक ऋण प्रदान करती है।

मंत्रिमंडल ने लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला कांगड़ा के नागरिक अस्पताल देहरा और सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में 50-50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की। देहरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता और खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय स्थापित करने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों को भरने को मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सु में नया पुलिस थाना खोलने तथा इसके संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों को सृजित कर भरने तथा जिला चम्बा के हथली में नई पुलिस चौकी के लिए विभिन्न श्रेणियों के छः पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने गृह विभाग में दो पुलिस उप-अधीक्षक, जिला कारागार मण्डी में औषध वितरक का एक पद, सहायक निदेशक (जीव विज्ञान और सीरम विज्ञान) का एक पद तथा प्रयोगशाला सहायक (रसायन व विष विज्ञान) के तीन पद भरने का निर्णय लिया। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश महाधिवक्ता कार्यालय के लिए विभिन्न श्रेणियों के 10 पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला शिमला के शोघी और जिला सोलन के कसौली, जाबली, बरोटीवाला, नालागढ़ और बद्दी में ईएसआई चिकित्सा संस्थानों के लिए छः चिकित्सा अधिकारियों (डेंटल) के पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमण्डल ने फोरेसिंक सेवा विभाग को परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए छः मोबाइल फॉरेसिंक वैन प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए समिति गठित, हर्ष वर्धन चौहान होंगे सभापति, विधानसभा अध्यक्ष ने किया समिति का गठन, पढ़ें पूरी खबर..

पँजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें पूरी खबर..

मौसम अपडेट: हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर..

बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद, आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी, प्रदेश भर में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती

हिमाचल में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की संपत्ति होगी जब्त, संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, इन युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में कल नहीं होगा बंद, खुले रहेंगे सभी बाजार, पढ़ें पूरी खबर..