शिमला मस्जिद विवाद: प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम युवक, मुस्लिम युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का किया समर्थन, बोले - बाहरियों की वजह से सदियों से शिमला में रह रही कौम पर उठ रहे सवाल, पढ़ें पूरी खबर..
शिमल: (HD News); हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद थम नहीं रहा है। शिमला के संजौली के बाद अब सुन्नी में भी मस्जिद का विरोध हुआ है। शनिवार को सुन्नी बाजार को दोपहर 1 बजे तक बंद रखा गया और रोष रैली निकाली गई। रैली में हैरानी भरा नजारा भी देखने को मिला क्योंकि यहां पर कुछ मुस्लिम युवक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इन युवकों ने हिंदूओं की मांगों का समर्थन किया और बाहरियों की एंट्री का विरोध जताया।
दरअसल, अब संजौली मस्जिद विवाद में बाहरियों के रेहड़ी फहड़ी लगाने का विरोध हिमाचल प्रदेश के अन्य इलाकों में हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान एडीएम को ज्ञापन सौंपा और संजौली मामले में हुई एफआईआर रद्द करने की मांग की। उधर, सुन्नी में भी प्रदर्शन हुआ तो कुछ मुस्लिम युवाओं ने हिंदूओं का मांगों का समर्थन किया।
एक निजी चैनल से एक पंडित और एक मुसलमान युवक ने अपनी बात रखी और दोनों ने कहा कि यहां पर दोनों समाजों के बीच भाईचारा है। टैक्सी चलाने वाले 30 वर्षीय मुस्सलमान युवक दिलबर खान ने कहा कि हमारे दादा-परदादा यहीं जन्में हैं। अब जिस तरह से बाहरी लोग यहां आ रहे हैं, वो कई तरह के काम कर रहे हैं। उनकी वजह से हमारे साथ, पूरी कौम पर उंगली उठ रही है।
मुस्लिम युवाओं ने प्रशासन से बाहरी लोगों की वैरिफिकेशन करने की मांग रखी है। नाई का काम करने वाले 37 वर्षीय परवेज खान ने भी कहा कि बाहरी लोगों की वजह से परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुन्नी मस्जिद में अगर नियमों के तहत निर्माण हुआ हो तो उसकी भी जांच की जाए। परवेज ने बताया कि हमारे परिवार ने ही यहां मस्जिद बनाने के लिए जमीन दी है। फिलहाल, अब पूरा विवाद प्रदेश के अन्य इलाकों में भी फेल रहा है। उधऱ, सुन्नी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। शनिवार को चंबा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर सहित कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक बाजार बंद रखे गए है।