शिमलाः (HD News); हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राजीव शुक्ला की माता शांति शुक्ला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक सन्देश में पठानियां ने कहा कि शांति शुक्ला सभी के लिए शक्ति एवं प्रेरणा का स्त्रोत थी। पठानियां ने कहा शांति शुक्ला मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थी। उनका लोगों के लिए सदैव अपार स्नेह रहा था।
पठानियां ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय कष्ट को सहन करने की परम पिता परमात्मा से कामना की है।