शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..       दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग      

हिमाचल | शिमला

व्यवसायिक शिक्षकों का सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम बोले एमओयू से कंपनी को बाहर करने की मांग, पढ़ें पूरी खबर..

September 29, 2024 07:17 PM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षको ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यवसायिक शिक्षक संघ ने व्यावसायिक शिक्षा से कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है। संघ ने सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो व्यावसायिक शिक्षण शिमला में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल देंगे। व्यवसायिक शिक्षा को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच एमओयू होता है लेकिन संघ कम्पनी पर शिक्षकों का शोषण का आरोप लगा रहा है।

हिमाचल प्रदेश व्यावसायिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया और राज्य महासचिव नीरज बंसल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि यदि सरकार एमओयू से कम्पनी को बाहर नही करती है तो 1 नवंबर 2024 से आंदोलन के अलावा प्रदेश भर के व्यावसायिक शिक्षकों के पास अन्य कोई विकल्प नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2174 व्यवसायिक शिक्षक 1200 स्कूलों में शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पूर्व सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा से कंपनियों को बाहर कर व्यावसायिक शिक्षकों को सीधा निगम में सम्मिलित कर ऐतिहासिक कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि ये कंपनियां 2013 से लगातार शोषण कर रही है। उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। कम्पनी कामों में कोई दिलचस्पी न दिखाकर व्यावसायिक शिक्षकों पर कंपनी कार्यों को करने का अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि वेतन प्रदान करने के नाम पर सालाना सरकार को करोड़ों की चपत लगाने वाली कंपनियों को व्यावसायिक शिक्षा से बाहर करना जरूरी है ताकि व्यावसायिक शिक्षा को सुदृढ़ किया जा सके और व्यावसायिक शिक्षकों को जॉब सुरक्षा मिल सके।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब