शिमला में टिप्पर हादसे का शिकार, बालूगंज के समीप गहरी खाई में गिरा, चालक को लोगों ने निकाला, देखें विडियो       जुन्गा दशहरा में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बनी लोगों की पहली पसंद       कांग्रेस राज में वास्तव ने ना ख़ज़ाना भरा, टैक्स भी लग गया, ना विकास हुआ, संस्थान भी बंद हो गए, विकास के नाम पर सुक्खू सरकार शून्य : बिंदल       पर्यटन स्थल काजा में खुला जाइका वानिकी परियोजना का आउटलैट -स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन...       राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ किया, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की खुशहाली के श्री रघुनाथ से की कामना, पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफ़ल: 14 अक्टूबर 2024; सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, पढ़ें आज का राशिफल       शिमला में दर्दनाक हादसा, चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत; एक गंभीर घायल, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: (14 से 20 अक्तूबर 2024): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह ? पढ़ें मेष से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल..विस्तार से..       आज का राशिफल : 12 अक्तूबर 2024; दशहरे का त्योहार इन राशि वालों के जीवन में लाएगा सौभाग्य और समृद्धि, जान लें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल..       विजिलैंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कृषि प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में मांगे 20 हजार रुपए, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफलः 9 अक्टूबर 2024 (बुधवार); सिंह राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग, इन 5 राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन राशि तक की भविष्यवाणी..

October 29, 2024 06:03 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

आज का राशिफलः 9 अक्टूबर 2024


 मेष राशि -

पॉजिटिव- आज का दिन आपके लिए कोई खास परिस्थिति बना रहा है। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से नई-नई जानकारियां मिलेंगी। घर के वरिष्ठ लोगों का सानिध्य और आशीर्वाद बना रहेगा। आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे।

नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चों की अधिकता रहेगी। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें, अन्यथा वापसी संभव नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे है, तो समय अनुकूल है। नौकरी में अभी जैसी परिस्थितियां चल रही है, उन्हें स्वीकार करें, क्योंकि अभी किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है।

लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में स्थायित्व बनाए रखने के लिए कुछ समय एक दूसरे के लिए निकालना भी जरूरी है।

स्वास्थ्य- शरीर में सुस्ती और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- आरेंज,

भाग्यशाली अंक- 1


 वृष राशि :

पॉजिटिव- समय कुछ चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सही समय पर सही निर्णय लेना आपको परेशानियों से बचा भी देगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन मिलने से आपको मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है।

नेगेटिव- कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकतीं हैं, इसलिए बहुत ही सोच-समझकर खर्च करें। किसी नजदीकी संबंधी से मामूली से बात को लेकर कहा-सुनी होने की आशंका है। जिसकी वजह से संबंध भी खराब होंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत आने पर तनाव लेने के बजाय किसी अनुभवी से मार्गदर्शन ले।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, लेकिन अपने महत्वपूर्ण काम कल पर टालने की बजाय तुरंत ही क्रियान्वित करने की कोशिश करें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी समय बहुत अनुकूल है। ऑफिस के कार्यों में नई तकनीक का प्रयोग उन्नति दिलाने में सहायक रहेगा।

लव- विवाहित संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। आप प्रबलता से प्रेम और रोमांस जैसी गतिविधियों की तरफ आकर्षित होंगे।

स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है। महिलाओं को अपने हारमोंस डिसऑर्डर होने की वजह से कुछ परेशानी रह सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला,

भाग्यशाली अंक- 8


 मिथुन राशि -

पॉजिटिव- किसी संबंधी के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव और वैमनस्य दूर करने के लिए आपका पहल करना सकारात्मक रहेगा। संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का उचित समय है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।

नेगेटिव- सरकारी मामलों को सुलझाने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। वाहन के खराब होने से अत्यधिक खर्चा हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों के लिए परिस्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं। कुछ व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी करने का प्रयास करेंगे। हालांकि आप अपने सूझबूझ से समस्याओं का निवारण भी कर ही लेंगे। नौकरी में भी अपने कार्यों पर ही ध्यान दें।

लव - पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा घर का वातावरण भी सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखें। किसी तरह का भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा,

भाग्यशाली अंक- 5


 कर्क राशि -

पॉजिटिव- परिवार में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में आपकी हर संभव कोशिश रहेगी। आज किसी राजनीतिक संपर्क से भी आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। आप अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर कुछ ऐसा निर्णय ले लेंगे, कि आपको खुद भी आश्चर्य होगा।

नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर दरार आ सकती हैं। बेहतर होगा कि व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए स्थगित कर दे, तो उत्तम रहेगा। आलस छोड़कर पूरी मेहनत से अपने कार्यों के प्रति सजग रहें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें, वरना कहीं पैसा फंस सकता है। मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। परिजनों के लिए कुछ उपहार लाना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। उचित आराम ले तथा मौसम में चल रहे परिवर्तन से भी अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी,

भाग्यशाली अंक- 2


 सिंह राशि-

पॉजिटिव- बच्चों को अपनी पढ़ाई के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अगर किसी नवीन वस्तु अथवा नई गाड़ी की खरीदारी संबंधी योजना बनी हुई है, तो आज उसपर तुरंत अमल करें। किसी धार्मिक उत्सव में जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।

नेगेटिव- दूसरों पर जल्दी विश्वास करने की बजाय पहले परिस्थितियों का उचित मूल्यांकन करें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को अच्छी तरह सहेज कर रखें। उनके खोने अथवा रखकर भूलने जैसी स्थिति बन रही है।

व्यवसाय- आज व्यवसाय में कोई कॉन्ट्रैक्ट अथवा सरकारी काम मिलने की संभावना है। इसलिए ध्यान अपने कार्य पर पूरी तरह केंद्रित रखें। आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में कोई बोनस अथवा तरक्की मिल सकती हैं। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के अवसर भी मिलेंगे।

स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं। कुछ समय अपने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को बरतने में भी लगाना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी,

भाग्यशाली अंक- 2


 कन्या राशि -

पॉजिटिव- सुखद दिन व्यतीत होगा। आप खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपनी क्षमता को करियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

नेगेटिव- परिवार संबंधी किसी भी मुद्दे को धैर्य और शांति से सुलझाएं। व्यक्तिगत दिनचर्या के साथ-साथ सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति दें। भूमि अथवा वाहन संबंधी ऋण लेने का प्लान भी बन सकता है। लेकिन अपने सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें।

व्यवसाय - कारोबारी गतिविधियों में वृद्धि होगी, परंतु ज्यादा मुनाफा की उम्मीद ना रखें। प्रयास करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारी की मदद से सरकारी परेशानी दूर होगी। अपना व्यवसायिक हिसाब-किताब पारदर्शी रखें।

लव - जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने से मन प्रफुल्लित और उमंग भरा रहेगा।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में खाने-पीने के मामले में लापरवाही ना करें, अन्यथा पेट संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- सफेद,

भाग्यशाली अंक- 1


 तुला राशि -

पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होने वाला है। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना, तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। युवाओं को अपने फ्यूचर को लेकर कुछ नए आयाम मिलने वाले हैं। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी।

नेगेटिव- किसी भी काम पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत निर्णय लें, अन्यथा उत्तम परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। अगर मन परेशान हो तो किसी भरोसेमंद मित्र से जरूर साझा करें, इससे कोई हल अवश्य निकलेगा।

व्यवसाय - व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा, लेकिन व्यवस्थित रहने से आप समस्याओं का निवारण भी आसानी से कर लेंगे। लोन अथवा टैक्स संबंधी चल रही गतिविधि संपन्न हो सकती है। नौकरी में किसी गलती की वजह से अधिकारियों की नाराजगी रहेगी।

लव - घर-परिवार में ‌संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों से मेल-मुलाकात होने से मानसिक रूप से बहुत ही रिलैक्स महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- सर दर्द तथा मांसपेशियों के दर्द की वजह से परेशान रहेंगे। महिलाओं को इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया,

भाग्यशाली अंक- 9


 वृश्चिक राशि-

पॉजिटिव - आज का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवार जनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को, की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं।

नेगेटिव - कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। हालांकि हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके कार्य बनते जाएंगे। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अनावश्यक खर्चों की वजह से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी।

व्यवसाय - व्यवसायिक मामलों में परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें, इससे अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों का दबाव बना रहेगा।

लव- दांपत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, इससे घर में भी खुशहाली पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से सर्वाइकल अथवा कंधों के दर्द परेशान रहेंगे। व्यायाम और योगा करना इसका उचित समाधान है।

भाग्यशाली रंग- पीला,

भाग्यशाली अंक- 2


 धनु राशि -

पॉजिटिव - आज कुछ भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। लेकिन किसी संबंधी अथवा मित्र का सहयोग आपका हिम्मत और हौसला भी बढ़ाएगा। पारिवारिक दायित्व भी बखूबी निभाएंगे। फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना भी मिलेगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी।

नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि आपको चिंता में डाल सकती हैं। परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप ना करें।

व्यवसाय - कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग व्यवसायिक व्यवस्था को उचित बनाए रखेगा। महत्वपूर्ण फैसला लेने में दिक्कत हो सकती है। बड़े लोगों से सलाह-मशवरा करने से आपको उचित समाधान मिलेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण काम मिल सकता है।

लव - जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य - बदलते मौसम की वजह से एलर्जी और इन्फेक्शन की समस्या रह सकती हैं। हाइजिनिक रहे तथा सिंथेटिक कपड़ों को ना धारण करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी,

भाग्यशाली अंक- 4


 मकर राशि -

पॉजिटिव- आज कोई शुभ प्रसंग होगा, जिससे खुशी मिलेगी। आप अपनी धैर्य व सहनशक्ति द्वारा अपनी उम्मीदों तथा आशाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल लेना सफलता पाने में सहायता करेगा।

नेगेटिव - किसी की गलत नसीहत आपके निर्णय को डगमगा सकती है और इस वजह से कुछ व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। फिजूल के कार्यों में समय खराब होगा। वाहन संबंधी भी कोई नुकसान होने की आशंका लग रही है। पैसा उधार देने से परहेज करें।

व्यवसाय - व्यवसाय में दोपहर तक फाइनेंस को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें, हालांकि कला-विज्ञान तथा मशीनरी से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। विस्तार संबंधी योजनाएं बना सकते हैं लेकिन उन्हें आरंभ करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

लव - पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। परंतु शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य- खान-पान व दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त ही रहेगी और बदपरहेजी की वजह से गला खराब व खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम,

भाग्यशाली अंक- 5


 कुंभ राशि -

पॉजिटिव - आज कहीं फंसी हुई पेमेंट वापस मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटी-छोटी खुशियां आपकी दिनचर्या को और अधिक मधुर बनाएंगी। बच्चों का मार्गदर्शन करना उनकी प्रगति में सहायक रहेगा। साथ ही कोई खास कार्य आपकी शर्तों पर ही संपन्न हो सकता है।

नेगेटिव - आपके किसी कार्य का परिवार में विरोध भी हो सकता है, इसलिए सबकी सहमति भी रखना जरूरी है। घर की किसी वस्तु के सुधार को लेकर बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। अपने व्यवहार में धैर्य और संयम बनाकर रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।

व्यवसाय - रुके हुए व्यवसायिक कार्यों में गति आएगी। मनचाहा आर्थिक लाभ होगा। नए संपर्कों से फायदा होगा तथा अधिकतर काम समय पर पूर्ण भी हो जाएंगे। कारखाना, फैक्ट्री जैसे व्यवसाय में सुरक्षा के नियमों को अनदेखा ना करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को अपने कार्य की वजह से सराहना मिलेगी।

लव - आपसी सामंजस्य के अभाव में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तकरार रह सकती हैं। परंतु जरा सी समझदारी वातावरण को पुनः सामान्य कर देगी।

स्वास्थ्य - एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला,

भाग्यशाली अंक- 7


 मीन राशि -

पॉजिटिव- मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभता पूर्ण रहेगा। आर्थिक योजनाओं को भी फलीभूत करने का उचित समय है। किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आर्थिक लेनदेन करना फायदेमंद रहेगा। कुछ समय प्रकृति के नजदीक रहने से मानसिक सुकून मिलेगा।

नेगेटिव - व्यर्थ की गतिविधियों और खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। भावुकता में निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। आपका विचलित व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है इसलिए अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं।

व्यवसाय - कोई भी व्यावसायिक गतिविधि करते समय कागजी हिसाब-किताब पूरी तरह से दुरुस्त रखें। आय के स्त्रोत अभी मंद ही रहेंगे। किसी भी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। ऑफिस में अपने कार्यों में किसी का सहयोग लेने से आपकी कोई समस्या हल हो जाएगी।

लव - जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बनाकर रखेगी। आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- अपना खानपान बहुत ही संयमित रखें। अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम अवश्य करते रहें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी,

भाग्यशाली अंक- 5

Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। हिमदर्शन डॉट कॉम इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 14 अक्टूबर 2024; सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, पढ़ें आज का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: (14 से 20 अक्तूबर 2024): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह ? पढ़ें मेष से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल..विस्तार से..

आज का राशिफ़ल: 13 अक्टूबर 2024; (रविवार) मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

आज का राशिफल : 12 अक्तूबर 2024; दशहरे का त्योहार इन राशि वालों के जीवन में लाएगा सौभाग्य और समृद्धि, जान लें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल..

आज का राशिफ़ल : 11 अक्टूबर 2024; इन राशि के व्यापारियों को मिलेगा किस्मत का लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य..

आज का राशिफ़ल : 10 /10/ 2024 (गुरुवार); आज मां महागौरी इन जातकों का लगाएंगी बेड़ा पार, घर में आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 7 से 13 अक्टूबर तक का समय ? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफलः 08/10/2024 (मंगलवार); आज नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों का जागेगा भाग्य, मां कात्यायनी की कृपा से धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार, पढ़ें आज का राशिफ़ल..

आज का राशिफ़ल: 07 अक्टूबर 2024; मेष वाले रहें सतर्क, कन्या की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशियों का राशिफल

आज का राशिफलः 06 अक्टूबर 2024; नवरात्रि के चौथे दिन इन राशि के जातकों पर रहेगी मां कूष्मांडा की असीम कृपा, घर में होगा सुख-सौभाग्य और समृद्धि का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल