शिमला में टिप्पर हादसे का शिकार, बालूगंज के समीप गहरी खाई में गिरा, चालक को लोगों ने निकाला, देखें विडियो       जुन्गा दशहरा में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बनी लोगों की पहली पसंद       कांग्रेस राज में वास्तव ने ना ख़ज़ाना भरा, टैक्स भी लग गया, ना विकास हुआ, संस्थान भी बंद हो गए, विकास के नाम पर सुक्खू सरकार शून्य : बिंदल       पर्यटन स्थल काजा में खुला जाइका वानिकी परियोजना का आउटलैट -स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन...       राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ किया, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की खुशहाली के श्री रघुनाथ से की कामना, पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफ़ल: 14 अक्टूबर 2024; सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, पढ़ें आज का राशिफल       शिमला में दर्दनाक हादसा, चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत; एक गंभीर घायल, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: (14 से 20 अक्तूबर 2024): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह ? पढ़ें मेष से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल..विस्तार से..       आज का राशिफल : 12 अक्तूबर 2024; दशहरे का त्योहार इन राशि वालों के जीवन में लाएगा सौभाग्य और समृद्धि, जान लें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल..       विजिलैंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कृषि प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में मांगे 20 हजार रुपए, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल में ऑनलाइन उपलब्ध होंगे विवाह, जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र, लोंगों को विभिन्न जन सेवाएं घर-द्धार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

October 10, 2024 06:43 PM

शिमला: (HD News);  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों द्वारा जारी किए जाने वाले विवाह, जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विभिन्न जन सेवाएं उनके घर- द्धार के समीप सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह आज यहां ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।       

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास से ही प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सकता है, इसलिए विभिन्न योजनाओं का सफल कार्यान्वयन नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में 275 लाख श्रम दिवस अर्जित करने के लक्ष्य के मुकाबले 344.31 लाख श्रम दिवस अर्जित किए गए हैं, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में 300 लाख श्रम दिवस अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अभी तक 214.51 लाख श्रम दिवस अर्जित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में 17, 582 गांव खुले में शौच मुक्त प्लस मॉडल बनाए जाएंगे। अभी तक 9203 गांव खुले में शौच मुक्त प्लस मॉडल घोषित किए जा चुके हैं, जबकि 2347 गांव खुले में शौच मुक्त प्लस वेरीफाइड हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास खंडों में 32 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन इकाइयों का निर्माण किया जा चुका है और 26 को कार्यशील कर दिया गया है। ऐसी इकाइयां सभी विकास खंडों में निर्मित की जा जाएंगी।       

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक 43, 161 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं जिन्हें समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) के तहत नवोन्मेषी प्रयास किए जा रहे हैं।

मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय के लिए 93 हिम ईरा दुकानें उपलब्ध करवायी गई हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में इनमें 1.4 करोड़ रुपये के उत्पाद विक्रय किए गए हैं। एसआरएलएम द्वारा 80 सप्ताहिक बाजारों (वीक मार्किटस) भी लगाए जाते हैं, जिनमें वित्त वर्ष 2023-24 में 1.2 करोड़ रुपये के उत्पाद विक्रय किए गए। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और उन्हें बेहतरीन विपणन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन प्लटेफार्म उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को हिम ईरा प्रीमियम ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन उत्पादों को प्रतिष्ठित संस्थानों में विक्रय के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस अवसर पर हिम ईरा के ब्रांड के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण व ग्रामीण विकास के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यन्वयन के लिए विभिन्न हितधारकों द्वारा समन्वय से प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव ग्रामीण विकास राजेश शर्मा, निदेशक ग्रामीण विकास राघव शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनआरएलएम शिवम प्रताप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में टिप्पर हादसे का शिकार, बालूगंज के समीप गहरी खाई में गिरा, चालक को लोगों ने निकाला, देखें विडियो

जुन्गा दशहरा में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बनी लोगों की पहली पसंद

कांग्रेस राज में वास्तव ने ना ख़ज़ाना भरा, टैक्स भी लग गया, ना विकास हुआ, संस्थान भी बंद हो गए, विकास के नाम पर सुक्खू सरकार शून्य : बिंदल

पर्यटन स्थल काजा में खुला जाइका वानिकी परियोजना का आउटलैट -स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन...

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का शुभारम्भ किया, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की खुशहाली के श्री रघुनाथ से की कामना, पढ़ें विस्तार से..

शिमला में दर्दनाक हादसा, चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत; एक गंभीर घायल, पढ़ें पूरी खबर..

विजिलैंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कृषि प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में मांगे 20 हजार रुपए, पढ़ें पूरी खबर..

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में आज नवमी के दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, स्थानीय लोगों सहित काफी तादात में शिमला पहुंचे है बंगाली श्रद्धालु , पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के जाखू मंदिर में होगा दशहरे का भव्य आयोजन, CM सुक्खू के द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही रावण की आंखों और मुंह से बरसेंगे अंगारे, पढ़ें पूरी खबर..