हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | October 23, 2024
हिमाचल के इस जिले में अब बिना पंजीकरण कोई भी बाहरी नहीं कर पाएगा नौकरी, नौकरी देने वाले स्थानीय लोग भी हो जाए सावधान, पढ़ें पूरी ख़बर..       शिमला : रामपुर की रचोली में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौके पर मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में रुका अवैध मस्जिद गिराने का काम, अवैध निर्माण के लिए तो सभी ने दिए पैसे, लेकिन तोड़ने को कोई नही दे रहा, जानिए क्या है पूरा मामला..       हिमाचल: मंत्रिमंडल की बैठक CM सुक्खू की अध्यक्षता में सम्पन्न, मंत्रिमंडल की मीटिंग में लिए गए कई अहम निर्णय, पढ़ें विस्तार से..       दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन, किया चक्का जाम, बोले मांगे पूरी न होने तक करेंगे चक्का जाम, पुलिस पर लगाए धमकाने के आरोप, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में अस्थायी कर्मियों को 28 अक्तूबर को मिलेगा मानदेय, वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..       "पहला राज्य बना हिमाचल, मस्जिद गिराकर पेश की भाईचारे की मिसाल" CM सुक्खू दी ये प्रतिक्रिया, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का पंचांग: 22 अक्तूबर 2024; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       आज का राशिफलः 22 अक्टूबर 2024; मंगलवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल       शिमला: संजौली विवादित मस्जिद को तोड़ने का कार्य शुरू, जानें क्या है पूरा मामला, पढ़ें विस्तार से..      

राशिफल

आज का राशिफ़ल : 21 अक्तूबर 2024 (सोमवार); आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, घर-परिवार में छाई रहेगी खुशहाली, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

October 21, 2024 06:59 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

आज का राशिफ़ल : 21 अक्तूबर 2024 (सोमवार; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, घर-परिवार में छाई रहेगी खुशहाली, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीको में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। हाई एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

वृष राशि: आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगें साथ ही आज काम में मन लगेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य पूर्ण कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का भी समाधान मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कोई कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

कर्क राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।आज अपने निजी कामों में बिजी रहें। आज फालतू चिंताएं छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। नई जानकारियां भी मिल सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आये उतार-चढ़ाव आने से आप परेशान रहेगें। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

सिंह राशि: आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें सफलता हासिल होगी। आज कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

कन्या राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नति के अवसर बनेंगे। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीको में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

तुला राशि: आज का दिन आज ठीक - ठाक रहेगा। आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ी कुछ नकारात्मक बातें सामने आएंगी। अपना मनोबल मजबूत रखें। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वाभाव आपके लिए थोड़ी परेशानी क्रिएट कर सकता है....बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत करने की भी कोशिश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना तनाव बढ़ेगा। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना भी जरूरी है। परिवार के लिए समय जरूर निकालेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

मकर राशि: आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस रहें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिन की शुरुआत में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी और पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज फालतू बातें और गतिविधियों में समय बरबाद होने से बचाएं। अपनी उर्जा का पूरा इस्तेमाल करेंगे। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है , बेहतर होगा अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

मीन राशि: आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से संतुष्ट हो जाएंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। आज अपना मनोबल बनाए रखें। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही होगी। 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफलः 22 अक्टूबर 2024; मंगलवार के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: ( 21 से 27 अक्टूबर 2024); दिवाली से पहले चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, मिलेगा मान-सम्मान और धन, पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्‍ताहिक राशिफल

आज का राशिफलः 20 अक्तूबर 2024; कैसा रहेगा आपका करवाचौथ का दिन ! आज का राशिफल में आप भी जानें अपना भविष्य

शनिवार का राशिफलः 19 अक्तूबर 2024; आज शनि देव इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी, कार्यक्षेत्र में होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफ़ल: 18 अक्टूबर 2024; शुक्रवार को सर्वार्थ सि‍द्धि योग में मां लक्ष्‍मी करवाएंगी इन 5 राशियों की खूब कमाई, कारोबार में डबल होगा मुनाफा, देखें आज का राशिफल..

आज का राशिफलः 17 अक्टूबर 2024; सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय, जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल: 16 अक्टूबर 2024; शरद पूर्णिमा के दिन सिंह और कुंभ राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफ़ल: 15 अक्टूबर, 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और जाने अपना आज का भविष्य..

आज का राशिफ़ल: 14 अक्टूबर 2024; सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, पढ़ें आज का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: (14 से 20 अक्तूबर 2024): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह ? पढ़ें मेष से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल..विस्तार से..