21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..       श्रीलंका में 'VVIP कल्चर' का अंत: सांसदों की आजीवन पेंशन खत्म, पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं पर भी चली कैंची - क्या भारत मे भी ऐसा होना चाहिए ? - पढ़ें पूरी खबर       'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा       SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..       चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!      

राशिफल

बुधवार का राशिफल : 30 अक्टूबर, 2024; आज विघ्नहर्ता दूर करेंगे जीवन की विघ्न-बाधाएं, छोटी दिवाली के दिन इन राशियों का जगमग होगा भाग्य, पढ़िए आज का राशिफल..

October 30, 2024 07:28 AM

  !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप वर्तमान स्थिति को समझें और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें। परिवार में चल रही कलह को भी दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएं। योजना बनाने के साथ-साथ उसे शुरू करने पर भी ध्यान दें। दोपहर बाद स्थिति कुछ और अनुकूल हो सकती है। खर्च करते समय बजट की अनदेखी न करें। नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे, आपके स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। परिवार के सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा। व्यवसाय में आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य में भी हाथ आजमा सकते हैं। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

 

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। शुभ काम करने से आपके परिवार में सुख शांति का आगमन होगा। प्लास्टिक मैटेरियल्स का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। किसी इष्ट मित्र की सहायता करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी दूसरे स्टेट में आप अपना नया व्यापार स्टार्ट करेंगे। बॉस का दिया टारगेट पूरा करेंगे जिससे आपकी सराहना होगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ ज्ञान की बातें बतायेंगी, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए अनुकूल है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपकी सकारात्मकता और संतुलित सोच से गतिविधियां सुनियोजित ढंग से होंगी। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। वर्तमान समय शांति और धैर्य से व्यतीत करना है। आपस में सहयोग बनाए रखें। बहुत अधिक चर्चा में कोई सफलता फिसल सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रह सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अत्यधिक शारीरिक गतिविधियों के कारण मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यापार में सोची-समझी योजनाओं पर काम कर सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें इन सबसे राहत मिलती दिख रही थी। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आप किसी नई भूमि, भवन, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। साझेदारी से काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय रुकना होगा। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है, मन शांत रहेगा। आपकी पेट से रिलेटेड समस्या खत्म होगी। किसी इष्ट मित्र से सहायता मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी और शोहरत भी बढ़ेगी। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जायेंगी और खुशियाँ बढ़ जायेंगी। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा और परीक्षाफल अच्छा आएगा। मन शांत रखें। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप कुछ राहत महसूस करेंगे। जिस काम को आपने छोड़ दिया था, उससे जुड़ी कोई बात हो सकती है। युवाओं को अपने भविष्य की योजना बनानी चाहिए। रुपये के हिसाब-किताब को लेकर कुछ संशय हो सकता है। किसी मित्र को लेकर पुराना विवाद फिर से शुरू हो सकता है। गुस्सा करने की बजाय शांति से समाधान करें। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का संक्रमण होने की संभावना है। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों का लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने व्यापार में लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी कार्य को करने में पूरा उत्साह दिखाएंगे, उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। आपको किसी काम को जोश में नहीं करना है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की मदद अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करनी होगी। घर परिवार में आपके करीबियों से आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारियों में लगना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - ग्रीन है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपका मनोबल अच्छा रहेगा। वकीलों के लिए अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। ईमानदारी से काम करना होगा, जिससे आपको अच्छा सम्मान मिलेगा। आप बाहर घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताजा होगा, और काम करने में एक नई ऊर्जा मिलेगी। प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिलेगा। लोहे का व्यापार अच्छा चलेगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी। किसी पुराने लोन से छुटकारा मिलेगा और आपकी टेंशन कम होगी। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन संपत्ति की खरीद या प्रतिफल से जुड़े किसी सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। अवसर न चूकें। घर के लिए स्वास्थ्य संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग की जा सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। किसी भी प्रकार का कर्ज न दें। बच्चे चिंतित हो सकते हैं। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। गलत बातों पर ध्यान दिए बिना अपनी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करें। पेशेवर क्षेत्र में किसी प्रतियोगी के साथ विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका हंसमुख स्वभाव परिवार वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में मजबूती लेकर आएगा। आपका कुछ रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको अपने चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बनाए रखना होगा व किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। करियर को लेकर दिन उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। कला व कौशल से जुड़े लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। आपको अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं की सुध बुध लेंनी होगी, तभी आप उनसे कुछ धन कमा पाएंगे। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मीन राशि :- आज अपने दिन की शुरुआत गर्मजोशी से करेंगे। मार्केटिंग का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। आप अपने पारिवारिक कामों के लोड को अच्छी तरह संभालेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा टेंशन में रहना आपके लिए हानिकारक होगा। आप अपना समय अपने बच्चों के साथ गेम खेलकर बितायेंगे। मित्रों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। किसी मरीज की आप सहायता करेंगे। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - केसरी है। Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगा।

!!💐!! सुविचार !!💐!!

“कुले कलङ्कः केवले कदन्नता, सुतः कुबुद्धिः भवने दरिद्रता। रुजः शरीरे कलहप्रिया प्रिया, गृहागमे दुर्गतयः षडते॥"

भावार्थ :- कुल में कलंक, निवाले में बेसवाद, दृष्टांतबुद्धि पुत्र, घर में दरिद्रता, शरीर में रोग, और कलहप्रिय पत्नी - ये ही दुर्गतिकारक हैं। माँ लक्ष्मी जी आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें। त्रुटि के लिए क्षमा करें।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज का राशिफल (20 फरवरी 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों पर बरसेगी आज विशेष कृपा

आज का राशिफल: 19 फरवरी 2026; जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

18 फरवरी 2026 राशिफल: कुंभ राशि में 5 ग्रहों का 'महाजमावड़ा', उच्च के मंगल करेंगे मालामाल! जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: फाल्गुन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें मेष से मीन तक का हाल

​"साप्ताहिक राशिफल (16-22 Feb): सूर्य ग्रहण और राशि परिवर्तन का महासंयोग, किसकी चमकेगी किस्मत?"

आज का राशिफल 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि के महासंयोग में किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का हाल

आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..

Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल