Thursday | November 26, 2026
भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो       हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना       हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था       ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार       हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश       चंबा के संघणी बाजार में आधी रात को भड़की आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान       1400 साल की जिंदगी, न बुढ़ापा न बीमारी: क्या सुपरइंटेलिजेंट AI लिखने जा रहा है इंसान के 'अमरत्व' की नई परिभाषा? ऑक्सफोर्ड के पूर्व प्रोफेसर के चौंकाने वाले दावे ने विज्ञान जगत में मचाई हलचल - पढ़ें खबर.       आज सोने का भाव 26 नवंबर 2026: लगातार गिरावट के बाद क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट?       आज का राशिफल: 26 नवंबर 2026, गुरुवार — जानिए किन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा और किसे रहना होगा सावधान       आज का पंचांग: 26 नवंबर 2026, गुरुवार — जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और ग्रह-नक्षत्रों की सटीक स्थिति      

देश/विदेश

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अल्मोड़ा के सल्ट में गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 36 लोगों की मौत की खबर, पढ़ें पूरी खबर..

November 04, 2024 02:09 PM

बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक 36 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

भीषण सड़क हादसा | दुःखद: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 36 की मौत : Video 

अल्मोड़ा: (04, नवम्बर, 2024); उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना मार्चुला के पास हुई है।

घटना के समय बस पर 50 लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। कूपी के पास गहरी खाई में बस गिर गयी। पौड़ी से रामनगर की तरफ बस आ रही थी। नैनीताल जिले की पुलिस भी राहत कार्य में जुट गयी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य की शुरुआत हो गई है। कई घायलों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वो पहाड़ी इलाका है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर एक छोटी नदी भी बह रही है। हादसे के वीडियो से घटना की भयावहता समझी जा सकती है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा

18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..

बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..

सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में वीजा सख्ती का बड़ा असर: आईबीएम (IBM) ने अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'

विश्व बैंक ने भारतीय जल प्रबंधन को सराहा: 'अटल भूजल योजना' बनी वैश्विक रोल मॉडल

टेक जगत में बड़ा उलटफेर: माइक्रोसॉफ्ट फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया फिसली