Tuesday | November 17, 2026
नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई       आम बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ शुरू किया बजट पूर्व मंथन       अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी हरी झंडी       आज का पंचांग (मंगलवार, 17 नवंबर 2026): जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, और राहुकाल काल का समय       आज का दैनिक राशिफल (मंगलवार, 17 नवंबर 2026): जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल      

देश/विदेश

डॉक्टरों ने किया जिंदा शख्स का पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार से पहले चलने लगी सांसें, तीन डॉक्टर सस्पेंड, पढ़ें पूरी खबर..

November 22, 2024 02:49 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव, अंतिम संस्कार के वक्त चलने लगीं शख्स की सांसें, मच गया हड़कंप, पढ़े पूरी खबर..

राजस्थान के झुंझुनू से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स जिसकी लाश पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दी गई थी, वो अंतिम संस्कार के वक्त जिंदा हो गई। लोगों ने देखा कि जिसे वो लाश समझ कर अंतिम संस्कार के लिए लेकर आए थे, उस शख्स की सांसे चल रही हैं। ऐसे में वो उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सरकार ने तीन डॉक्टरों को सस्पेंड किया

इस मामले में कार्रवाई करते हुए सरकार ने तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। मामला जिले के बग्गड़ का है। यहां मां सेवा संस्थान में रह रहे दिव्यांग और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति रोहिताश को बीते दिनों इलाज के लिए सरकारी बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बेहोशी की हालत में लाए गए शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर उसके शव को अस्पताल के मोर्चरी में शिफ्ट करा दिया।

यहां चार घंटे तक जिंदा शख्स को डीप फ्रीजर में रखने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया और फिर उसे अंतिम संस्कार के लिए मां सेवा संस्थान के लोगों को सौंप दिया गया। लेकिन अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान लोगों ने देखा कि उसकी सांसें अभी भी चल रही हैं।

ऐसे में शख्स को आनन फानन जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है।

इस घटना से सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सरकार ने तहसीलदार ओर बगड़ थानाधिकारी को जांच के लिए अस्पताल भेजा। यहां उन्होंने पाया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को मोड़ दिया गया था, इस कारण ये पूरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई।

 

पूरे मामले में जिला कलक्टर रामवतार मीणा ने अस्पताल की गंभीर लापरवाही मानते हुए स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार देर रात दोषी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लिया गया।

जिला कलक्टर की रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लेते हुए तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया। इन डॉक्टरों में बीडीके अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप पचार, डॉ. योगेश जाखड़ और डॉ.नवनीत मील शामिल हैं। इन्हें सजा के तौर पर निलंबन अवधि के दौरान रिमोट एरिया में तैनात किया गया है।

इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। क्या सच में युवक की मौत हो चुकी थी! अगर नहीं हुई थी तो क्या अस्पताल के डॉक्टर ने उसको गलती से मृत घोषित कर पोस्टमॉर्टम कर किया। अंतिम संस्कार से ठीक पहले रोहिताश फिर से कैसे जिंदा हो गया ? वो जिन्दा था तो मुर्दाघर के डीप फ्रिज में सांस कैसे ली? इसके इलावा बिना परिजन के मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार क्यों किया जा रहा था।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..

सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में वीजा सख्ती का बड़ा असर: आईबीएम (IBM) ने अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'

विश्व बैंक ने भारतीय जल प्रबंधन को सराहा: 'अटल भूजल योजना' बनी वैश्विक रोल मॉडल

टेक जगत में बड़ा उलटफेर: माइक्रोसॉफ्ट फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया फिसली

यरूशलम में सत्ता परिवर्तन की आहट: नेतन्याहू का तिलिस्म टूटा, विपक्षी नेता आइजेनकोट को सरकार बनाने का आमंत्रण

घरेलू सियासत में झटके के बाद बदला ट्रंप का रुख: ईरान से जंग टली, पर एक घंटे में 38 पुल उड़ाने की चेतावनी