हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 22, 2025
शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन       देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 फरवरी 2025; मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल      

हिमाचल | शिमला

हरियाणा विधान सभा में बोले पठानियां लोकतान्त्रिक प्रणाली में विधायिका की भूमिका अहम, पढ़ें पूरी खबर..

February 15, 2025 04:30 PM

शिमला: हरियाणा विधान सभा में लोकसभा सचिवालय की संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) द्वारा हरियाणा विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रबोधन कार्यक्रम के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि समय परिवर्तनशील है जैसे – जैसे समय बढ़ता है व्यवस्थाएँ बदलती हैं। प्रोद्योगिकी के निरन्तर इस्तेमाल के साथ – साथ विधायिका की भूमिका व जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती हैं। पठानियां ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब जनसंख्या लगभग 34 करोड़ थी लेकिन यह अब बढ़कर 140 करोड़ के लगभग हो गई है। जनसंख्या के इस विस्फोट के साथ सांसदों तथा विधायकों की जिम्मेदारियाँ तथा उत्तरदायित्व भी बढ़ा है। पठानियां ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने आज सभी को प्रभावित किया है। ये मशीनी युग है। इस युग में विधायक या सांसद को भी टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ना होगा। आज डिजिटल इंडिया से जहाँ कार्य में दक्षता आई है वहीं पारदर्शिता भी बढ़ी है। पठानियां ने कहा कि संसदीय प्रणाली और लोकतंत्र की मजबूती के लिए विधायकों को भी अनुशासित होना पडे़गा जहाँ सदन की बैठकों की संख्या बढ़ानी होगी वहीं विधायकों को बैठकों में भाग लेना तथा सार्थक चर्चाओं में भी भाग लेना सुनिश्चित करना होगा। उन्होने कहा कि सदस्यों को समिति बैठकों में भाग लेना चाहिए तथा समिति कार्यों में भी रूचि लेनी चाहिए।

उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली है लेकिन डिजिटल इण्डिया अभियान के तहत आज सभी राज्य नेशनल ई-विधान प्रणाली (नेवा) को अपना रहे हैं और मैंने भी इसी वर्ष इस ऐप्लिकेशन को धर्मशाला स्थित तपोवन विधान सभा परिसर में आरम्भ कर दिया है। अपना अनुभव सांझा करते हुए पठानियां ने कहा कि विधायकों को भी आज समय के साथ चलने की आवश्यकता है। विधायकों को सदन के समय का सदुपयोग सार्थक चर्चाओं तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र की मांगो तथा समस्याओं को उठाने के लिए करना चाहिए। जिन विषयों तथा सरकारी विधेयकों पर चर्चा होनी हो उसे पढ़कर आना चाहिए ताकि वह उस पर अपने बहुमुल्य सुझाव दे सकें। चर्चाओं से ही समाधान होगा तथा भविष्य की योजनाएँ बनेगी। पठानियां ने कहा कि यह युग अब ए0 आई0 (कृत्रिम बुद्विमता) तथा एम0 आई0 मशीन लर्निंग का है। ये नवाचार हमारी दुनियां को आकार दे रहे हैं, उद्योगों को प्रभावित कर रहे हैं और हमारे जीवन, काम और तकनीक के साथ हमारी बातचीत के तरीके बदल रहे हैं। पठानियां ने कहा कि कृत्रिम बुद्विमता तथा मशीन लर्निंग सिर्फ भविष्य की अवधारणाएँ नहीं हैं ये तकनीक प्रगति का वर्तमान तथा भविष्य है। चाहे हम छात्र हों, पेशेवर हों या उद्यमी एम0 आई0 और एम0 एल0 को समझना हमारे लिए आवश्यक है ताकि हम आगे बढ़ने और दुनियां को आकार देने के लिए तैयार रह सकें। हमें इन तकनीकों को डर से नहीं बल्कि जिज्ञासा, जिम्मेवारी और एक बेहतर कल की दृष्टि के साथ अपनाना होगा।

पठानियां ने कहा कि विधान सभा सदस्य लोकतांत्रिक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतिनिधित्व करता है। विधायक राज्य स्तरीय शासन की रीढ़ है जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों की जरूरतों और चिन्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सम्बोधित करें। उनकी भूमिका, जिम्मेदारियाँ और शक्तियों को समझने से नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने प्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने में मदद मिलती है। चाहे कानून बनाना हो, बजट स्वीकृत करना हो या स्थानीय मुद्दों का समाधान करना हो, विधायक अपने राज्यों की प्रगति और विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं साथ ही वे पूरे राष्ट्र की प्रगति और विकास को आकार देने का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।

सत्र आरम्भ होने से पूर्व हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सदन में सम्मानित किया। सत्र के दौरान पूर्व संयुक्त सचिव लोकसभा रविन्द्र गरिमेला द्वारा संसदीय विशेषाधिकारों तथा अतिरिक्त सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) पर अपने – अपने वक्तव्य दिए गए। इस अवसर पर सदन में हरियाणा विधान सभा के 45 विधायक भी मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..

देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अभिभावक ने स्कूल में शिक्षक को पीटा, मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अध्यापक ने दिया इस्तीफा

विधानसभा बजट सत्र 2025: अधिसूचना जारी; 10 से 28 मार्च तक होगा चौदहवीं विधान सभा का अष्टम सत्र – कुलदीप सिंह पठानियां

सुप्रीम कोर्ट ने सोलन की मेयर को बहाल किया, उनकी अयोग्यता को 'राजनीतिक गुंडागर्दी' बताया, कोर्ट ने दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

दोस्तों से मिलने हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंचा घर का इकलौता चिराग, फिर तीन दोस्तों ने एकसाथ त्यागें प्राण, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आर्थिक संकटः फरवरी का आधा महीने बीता, HRTC के 8500 पेंशनर्स की नहीं मिली पेंशन, फोन पर गढ़ी रहती हैं नजरें! पढ़ें पूरी खबर..