हिमाचल :बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, पीएसओ भी घायल; अस्पताल रेफर, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में रंगों के पर्व होली की धूम, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने जमकर उड़ाया गुलाल, देखें वीडियो..       आज का राशिफ़ल: 14 मार्च 2025; होली के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, इन्हें मिलेगी बड़ी कामयाबी, जानिए राशिनुसार आज के उपाय..       सीएम सुक्खू की पत्नी की देहरा से सदस्यता रद्द की मांग, सदन में उठा चुनाव के दौरान कांगड़ा बैंक द्वारा महिला मंडलों को पैसे बांटने का मुद्दा, विपक्ष ने लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़ें पूरी खबर       विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन मांगों को लेकर गरजे PWD मल्टी टास्क वर्कर और पंचायत चौकीदार, बोले पांच हजार में परिवार चलाकर दिखाए मंत्री विद्यायक, नीति बनाने की मांग..       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई..       भारतीय विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, सत्र से पहले विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट..       फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, चंडीगढ़ नंबर की कार ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला : लाइट जलाते ही गैस सिलेंडर फटा, 2 युवक गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 13 मार्च 2025; होलिका दहन पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल में रंगों के पर्व होली की धूम, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने जमकर उड़ाया गुलाल, देखें वीडियो..

March 14, 2025 03:12 PM
Om Prakash Thakur

पूरे देश के साथ देवभूमि हिमाचल में भी रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यभर में होली की मस्ती छाई है और हर गली, मोहल्ले व चौक-चौराहों पर लोग रंगों में सराबोर होकर जश्न मनाते नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया तथा पहाड़ी गीतों और नाटी की धुनों पर झूम कर इस उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। प्रदेशभर में होली की उल्लासपूर्ण छटा देखने को मिल रही है। हर जिले में लोग पारंपरिक और आधुनिक अंदाज में होली मनाते नजर आए। इस अवसर पर राज्यपाल शुक्ल, मुख्यमंत्री सुक्खू और विधानसभा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

शिमला: (HD News);  प्रेम-उल्लास के पर्व होली आज हिमाचल प्रदेश में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली पर शिमला में भी खूब गुलाल उड़ा। प्रदेश सहित राजधानी शिमला में होली का जश्न हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ओकओवर शिमला में होली मनाई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने होली समारोह के दौरान लोगों के साथ नृत्य भी किया। इस दाैरान उनकी पत्नी एवं विधायक कमलेश भी माैजूद रहीं। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

उधर, राजभवन में भी होली समारोह हुआ। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उनकी पत्नी जानकी शुक्ला और अन्य लोग समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दाैरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सहित मंत्रियों ने नाटी डाली। साथ ही एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने समस्त प्रदेशवासियों को प्रेम-उल्लास के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ' होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है। यह फागुन की उमंग, प्रेम की मिठास और सौहार्द के रंगों से सजी हमारी सांस्कृतिक विरासत का आधार है। हिमाचल की पवित्र वादियों में स्नेह, समरसता एवं भाईचारे के रंग निरंतर खिलते रहें, हर घर-आंगन प्रेम और खुशियों से महकता रहे, मेरी यही कामना है।' कहा कि रंगों के इस त्योहार में हमें उन लोगों के जीवन में भी रंग भरना है, जिन्हें किसी प्रकार का अधिकार नहीं मिला है। इसलिए हम हिमाचल की सुख-समृद्धि व उन्नति के लिए यह त्योहार मना रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल :बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, पीएसओ भी घायल; अस्पताल रेफर, पढ़ें पूरी खबर..

सीएम सुक्खू की पत्नी की देहरा से सदस्यता रद्द की मांग, सदन में उठा चुनाव के दौरान कांगड़ा बैंक द्वारा महिला मंडलों को पैसे बांटने का मुद्दा, विपक्ष ने लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन मांगों को लेकर गरजे PWD मल्टी टास्क वर्कर और पंचायत चौकीदार, बोले पांच हजार में परिवार चलाकर दिखाए मंत्री विद्यायक, नीति बनाने की मांग..

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई..

भारतीय विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, सत्र से पहले विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट..

शिमला : लाइट जलाते ही गैस सिलेंडर फटा, 2 युवक गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: पटवारी कानूनगो की हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ बैठक सफल, स्टेट कैडर रहेगा लागू, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधान सभा बजट सत्र 2025: बजट सत्र के लिए जारी कैलेण्डर में आंशिक परिवर्तन, कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश पर 15 मार्च को नहीं होगी बैठक, 17 मार्च को 11:00 बजे पेश होगा बजट : कुलदीप पठानियां

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र 2025: तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद, बोले-भारत की संसदीय प्रणाली मजबूत, हमारा देश भी महान, पढ़ें पूरी खबर

शिंगला में आग की भेंट चढ़ी HRTC की बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, पढ़ें पूरी खबर..