हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का प्रदर्शन, राज्य में क़ानून व्यवस्था को लेकर बोला हल्ला, खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भी सुक्खू सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी ख़बर..       हिमाचल बजट 2025: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर होगा केंद्रित, महिलाओं समेत कई क्षेत्रों/ वर्गों को मजबूती देने की योजनाएं ला सकती है सरकार, पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का राशिफ़ल: 17 मार्च 2025; इन 5 राशि वालों की चमकेंगे किस्मत के सितारें, शुरू होने वाला है अच्छा वक़्त, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       हिमाचल : चम्बा में दर्दनाक हादसा, स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत, पढ़ें पूरी खबर..       बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफ़ल: (17 से 23 मार्च); इस सप्ताह इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल       आज का राशिफल: 16 मार्च 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफ़ल       बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में एसआईटी का गठन, एसपी बिलासपुर सहित दो और अधिकारी टीम में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..       बंबर ठाकुर से मिलने IGMC पहुंचे सीएम सुक्खू, जाना पूर्व विधायक का कुशलक्षेम, विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद, पढ़ें पूरी खबर       बिलासपुर पूर्व विधायक गोली कांड मामला: IGMC में भर्ती बंबर ठाकुर ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल बजट 2025: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर होगा केंद्रित, महिलाओं समेत कई क्षेत्रों/ वर्गों को मजबूती देने की योजनाएं ला सकती है सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

March 17, 2025 07:08 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर वित्त मंत्री आज, सोमवार को तीसरा बजट पेश करेंगे। वह 60 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर सकते हैं। आर्थिक संकट से जूझ रही सुक्खू सरकार के पिटारे से इस बार लोक लुभावन व बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कम है। मगर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए कुछ घोषणाएं की जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (The HD News);  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट आज पेश करेंगे। सीएम के पास वित्त महकमा भी है, इसलिए वह वित्त मंत्री के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए सुबह 11 बजे भाषण शुरू करेंगे, जो तीन घंटे तक चलेगा। यह बजट पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी वर्ष में प्रस्तुत किया जाएगा, इसलिए स्वाभाविक रूप से बजट पंचायतों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होगा। सीएम इस बात को पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होगा।

बजट में कृषि, बागवानी, पशुपालन, पंचायती राज संस्थानों का सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब व पिछड़े लोगों, महिलाओं समेत कई क्षेत्रों और वर्गों को मजबूती देने की योजनाएं लाई जा सकती हैं। वार्षिक विकास परिव्यय भी इस बार नए स्वरूप में तय किया जा रहा है। राज्य की आर्थिक हालत पतली है। अगले वित्त वर्ष में केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) भी घटकर 3, 257 करोड़ रह जाएगा, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 11, 431 करोड़ रुपये था। यानी 8, 174 करोड़ की राजस्व घाटे की खाई पाटना सरकार के लिए चुनौती होगी।

कर्मचारियों, पेंशनरों को चार फीसदी डीए देने की तैयारी

बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों को भी महंगाई भत्ते (डीए) की चार फीसदी किस्त देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री बजट में इसका एलान कर सकते है।

कार्यकाल का तीसरा बजट आज 17 को पेश कर रहे सीएम

सुक्खू ने अपने कार्यकाल का पहला बजट 17 मार्च 2023 को पेश किया था। दूसरा बजट 17 फरवरी 2024 और अब तीसरा बजट भी वह आज 17 मार्च को ही पढ़ेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार शाम शिमला स्थित कालीबाड़ी मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री सोमवार को वर्तमान प्रदेश सरकार का तीसरा आम बजट सोमवार सुबह 11 बजे विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे, इससे पहले मंदिर में शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मॉल रोड की सैर की और लोगों के साथ मिले।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का प्रदर्शन, राज्य में क़ानून व्यवस्था को लेकर बोला हल्ला, खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भी सुक्खू सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल : चम्बा में दर्दनाक हादसा, स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर..

बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में एसआईटी का गठन, एसपी बिलासपुर सहित दो और अधिकारी टीम में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

बंबर ठाकुर से मिलने IGMC पहुंचे सीएम सुक्खू, जाना पूर्व विधायक का कुशलक्षेम, विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर पूर्व विधायक गोली कांड मामला: IGMC में भर्ती बंबर ठाकुर ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: होली के दिन दर्दनाक हादसा, होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 युवक, दोनों की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर

मौसम अपडेट: हिमाचल के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट,17 मार्च तक खराब रहेगा माैसम, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल :बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, पीएसओ भी घायल; अस्पताल रेफर, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में रंगों के पर्व होली की धूम, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने जमकर उड़ाया गुलाल, देखें वीडियो..