हिमाचल बजट 2025 : मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, 21 साल की हर युवती को मिलेंगे 1500, BPL परिवारों की बेटियों के लिए भी शुरू होगी योजना, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का प्रदर्शन, राज्य में क़ानून व्यवस्था को लेकर बोला हल्ला, खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भी सुक्खू सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी ख़बर..       हिमाचल बजट 2025: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर होगा केंद्रित, महिलाओं समेत कई क्षेत्रों/ वर्गों को मजबूती देने की योजनाएं ला सकती है सरकार, पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का राशिफ़ल: 17 मार्च 2025; इन 5 राशि वालों की चमकेंगे किस्मत के सितारें, शुरू होने वाला है अच्छा वक़्त, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       हिमाचल : चम्बा में दर्दनाक हादसा, स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत, पढ़ें पूरी खबर..       बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफ़ल: (17 से 23 मार्च); इस सप्ताह इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल       आज का राशिफल: 16 मार्च 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफ़ल       बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में एसआईटी का गठन, एसपी बिलासपुर सहित दो और अधिकारी टीम में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..       बंबर ठाकुर से मिलने IGMC पहुंचे सीएम सुक्खू, जाना पूर्व विधायक का कुशलक्षेम, विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद, पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का प्रदर्शन, राज्य में क़ानून व्यवस्था को लेकर बोला हल्ला, खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भी सुक्खू सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी ख़बर..

March 17, 2025 12:12 PM

हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का प्रदर्शन, राज्य में क़ानून व्यवस्था को लेकर बोला हल्ला, खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भी सुक्खू सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी ख़बर..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बजट पेश करने से पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे और राज्य सरकार के ख़िलाफ नारेबाज़ी की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में गैंगवार जैसी स्थिति पैदा हो गई है और सरकार इस सबके प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बम्बर ठाकुर को भी ऐसे समय में राजनीतिक बयानबाजी न करने की सलाह दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल को इस बात की ख़ुशी है कि वे स्वस्थ हैं और उनकी हालत स्थिर है, लेकिन बम्बर ठाकुर को इस तरह की बयानबाजी करने से बचना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बम्बर ठाकुर की ओर से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि पूर्व विधायक को किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। वे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। खालिस्तान समर्थक हिमाचल प्रदेश में आकर खालिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे हैं और राज्य सरकार कोई गंभीर कार्रवाई करते हुए नज़र नहीं आ रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने राज्य में पैदा हुई गंभीर स्थिति के चलते धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया और अपना विरोध दर्ज कराया है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल बजट 2025 : मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, 21 साल की हर युवती को मिलेंगे 1500, BPL परिवारों की बेटियों के लिए भी शुरू होगी योजना, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल बजट 2025: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर होगा केंद्रित, महिलाओं समेत कई क्षेत्रों/ वर्गों को मजबूती देने की योजनाएं ला सकती है सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : चम्बा में दर्दनाक हादसा, स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर..

बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में एसआईटी का गठन, एसपी बिलासपुर सहित दो और अधिकारी टीम में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

बंबर ठाकुर से मिलने IGMC पहुंचे सीएम सुक्खू, जाना पूर्व विधायक का कुशलक्षेम, विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर पूर्व विधायक गोली कांड मामला: IGMC में भर्ती बंबर ठाकुर ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: होली के दिन दर्दनाक हादसा, होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 युवक, दोनों की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर

मौसम अपडेट: हिमाचल के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट,17 मार्च तक खराब रहेगा माैसम, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल :बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, पीएसओ भी घायल; अस्पताल रेफर, पढ़ें पूरी खबर..