हिमाचल बजट 2025: सीएम सुक्खू ने पेश किया 58514 करोड़ रुपए का बजट, विपक्ष ने बताया ''बंडल ऑफ कंफ्यूजन'' पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल बजट 2025 : मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, 21 साल की हर युवती को मिलेंगे 1500, BPL परिवारों की बेटियों के लिए भी शुरू होगी योजना, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का प्रदर्शन, राज्य में क़ानून व्यवस्था को लेकर बोला हल्ला, खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भी सुक्खू सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी ख़बर..       हिमाचल बजट 2025: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर होगा केंद्रित, महिलाओं समेत कई क्षेत्रों/ वर्गों को मजबूती देने की योजनाएं ला सकती है सरकार, पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का राशिफ़ल: 17 मार्च 2025; इन 5 राशि वालों की चमकेंगे किस्मत के सितारें, शुरू होने वाला है अच्छा वक़्त, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       हिमाचल : चम्बा में दर्दनाक हादसा, स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत, पढ़ें पूरी खबर..       बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफ़ल: (17 से 23 मार्च); इस सप्ताह इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल       आज का राशिफल: 16 मार्च 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफ़ल       बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में एसआईटी का गठन, एसपी बिलासपुर सहित दो और अधिकारी टीम में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल बजट 2025 : मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, 21 साल की हर युवती को मिलेंगे 1500, BPL परिवारों की बेटियों के लिए भी शुरू होगी योजना, पढ़ें पूरी खबर..

March 17, 2025 05:40 PM

हिमाचल बजट 2025 : मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, 21 साल की हर युवती को मिलेंगे 1500, BPL परिवारों की बेटियों के लिए भी शुरू होगी योजना, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं ओर युवतियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को 1500 रुपये प्रति माह देने वाली योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम "इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना" रखा गया है, जो 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू होगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा और जीवन की अन्य ज़रूरतों में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो महिलाएं दूसरों के घरों में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं, उन्हें भी 1 जून 2025 से इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत, इन महिलाओं की पात्र बेटियाँ भी 1500 रुपये प्रति माह पाने की हकदार होंगी। पंचायतों की ओर से चयनित महिलाओं को चरणवद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसके साथ ही, बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी, जिसे "इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना" नाम दिया गया है। इस योजना के तहत, बेटी के जन्म पर 25, 000 रुपये का बीमा कराया जाएगा, जिससे परिवार को किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह योजना राज्य के गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए शुरू की है, ताकि बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षा मिले। इसके अलावा, यह योजना बेटियों के सम्मान और समाज में उनकी स्थिति को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल बजट 2025: सीएम सुक्खू ने पेश किया 58514 करोड़ रुपए का बजट, विपक्ष ने बताया ''बंडल ऑफ कंफ्यूजन'' पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का प्रदर्शन, राज्य में क़ानून व्यवस्था को लेकर बोला हल्ला, खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भी सुक्खू सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल बजट 2025: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर होगा केंद्रित, महिलाओं समेत कई क्षेत्रों/ वर्गों को मजबूती देने की योजनाएं ला सकती है सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : चम्बा में दर्दनाक हादसा, स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

बिलासपुर गोलीकांड: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार ! हरियाणा के 2 शूटरों की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर..

बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में एसआईटी का गठन, एसपी बिलासपुर सहित दो और अधिकारी टीम में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

बंबर ठाकुर से मिलने IGMC पहुंचे सीएम सुक्खू, जाना पूर्व विधायक का कुशलक्षेम, विधानसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद, पढ़ें पूरी खबर

बिलासपुर पूर्व विधायक गोली कांड मामला: IGMC में भर्ती बंबर ठाकुर ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: होली के दिन दर्दनाक हादसा, होली मनाने के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 युवक, दोनों की डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर

मौसम अपडेट: हिमाचल के सात जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट,17 मार्च तक खराब रहेगा माैसम, पढ़ें पूरी खबर..