प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र देखने आईं ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विधानसभा परिसर में भेंट की तथा संसदीय प्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
शिमला : (HD News); विधानसभा की कार्यवाही देखने आई ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लोकतंत्र तथा संसदीय प्रणाली की मजबूती में युवाओं का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा विश्व में सबसे ज्यादा युवा आज हमारे देश में है। युवा ही इस देश के भविष्य हैं और इस राष्ट्र को समृद्ध तथा विकसित राष्ट्र बनाने में उनका योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के समय देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए देश भर के युवाओं को आगे आना होगा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा जिस तरह से आज युवा सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं वही असल में हमारी लोकतांत्रितक प्रणाली की मजबूती का सूत्रधार है।

छत्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से कई सवाल पूछे
विधानसभा की कार्यवाही देखने आए छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ विधानसभा अध्यक्ष से कई प्रश्न भी पूछे, जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिले बार जवाब दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को आज सदन के अंदर होने वाली कार्यवाही के बारे भी अवगत करवाया तथा उन्हें हिमाचल प्रदेश विधान सभा के इतिहास की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी तथा उनके सुखद समृद्ध जीवन की कामना की।

