Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..       Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल       Shimla: शिमला के विकासनगर में युवक की संदिग्ध माैत, शव पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल       Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..       ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal: न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के सरकार के फैसले का चौतरफा विरोध, न्यूनतम किराए में 100% वृद्धि से इन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे अधिक बोझ, पढ़ें पूरी खबर..       Shimla: 19 वर्षीय युवती ने दी जान, उठाया खौफनाक कदम, पुलिस शव को लेकर IGMC रवाना, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..      

हिमाचल | शिमला

ऑक्लैंड हाऊस स्कूल के छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात, पूछे कई सवाल, पढ़ें पूरी खबर..

March 20, 2025 03:44 PM

शिमला: (HD News); आज पूर्वाह्न 10:15 बजे ऑक्लैंड हाऊस स्कूल के छात्रों ने विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से शिष्टाचार भेंट की तथा उनसे संसदीय प्रणाली, विधान सभा तथा स्पीकर के चुनाव सम्बन्घित कई प्रश्न पूछे जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सिलसिलेवार जवाब दिया। विधान सभा अध्यक्ष ने स्वयं भी छात्रों से लोकतान्त्रिक प्रणाली, संविधान तथा हि0प्र0 विधान सभा के इतिहास सम्बन्धी प्रश्न पूछे जिनका छात्रों ने जवाब देने का प्रयास किया।

छात्रों द्वारा संसदीय प्रणाली पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संसदीय प्रणाली संघीय ढॉचे पर आधारित है जिसमें संघ तथा राज्य शामिल हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में बहुदलीय प्रणाली प्रचलित है जहाँ पार्टियाँ अपने- अपने प्रत्याशियों को चुनाव में उतारती हैं तथा जनता मतदान के जरिए उनका चुनाव करती है। विधान सभा सदस्य सदन में आयोजित सत्रों के दौरान अपने – अपने क्षेत्र से सम्बन्घित समस्याओं को प्रश्नों तथा विभिन्न नियमो के तहत उठाते हैं जिसका सरकार जवाब देती है उसमें कई सदस्य सरकार के जवाब से संतुष्ट होते हैं कई असंतुष्ट भी रहते हैं।

पठानियां ने कहा कि हि0प्र0 में विधान सभा सदस्यों की 68 सीटों का प्रावधान है। पठानियां ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि जिस दल की सीटों की संख्या 35 या इससे अधिक होती है वह सरकार का गठन करते है। उन्होने कहा कि सबसे पहले मंत्रीमण्डल का गठन किया जाता है जिसमें मुख्यमंत्री तथा मंत्री शामिल होते हैं तथा मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय मंत्रीपरिषद की सलाह पर कार्य करते हैं।

स्पीकर विधान सभा के चुनाव पर विधान सभा अध्यक्ष ने बच्चों को अवगत करवाते हुए कहा कि विधान सभा में स्पीकर का चुनाव विधानसभा सदस्यों द्वारा किया जाता है। यह प्रक्रिया काफी दिलचस्प है। सबसे पहले, सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य, प्रोटेम स्पीकर, चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत करता है। फिर, स्पीकर पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन होता है। अगर सिर्फ एक ही उम्मीदवार है तो उन्हें निर्विरोध स्पीकर चुन लिया जाता है। लेकिन अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार हैं तो गुप्त मतदान होता है और सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार स्पीकर बन जाता है।

विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रों को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही देखने के लिए आमन्त्रित भी किया। उन्होने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..

Shimla: शिमला के विकासनगर में युवक की संदिग्ध माैत, शव पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..

ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal: न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के सरकार के फैसले का चौतरफा विरोध, न्यूनतम किराए में 100% वृद्धि से इन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे अधिक बोझ, पढ़ें पूरी खबर..

Shimla: 19 वर्षीय युवती ने दी जान, उठाया खौफनाक कदम, पुलिस शव को लेकर IGMC रवाना, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा के हरिपुर में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, 17 साल थी उम्र; परिजनों को सौंपा गया शव

Himachal : पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार का बड़ा कदम, अब कमर्शियल गाड़ियों में रखना होगा डस्टबिन, वरना लगेगा इतना जुर्माना, अधिसूचना जारी..

हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, कैबिनेट बैठक में बस किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव, हो सकती है बस किराए में बढ़ोतरी , प्राइवेट बस ऑपरेटर की सरकार से मांग, न्यूनतम किराया बढ़ाएं, पढ़ें पूरी खबर..

जाखू मंदिर में बदलेगी व्यवस्था, जाखू में हनुमान जी की मूर्ति की होगी मरम्मत, बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के साथ इन कामों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर..