आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल       हिमाचल में सफर हुआ महंगा: परिवहन विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, बस किराए में 15% बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर, पढें पुरी ख़बर..       Operation Sindoor: बौखलाए पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, ड्रोन हमले में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तबाह..       सोना खरीदने का मूड है क्या ? ये है आज गुरूवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 8 मई का 22-24 कैरेट का ताजा भाव..       दुःखद खबर: उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा: चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       "आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"       हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 07 मई 2025; बुधवार को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’: बहावलपुर में ब्लैकआउट, 30 से ज्यादा आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया पहलगाम हमले का बदला, पढ़ें पूरी खबर..       गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर के 244 जिलों में कल मॉक ड्रिल हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी होगा अभ्यास, राज्य सरकार ने सभी जिलों में ड्रिल की रखी मांग, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के छात्रों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

March 21, 2025 04:11 PM

विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के छात्रों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: विधान सभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही देखने आए विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के 50 से अधिक छात्र – छात्राओं ने सदन की कार्यवाही को देखने से पहले हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से कौंसिल चैम्बर के बाहर मुलाकात की। इस अवसर पर छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही तथा विधान सभा की भूमिका, गठन तथा स्पीकर पद के महत्व पर प्रकाश डालने का आग्रह किया जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सलिसिलेवार उत्तर देते हुए कहा कि विधानसभा एक राज्य का कानून बनाने वाला सदन है, जैसे हमारे स्कूल में अलग- अलग कक्षाएँ होती है, वैसे ही राज्य में अलग- अलग क्षेत्र होते हैं, और हर क्षेत्र से एक नेता चुना जाता है, जिसे विधायक कहते हैं। ये विधायक मिलकर विधानसभा बनाते हैं। विधानसभा का मुख्य काम राज्य के लोगों के लिए कानून बनाना है। जैसे स्कूल में नियम होते हैं, वैसे ही राज्य को चलाने के लिए कानून जरूरी होते हैं।

पठानियां ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा विधायक जीतते हैं वह दल मिलकर सरकार बनाता है। सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। विधान सभा में विधायक सरकार से लोगों की समस्याओं के बारे में सवाल पूछते हैं और सरकार को उसका जवाब देना होता है। सरकार हर साल बताती है कि वह लोगों के लिए क्या-क्या काम करेगी और उसके लिए कितना पैसा खर्च होगा। इसे बजट कहते हैं और विधान सभा इसे पास करती है।

उन्होने कहा कि विधान सभा में एक स्पीकर होता है जो सदन की कार्यवाही को नियंत्रित करता है जैसे स्कूल में प्रिंसिपल असेंबली को चलाते हैं। इसके अतिरिक्त जो दल सरकार नहीं बनाते वे विपक्ष कहलाते हैं। विपक्ष का काम सरकार के कामों पर नजर रखना और लोगों की आवाज उठाना होता है। विधान सभा में किसी भी मुद्दे पर खूब वहस होती है जिसमें विधायक अपनी- अपनी राय रखते हैं। जब कोई कानून बनाना होता है तो विधायक उस पर वोट करते हैं। जिस तरफ ज्यादा वोट होते हैं वह कानून बन जाता है।

पठानियां ने कहा कि विधान सभा लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह लोगों को अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार में भाग लेने का मौका देता है। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र – छात्राओं को सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही को देखने के लिए आमंत्रित भी किया और सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में सफर हुआ महंगा: परिवहन विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, बस किराए में 15% बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर, पढें पुरी ख़बर..

हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..

गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर के 244 जिलों में कल मॉक ड्रिल हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी होगा अभ्यास, राज्य सरकार ने सभी जिलों में ड्रिल की रखी मांग, पढ़ें पूरी खबर..

रामशहर के भियूंखरी में तारपीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 02 मजदूरों की जलकर मौत ! पढ़ें पूरी खबर..

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: वाइल्ड लाइफ विंग धर्मशाला शिफ्ट, अब दो साल तक ट्रेनी के रूप में होगी तैनाती, कांग्रेस सरकार पांच साल पूरे करेगी—सुक्खू को मिला विधायकों का पूरा समर्थन, जानिए मन्त्रिमण्डल के अहम फैसले..

HPU में सैलरी को लेकर बवाल: कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, चेतावनी—अब होगा बड़ा आंदोलन ! पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट बैठक आज और कल: रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने और पेंशनर्स की कम्युटेशन बंद करने पर हो सकता है बड़ा फैसला

हिमाचल : "शिक्षक की खुली पोल" जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी, 16 साल से फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहे थे गुरुजी, विभाग ने किया बर्खास्त, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला संजौली मस्जिद पर बड़ा फैसला, पूरी मस्जिद को गिराने के नगर निगम अदालत ने दिए आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा अयोग्य नेताओं का पेंशन खेल, राष्ट्रपति की मुहर से विधेयक बनेगा कानून, बदलेगी राजनीति की तस्वीर, पढ़ें पूरी खबर..