Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..       Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल       Shimla: शिमला के विकासनगर में युवक की संदिग्ध माैत, शव पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल       Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..       ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal: न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के सरकार के फैसले का चौतरफा विरोध, न्यूनतम किराए में 100% वृद्धि से इन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे अधिक बोझ, पढ़ें पूरी खबर..       Shimla: 19 वर्षीय युवती ने दी जान, उठाया खौफनाक कदम, पुलिस शव को लेकर IGMC रवाना, पढ़ें पूरी खबर..       साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..      

हिमाचल | शिमला

विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के छात्रों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

March 21, 2025 04:11 PM

विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के छात्रों ने देखी सदन की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कैसे चलती है सदन की कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: विधान सभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही देखने आए विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के 50 से अधिक छात्र – छात्राओं ने सदन की कार्यवाही को देखने से पहले हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से कौंसिल चैम्बर के बाहर मुलाकात की। इस अवसर पर छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही तथा विधान सभा की भूमिका, गठन तथा स्पीकर पद के महत्व पर प्रकाश डालने का आग्रह किया जिसका विधान सभा अध्यक्ष ने सलिसिलेवार उत्तर देते हुए कहा कि विधानसभा एक राज्य का कानून बनाने वाला सदन है, जैसे हमारे स्कूल में अलग- अलग कक्षाएँ होती है, वैसे ही राज्य में अलग- अलग क्षेत्र होते हैं, और हर क्षेत्र से एक नेता चुना जाता है, जिसे विधायक कहते हैं। ये विधायक मिलकर विधानसभा बनाते हैं। विधानसभा का मुख्य काम राज्य के लोगों के लिए कानून बनाना है। जैसे स्कूल में नियम होते हैं, वैसे ही राज्य को चलाने के लिए कानून जरूरी होते हैं।

पठानियां ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा विधायक जीतते हैं वह दल मिलकर सरकार बनाता है। सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। विधान सभा में विधायक सरकार से लोगों की समस्याओं के बारे में सवाल पूछते हैं और सरकार को उसका जवाब देना होता है। सरकार हर साल बताती है कि वह लोगों के लिए क्या-क्या काम करेगी और उसके लिए कितना पैसा खर्च होगा। इसे बजट कहते हैं और विधान सभा इसे पास करती है।

उन्होने कहा कि विधान सभा में एक स्पीकर होता है जो सदन की कार्यवाही को नियंत्रित करता है जैसे स्कूल में प्रिंसिपल असेंबली को चलाते हैं। इसके अतिरिक्त जो दल सरकार नहीं बनाते वे विपक्ष कहलाते हैं। विपक्ष का काम सरकार के कामों पर नजर रखना और लोगों की आवाज उठाना होता है। विधान सभा में किसी भी मुद्दे पर खूब वहस होती है जिसमें विधायक अपनी- अपनी राय रखते हैं। जब कोई कानून बनाना होता है तो विधायक उस पर वोट करते हैं। जिस तरफ ज्यादा वोट होते हैं वह कानून बन जाता है।

पठानियां ने कहा कि विधान सभा लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह लोगों को अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार में भाग लेने का मौका देता है। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र – छात्राओं को सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही को देखने के लिए आमंत्रित भी किया और सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..

Shimla: शिमला के विकासनगर में युवक की संदिग्ध माैत, शव पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

Solan : अर्की शालाघाट मार्ग पर पुल के पास भरभराकर गिरा डंगा, आवाजाही हुई ठप, पढ़े पूरी खबर..

ग्राम पंचायत सरली में 'नशा मुक्त समाज' के संदेश के साथ हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, युवा ब्लास्टर इलेवन रही विजेता, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal: न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के सरकार के फैसले का चौतरफा विरोध, न्यूनतम किराए में 100% वृद्धि से इन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे अधिक बोझ, पढ़ें पूरी खबर..

Shimla: 19 वर्षीय युवती ने दी जान, उठाया खौफनाक कदम, पुलिस शव को लेकर IGMC रवाना, पढ़ें पूरी खबर..

कांगड़ा के हरिपुर में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, 17 साल थी उम्र; परिजनों को सौंपा गया शव

Himachal : पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार का बड़ा कदम, अब कमर्शियल गाड़ियों में रखना होगा डस्टबिन, वरना लगेगा इतना जुर्माना, अधिसूचना जारी..

हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, कैबिनेट बैठक में बस किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव, हो सकती है बस किराए में बढ़ोतरी , प्राइवेट बस ऑपरेटर की सरकार से मांग, न्यूनतम किराया बढ़ाएं, पढ़ें पूरी खबर..

जाखू मंदिर में बदलेगी व्यवस्था, जाखू में हनुमान जी की मूर्ति की होगी मरम्मत, बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के साथ इन कामों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर..