Gold Price Today: सोने के रेट में आया बड़ा उछाल, ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का 18 अप्रैल का 22-24 कैरेट का रेट, पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 18 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       Himachal News: हिमाचल में करोड़ों का विज्ञापन घोटाला: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप — “जिस अखबार की एक कॉपी भी हिमाचल में नहीं बिकती, उसे सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर दिए करोड़ों के विज्ञापन” पढ़ें पूरी खबर..       Solan News: महिला ट्रेनर ने प्रधानाचार्य पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईटीआई नालागढ़ का मामला, पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफल : 17 अप्रैल 2025; आज इन 5 राशियों पर भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन..       दर्दनाक हादसा: शिमला के घणाहट्टी समीप टिपर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत, पढ़ें पूरी खबर       Gold Price Today: सोने के रेट में आया बड़ा बदलाव, ये है आज बुधवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 16 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि को मिल रहा है आज शुभ योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल..       Gold Rate Today: आज मंगलवार 15 अप्रैल को फिर सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर में कितनी कम हुई कीमत..!! गिरावट की गिरफ्त में आने या इंटरनेशनल टैरिफ वार की हलचल रही तो कहां पहुंचेंगे सोने-चांदी के रेट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2025; मंगलवार को इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..      

हिमाचल | शिमला

विधान सभा पहुँचे हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, कुलदीप पठानियां ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, सदन की कार्यवाही भी देखी, पढ़ें पूरी खबर

March 24, 2025 05:49 PM

विधान सभा पहुँचे हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, कुलदीप पठानियां ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, सदन की कार्यवाही भी देखी, पढ़ें पूरी खबर

शिमला: (HD News); आज अपराह्न 1:00 बजे हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण धर्मपत्नि सहित हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुँचे। गौरतलब है कि हरविन्द्र कल्याण पिछले कल से हिमाचल राज्य के प्रवास पर हैं तथा राज्य सरकार द्वारा उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया गया है। विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की तथा गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कुलदीप पठानियां ने अपने कार्यालय कक्ष में हरविन्द्र कल्याण को शॉल, टोपी पहनाकर व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी धर्मपत्नि को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया । हरविन्द्र कल्याण ने राज्यपाल हि०प्र०तथा विधान सभा अध्यक्ष के साथ शिष्टाचार भेंट करने का कार्यक्रम रखा था। हरविन्द्र कल्याण के साथ उनकी धर्मपत्नि भी शिमला प्रवास पर है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर भी मौजूद थे।

इस अवसर पर हरविन्द्र कल्याण को कुलदीप सिंह पठानियां ने कौंसिल चैम्बर के इतिहास की जानकारी दी। सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व पठानियां ने उन्हे अवगत करवाते हुए कहा कि कौंसिल चैम्बर एक ऐतिहासिक इमारत है जिसका निर्माण वर्ष 1920 से 1925 के बीच ₹10 लाख की लागत से हुआ था। यह इमारत देश की पहली राष्ट्रीय असैम्बली बनी तथा विठ्ठल भाई पटेल ने अंग्रेज प्रतिद्वन्‍द्वी को 2 मतो से हराकर राष्ट्रीय असैम्बली का पहला चेयरमैन बनने का गौरव हासिल किया। महिलाओं को मताधिकार का अधिकार तथा अंग्रेजो भारत छोड़ो का प्रस्ताव यहीं से पारित हुआ था। कौंसिल चैम्बर को पँजाब विधान सभा होने का भी गौरव प्राप्त हुआ था। 1952 से 1957 तथा पुन: 1 जुलाई, 1963 से हिमाचल प्रदेश विधान सभा का यह प्रमुख भवन है।

पठानियां ने बैठक के दौरान कहा कि सदन में अध्यक्ष का आसन बर्मीज टीक से बनी कुर्सी वर्ष 1925 में बर्मा सरकार द्वारा तत्कालीन बर्तानिया सरकार को उपहार स्वरूप भेंट की गई थी जो आज भी ज्यों की त्यों है। पठानियां ने कहा कि इस विधान सभा को देश की पहली पेपर लैस विधान सभा होने का गौरव प्राप्त हुआ है जब 4 अगस्त, 2014 को हिमाचल ई-विधान प्रणाली लागू की गई थी। अब हमने भी डिजिटल इंडिया अभियान के तहत हिमाचल ई-विधान प्रणाली छोड़कर राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) को अपना लिया है जिसका कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त पठानियां ने हरविन्द्र कल्याण से हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली, समिति प्रणाली, सत्र संचालन तथा आन्तरिक क्रिया – क्लापों की भी जानकारी सांझा की।

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने कुलदीप पठानियां का अतिथि सत्कार करने के लिए आभार प्रकट किया तथा उन्हे हरियाणा विधान सभा आने का निमन्त्रण दिया। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पठानियां को जिस तरह का संसदीय प्रणाली तथा विधायी ज्ञान है वह प्रशंसनीय है जिस वजह से वह इनसे प्रभावित हुए हैं और उनका दिल से सम्मान करते हैं। हरविन्द्र कल्याण ने कुलदीप पठानियां को हरियाणा विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया-क्लापों की जानकारी दी तथा विधायी कार्य तथा प्रजातांत्रिक प्रणाली पर चर्चा की। मुलाकात के बाद हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि दीर्घा से जहाँ उनके लिए विशेष आसन की व्यवस्था की गई थी सदन की कार्यवाही को देखा तथा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने आसन से विशेष उल्लेख करते हुए सदन में मौजूद सभी माननीय सदस्यों से उनका परिचय करवाया।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Gold Price Today: सोने के रेट में आया बड़ा उछाल, ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का 18 अप्रैल का 22-24 कैरेट का रेट, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal News: हिमाचल में करोड़ों का विज्ञापन घोटाला: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप — “जिस अखबार की एक कॉपी भी हिमाचल में नहीं बिकती, उसे सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर दिए करोड़ों के विज्ञापन” पढ़ें पूरी खबर..

Solan News: महिला ट्रेनर ने प्रधानाचार्य पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, आईटीआई नालागढ़ का मामला, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा: शिमला के घणाहट्टी समीप टिपर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत, पढ़ें पूरी खबर

विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई..

Mandi Bus Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से कसोल जा रही बस पहाड़ी से टकरा कर सड़क पर पलटी, 38 लोग थे सवार, 30 से ज्यादा लोग घायल

Gold Rate Today: सोना एक हफ्ते में ₹5010 महंगा, चेक करें 10 बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट, कैसे करें गोल्ड की पहचान ? पढ़ें ये खबर....

Gold Silver Price Today : सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शनिवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 12 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..

Shimla: हिमाचल प्रदेश में 'थूक' लगाकर चने बेचने पर बवाल, रेहड़ी-फहड़ी वाले से भिड़ गई महिला, बिना लाइसेंस के लगा रखी है दुकान, पढ़ें पूरी खबर..

Gold-Silver Rate: सोने के रेट में फिर आया बड़ा बदलाव, ये है आज गुरूवार का 10 ग्राम का नया भाव, जानें अपने शहरों का भी 10 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट