आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल       हिमाचल में सफर हुआ महंगा: परिवहन विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, बस किराए में 15% बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर, पढें पुरी ख़बर..       Operation Sindoor: बौखलाए पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, ड्रोन हमले में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तबाह..       सोना खरीदने का मूड है क्या ? ये है आज गुरूवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 8 मई का 22-24 कैरेट का ताजा भाव..       दुःखद खबर: उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा: चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       "आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"       हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 07 मई 2025; बुधवार को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’: बहावलपुर में ब्लैकआउट, 30 से ज्यादा आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया पहलगाम हमले का बदला, पढ़ें पूरी खबर..       गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर के 244 जिलों में कल मॉक ड्रिल हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी होगा अभ्यास, राज्य सरकार ने सभी जिलों में ड्रिल की रखी मांग, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

विधान सभा पहुँचे हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, कुलदीप पठानियां ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, सदन की कार्यवाही भी देखी, पढ़ें पूरी खबर

March 24, 2025 05:49 PM

विधान सभा पहुँचे हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, कुलदीप पठानियां ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, सदन की कार्यवाही भी देखी, पढ़ें पूरी खबर

शिमला: (HD News); आज अपराह्न 1:00 बजे हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण धर्मपत्नि सहित हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुँचे। गौरतलब है कि हरविन्द्र कल्याण पिछले कल से हिमाचल राज्य के प्रवास पर हैं तथा राज्य सरकार द्वारा उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया गया है। विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की तथा गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कुलदीप पठानियां ने अपने कार्यालय कक्ष में हरविन्द्र कल्याण को शॉल, टोपी पहनाकर व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी धर्मपत्नि को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया । हरविन्द्र कल्याण ने राज्यपाल हि०प्र०तथा विधान सभा अध्यक्ष के साथ शिष्टाचार भेंट करने का कार्यक्रम रखा था। हरविन्द्र कल्याण के साथ उनकी धर्मपत्नि भी शिमला प्रवास पर है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर भी मौजूद थे।

इस अवसर पर हरविन्द्र कल्याण को कुलदीप सिंह पठानियां ने कौंसिल चैम्बर के इतिहास की जानकारी दी। सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व पठानियां ने उन्हे अवगत करवाते हुए कहा कि कौंसिल चैम्बर एक ऐतिहासिक इमारत है जिसका निर्माण वर्ष 1920 से 1925 के बीच ₹10 लाख की लागत से हुआ था। यह इमारत देश की पहली राष्ट्रीय असैम्बली बनी तथा विठ्ठल भाई पटेल ने अंग्रेज प्रतिद्वन्‍द्वी को 2 मतो से हराकर राष्ट्रीय असैम्बली का पहला चेयरमैन बनने का गौरव हासिल किया। महिलाओं को मताधिकार का अधिकार तथा अंग्रेजो भारत छोड़ो का प्रस्ताव यहीं से पारित हुआ था। कौंसिल चैम्बर को पँजाब विधान सभा होने का भी गौरव प्राप्त हुआ था। 1952 से 1957 तथा पुन: 1 जुलाई, 1963 से हिमाचल प्रदेश विधान सभा का यह प्रमुख भवन है।

पठानियां ने बैठक के दौरान कहा कि सदन में अध्यक्ष का आसन बर्मीज टीक से बनी कुर्सी वर्ष 1925 में बर्मा सरकार द्वारा तत्कालीन बर्तानिया सरकार को उपहार स्वरूप भेंट की गई थी जो आज भी ज्यों की त्यों है। पठानियां ने कहा कि इस विधान सभा को देश की पहली पेपर लैस विधान सभा होने का गौरव प्राप्त हुआ है जब 4 अगस्त, 2014 को हिमाचल ई-विधान प्रणाली लागू की गई थी। अब हमने भी डिजिटल इंडिया अभियान के तहत हिमाचल ई-विधान प्रणाली छोड़कर राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) को अपना लिया है जिसका कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त पठानियां ने हरविन्द्र कल्याण से हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली, समिति प्रणाली, सत्र संचालन तथा आन्तरिक क्रिया – क्लापों की भी जानकारी सांझा की।

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने कुलदीप पठानियां का अतिथि सत्कार करने के लिए आभार प्रकट किया तथा उन्हे हरियाणा विधान सभा आने का निमन्त्रण दिया। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पठानियां को जिस तरह का संसदीय प्रणाली तथा विधायी ज्ञान है वह प्रशंसनीय है जिस वजह से वह इनसे प्रभावित हुए हैं और उनका दिल से सम्मान करते हैं। हरविन्द्र कल्याण ने कुलदीप पठानियां को हरियाणा विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया-क्लापों की जानकारी दी तथा विधायी कार्य तथा प्रजातांत्रिक प्रणाली पर चर्चा की। मुलाकात के बाद हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि दीर्घा से जहाँ उनके लिए विशेष आसन की व्यवस्था की गई थी सदन की कार्यवाही को देखा तथा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अपने आसन से विशेष उल्लेख करते हुए सदन में मौजूद सभी माननीय सदस्यों से उनका परिचय करवाया।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में सफर हुआ महंगा: परिवहन विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, बस किराए में 15% बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर, पढें पुरी ख़बर..

हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..

गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर के 244 जिलों में कल मॉक ड्रिल हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी होगा अभ्यास, राज्य सरकार ने सभी जिलों में ड्रिल की रखी मांग, पढ़ें पूरी खबर..

रामशहर के भियूंखरी में तारपीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 02 मजदूरों की जलकर मौत ! पढ़ें पूरी खबर..

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: वाइल्ड लाइफ विंग धर्मशाला शिफ्ट, अब दो साल तक ट्रेनी के रूप में होगी तैनाती, कांग्रेस सरकार पांच साल पूरे करेगी—सुक्खू को मिला विधायकों का पूरा समर्थन, जानिए मन्त्रिमण्डल के अहम फैसले..

HPU में सैलरी को लेकर बवाल: कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, चेतावनी—अब होगा बड़ा आंदोलन ! पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट बैठक आज और कल: रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने और पेंशनर्स की कम्युटेशन बंद करने पर हो सकता है बड़ा फैसला

हिमाचल : "शिक्षक की खुली पोल" जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी, 16 साल से फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहे थे गुरुजी, विभाग ने किया बर्खास्त, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला संजौली मस्जिद पर बड़ा फैसला, पूरी मस्जिद को गिराने के नगर निगम अदालत ने दिए आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा अयोग्य नेताओं का पेंशन खेल, राष्ट्रपति की मुहर से विधेयक बनेगा कानून, बदलेगी राजनीति की तस्वीर, पढ़ें पूरी खबर..