गुरुवार का राशिफल : 17 अप्रैल 2025; आज इन 5 राशियों पर भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन..       दर्दनाक हादसा: शिमला के घणाहट्टी समीप टिपर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत, पढ़ें पूरी खबर       Gold Price Today: सोने के रेट में आया बड़ा बदलाव, ये है आज बुधवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 16 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि को मिल रहा है आज शुभ योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल..       Gold Rate Today: आज मंगलवार 15 अप्रैल को फिर सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर में कितनी कम हुई कीमत..!! गिरावट की गिरफ्त में आने या इंटरनेशनल टैरिफ वार की हलचल रही तो कहां पहुंचेंगे सोने-चांदी के रेट, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2025; मंगलवार को इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई..       Gold Price Today: आज सोमवार 14 अप्रैल को सस्ता हुआ सोना-चांदी.. या बढ़ी कीमतें, कहाँ कितना है सोने का भाव, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 14 अप्रैल 2025; सोमवार को सिद्धि योग में इन 5 राशियों को हर कार्य में मिलेगी सफलता, धन कमाने के योग, पढ़ें आज का राशिफल       Mandi Bus Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से कसोल जा रही बस पहाड़ी से टकरा कर सड़क पर पलटी, 38 लोग थे सवार, 30 से ज्यादा लोग घायल      

हिमाचल | शिमला

भारतीय विधि अध्ययन संस्थान हरिदेवी, आई०टी०आई०शिमला तथा पत्रकारिता विभाग हि०प्र० विश्वविद्यालय के 200 छात्रों ने की विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात, बाद मे देखी सदन की कार्यवाही..

March 26, 2025 03:41 PM

भारतीय विधि अध्ययन संस्थान हरिदेवी, आई०टी०आई०शिमला तथा पत्रकारिता विभाग हि०प्र० विश्वविद्यालय के 200 छात्रों ने की विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात, बाद मे देखी सदन की कार्यवाही..

शिमला: आज अपराह्न 2:00 बजे भारतीय विधि अध्ययन संस्थान हरिदेवी, आई0टी0आई0 शिमला तथा पत्रकारिता विभाग हि0प्र0 विश्वविद्यालय के 200 छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से मुलाकात की। छात्रों से संवाद के दौरान पठानियां ने कहा कि अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण होता है। वह सदन की कार्यवाही का संचालन करता है, बहस को नियंत्रित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी सदस्य नियमों का पालन करें। उनका मुख्य कार्य निष्पक्ष रहना और सभी को अपनी बात रखने का मौका देना है।

पठानियां ने कहा कि विधान सभा की संसदीय प्रणाली में विधायक जनता द्वारा चुने जाते हैं और वे सरकार बनाते हैं। यह सरकार विधान सभा के प्रति जवाबदेह होती है और उसे नियमित रूप से अपने कार्यों का ब्यौरा देना होता है। इस प्रणाली में मुख्यमंत्री और उनके मंत्री विधान सभा के सदस्य होते हैं और उन्हें सदन में बहुमत का समर्थन प्राप्त होता है।

उन्होने कहा कि संसदीय प्रणाली में विधायक और सांसद दोनों ही जनता के प्रतिनिधि होते हैं लेकिन उनके कार्यक्षेत्र अलग – अलग होते हैं। विधायक राज्य स्तर पर काम करते हैं जबकि सांसद राष्ट्रीय स्तर पर। विधायक राज्य विधान सभा के सदस्य होते हैं और राज्य के कानूनों और नीतियों पर काम करते हैं। इस अवसर पर पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधान सभा सदस्यों की 68 सीटों का प्रावधान है। जिस दल की सीटों की संख्या 35 या इससे अधिक होती है वह सरकार का गठन करते हैं। उन्होने कहा कि सबसे पहले मंत्रीमण्डल का गठन किया जाता है जिसमें मुख्यमंत्री तथा मंत्री शामिल होते हैं तथा मुख्यमंत्री सरकार का मुखिया होता है। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय मंत्रीपरिषद की सलाह पर कार्य करते हैं।

स्पीकर विधान सभा के चुनाव पर विधान सभा अध्यक्ष ने बच्चों को अवगत करवाते हुए कहा कि विधान सभा में स्पीकर का चुनाव विधान सभा सदस्यों द्वारा किया जाता है। यह प्रक्रिया काफी दिलचस्प है। सबसे पहले सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य प्रोटेम स्पीकर चुनाव प्रिक्रिया की शुरूआत करता है। फिर स्पीकर पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन होता है। अगर सिर्फ एक ही उम्मीदवार है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाता है। लेकिन अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार हैं तो गुप्त मतदान होता है और सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार स्पीकर बन जाता है। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रों को आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएँ दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

दर्दनाक हादसा: शिमला के घणाहट्टी समीप टिपर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत, पढ़ें पूरी खबर

विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई..

Mandi Bus Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से कसोल जा रही बस पहाड़ी से टकरा कर सड़क पर पलटी, 38 लोग थे सवार, 30 से ज्यादा लोग घायल

Gold Rate Today: सोना एक हफ्ते में ₹5010 महंगा, चेक करें 10 बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट, कैसे करें गोल्ड की पहचान ? पढ़ें ये खबर....

Gold Silver Price Today : सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शनिवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 12 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..

Shimla: हिमाचल प्रदेश में 'थूक' लगाकर चने बेचने पर बवाल, रेहड़ी-फहड़ी वाले से भिड़ गई महिला, बिना लाइसेंस के लगा रखी है दुकान, पढ़ें पूरी खबर..

Gold-Silver Rate: सोने के रेट में फिर आया बड़ा बदलाव, ये है आज गुरूवार का 10 ग्राम का नया भाव, जानें अपने शहरों का भी 10 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट

Solan: अर्की के एक युवक को 3 महीने की जेल, जमानत पर था ये चिट्टा तस्कर, फिर भी लगातार कर रहा था नशा तस्करी, जाने क्या है पूरा मामला..

Himachal: हिमाचल में अब नहीं लगेंगे पानी के नए कनेक्शन, पानी की बर्बादी पर बिना नोटिस के कटेगा वाटर कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर..

Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..