शनिवार का राशिफल: 12 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा हनुमान जन्मोत्सव का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 11 अप्रैल 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       Shimla: हिमाचल प्रदेश में 'थूक' लगाकर चने बेचने पर बवाल, रेहड़ी-फहड़ी वाले से भिड़ गई महिला, बिना लाइसेंस के लगा रखी है दुकान, पढ़ें पूरी खबर..       Gold-Silver Rate: सोने के रेट में फिर आया बड़ा बदलाव, ये है आज गुरूवार का 10 ग्राम का नया भाव, जानें अपने शहरों का भी 10 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट       गुरुवार का राशिफ़ल: 10 अप्रैल 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....       Solan: अर्की के एक युवक को 3 महीने की जेल, जमानत पर था ये चिट्टा तस्कर, फिर भी लगातार कर रहा था नशा तस्करी, जाने क्या है पूरा मामला..       Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..       Himachal: हिमाचल में अब नहीं लगेंगे पानी के नए कनेक्शन, पानी की बर्बादी पर बिना नोटिस के कटेगा वाटर कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर..       Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफल: 28 मार्च 2025; आज पंचग्रही योग से मेष समेत 5 राशियों को लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

March 28, 2025 07:34 AM
Om Prakash Thakur

आज 28 मार्च दिन शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्रमा और राहु पांच ग्रहों का संयोग बनने जा रहा है। ग्रहों की इस पंचायत से आज सभी राशियों पर असर दिखेगा। ऐसे में आज का दिन मेष राशि समेत 5 राशियों के लिए तो लाभप्रद है लेकिन मीन राशि के लिए दिन आज खर्चीला रहेगा। देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

28 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के कुंभ राशि से मीन राशि में आने पर आज मीन राशि में ग्रहों की पंचायत भी सजेगी और ग्रहों के योग संयोग से आज का दिन इन राशियों को तो लाभ देगा लेकिन मीन राशि के लोगों को अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल।

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे, इसलिए परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।आर्थिक स्थिति थोड़ी से बिगड़ सकती है। घर के फैसले धैर्य और संयम से लें। लक्ष्य प्राप्ति में किसी नजदीकी रिश्तेदार का भी सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन किसी कारण से करियर संबंधी योजनाएं आपको टालनी पड़ सकती हैं। किसी अन्य व्यक्ति के कारण दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। कभी-कभी बहुत अधिक चर्चा से कुछ सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपका पुरानी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सौदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंध घनिष्ठ होंगे। आप अपने काम जल्दबाजी की बजाय ठीक से पूरा करने का प्रयास करें। रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई भी कठोर निर्णय लेने से बचना होगा। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप निगेटिव काम करने वाले लोगों से दूर रहें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। अगर कोई काम अटका है तो वह पूरा हो सकता है। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप दूसरे लोगों के मामले में न बोलें तो ठीक रहेगा, नहीं तो विवाद और बढ़ सकता है। समस्याओं को सुलझाने में परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे। आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप कोई भी नई योजना बनाने से पहले दोबारा विचार करें। कुछ मामलों में आलस्य और लापरवाही का अनुभव हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संपत्ति के अटके काम किसी की मदद से पूरे होंगे। समाज से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में आ सकता है। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन बिजनेस और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आपको राजनीति का सामना करना पड़ेगा। आप इमोशनल कोई फैसला लेने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से भी बचना होगा। शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन दूसरों की संपत्ति में आप हस्तक्षेप न करें। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकता है। विदेशी व्यापार शीघ्र ही गति पकड़ेगा। करीबी रिश्तेदारों के साथ कुछ समय बिताने से एक-दूसरे के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ के साथ-साथ दूसरे फायदे भी हो सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रक्तचाप से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप आलस्य और आराम के मूड में रहेंगे। नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। संयुक्त परिवार में कुछ विवाद हो सकते हैं। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बिजनेस की स्थिति सुस्त रहेगी। महिलाओं को जोड़ों के दर्द या स्त्री संबंधी रोग से कष्ट रहेगा। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में मनचाहे परिणाम मिलने से खुशी मिलेगी। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप बच्चों की गतिविधियों और संगति पर ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की यात्रा न करें। लंबे समय से बिगड़ी हुई चीजें फिर से व्यवस्थित होने लगेंगी। आपको निश्चित ही सही सलाह मिलेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में नया ट्विस्ट आ सकता है। संतान से सुख मिलेगा। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी जरूरी कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक रिश्ता बन सकता है। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी। किसी बात को लेकर घर का माहौल खराब हो सकता है। घर की व्यवस्था में बहुत अधिक टोका-टोकी न करें तो बेहतर रहेगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

शनिवार का राशिफल: 12 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा हनुमान जन्मोत्सव का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 11 अप्रैल 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

गुरुवार का राशिफ़ल: 10 अप्रैल 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....

आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..

आज का राशिफ़ल : 7 अप्रैल 2025; इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 5 अप्रैल 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक समेत इन राशि वालों को मिलेगा अनफा योग से फायदा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 4 अप्रैल 2025; आज इन 3 राशि के जातकों को मिल रहा शुभ योग का लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

आज का राशिफ़ल: 3 अप्रैल 2025; नवरात्रि के छठे दिन माता की कृपा से बनेंगे इन राशियों के सारे काम, पढ़ें आज का राशिफल.