शनिवार का राशिफल: 12 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा हनुमान जन्मोत्सव का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 11 अप्रैल 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       Shimla: हिमाचल प्रदेश में 'थूक' लगाकर चने बेचने पर बवाल, रेहड़ी-फहड़ी वाले से भिड़ गई महिला, बिना लाइसेंस के लगा रखी है दुकान, पढ़ें पूरी खबर..       Gold-Silver Rate: सोने के रेट में फिर आया बड़ा बदलाव, ये है आज गुरूवार का 10 ग्राम का नया भाव, जानें अपने शहरों का भी 10 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट       गुरुवार का राशिफ़ल: 10 अप्रैल 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....       Solan: अर्की के एक युवक को 3 महीने की जेल, जमानत पर था ये चिट्टा तस्कर, फिर भी लगातार कर रहा था नशा तस्करी, जाने क्या है पूरा मामला..       Gold Price Hike : 2 दिन बाद फिर महंगा हुआ सोना! इतना बढ़ा 24k का रेट, 10 ग्राम का भाव जानने के लिए पढ़ें ये खबर..       Himachal: हिमाचल में अब नहीं लगेंगे पानी के नए कनेक्शन, पानी की बर्बादी पर बिना नोटिस के कटेगा वाटर कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर..       Shimla: चौड़ा मैदान में धरने पर बैठे 9 वोकेशनल शिक्षक बर्खास्त, निजी कंपनियों को हटाने की सरकार से कर रहे है मांग, प्रदर्शन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफल: 29 मार्च 2025; धन योग से आज धन लाभ पाएंगे सिंह, धनु और मकर राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

March 29, 2025 07:44 AM

आज 29 मार्च दिन शनिवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से धन योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज शनि अमावस्या का दिन सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

29 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक और अनुकूल रहेगा। दरअसल चंद्रमा आज मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे और मंगल मिथुन राशि में विराजमान होंगे। इस शुभ स्थिति से आज धन योग बनेगा। इस योग से आज किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा। जानने के लिए देखें मेष से मीन तक का आज का राशिफल।

☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी आय और व्यय मे बैलेंस करके चलना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपसी मतभेद होने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को बेवजह किसी बात की लापरवाही नहीं करनी है। आप कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है। आपकी किसी बेवजह के काम में पड़ने की आदत के कारण आपको समस्या होगी। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स में लगे रहेंगे, जिससे आपके कुछ कर्ज भी काफी हद तक उतरेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान पर संयम रखें। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी विशेष काम पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यापार में आप कोई लेन-देन बहुत ही सोच विचार कर करें। संतान की परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। माताजी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - पिंक है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपके मन में उथल-पुथल लगी रहेगी। आपने यदि बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगायी, तो बाद में आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेंगे। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान दें। आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, जिससे उनको पुरानी चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी। आप किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बोलने से बचना होगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपके घर आगमन हो सकता है। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर सूझ-बूझ दिखानी होगी। आप किसी काम को लेकर ज्यादा उत्सुक ना हों। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी यदि कोई इच्छा अधूरी थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बड़े बुजुर्गों की सेहत में आप कोई लापरवाही बिल्कुल ना करें। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। व्यापार में आप काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से भविष्य की सलाह लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपका कोई प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको किसी जोखिम भरे काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाएं, तो किसी से वाहन मांग कर ना ले जाएं, क्योंकि इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोलें। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग-- हरा है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के सामने कुछ चुनौतियां रहेंगी, जिन्हें लेकर उनका मन परेशान रहेगा। आप किसी अजनबी से कोई लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि उस पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। जीवनसाथी को भी करियर में कुछ समस्याएं होने की संभावना है। आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो परिवार में बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - भूरा हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

शनिवार का राशिफल: 12 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा हनुमान जन्मोत्सव का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 11 अप्रैल 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

गुरुवार का राशिफ़ल: 10 अप्रैल 2025; आज के दिन इन 5 राशियों की आय में होगी बढ़ोतरी, मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें आज का राशिफल....

आज का राशिफल: 9 अप्रैल 2025; बुधादित्य योग का शुभ संयोग, इन राशि के जातकों मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल: 8 अप्रैल 2025; आज इन राशि के जातकों को आज चंद्राधि योग का मिलेगा फायदा, जानें अपना आज का भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल: 7 To 13 April; इस सप्ताह इन 7 राशि के लोगों के बनेंगे बिगड़े काम, मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का Weekly Horoscope विस्तार से..

आज का राशिफ़ल : 7 अप्रैल 2025; इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 5 अप्रैल 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक समेत इन राशि वालों को मिलेगा अनफा योग से फायदा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 4 अप्रैल 2025; आज इन 3 राशि के जातकों को मिल रहा शुभ योग का लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

आज का राशिफ़ल: 3 अप्रैल 2025; नवरात्रि के छठे दिन माता की कृपा से बनेंगे इन राशियों के सारे काम, पढ़ें आज का राशिफल.