आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल       हिमाचल में सफर हुआ महंगा: परिवहन विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, बस किराए में 15% बढ़ोतरी से यात्रियों की जेब पर सीधा असर, पढें पुरी ख़बर..       Operation Sindoor: बौखलाए पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, ड्रोन हमले में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तबाह..       सोना खरीदने का मूड है क्या ? ये है आज गुरूवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 8 मई का 22-24 कैरेट का ताजा भाव..       दुःखद खबर: उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा: चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       "आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"       हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 07 मई 2025; बुधवार को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’: बहावलपुर में ब्लैकआउट, 30 से ज्यादा आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया पहलगाम हमले का बदला, पढ़ें पूरी खबर..       गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर के 244 जिलों में कल मॉक ड्रिल हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी होगा अभ्यास, राज्य सरकार ने सभी जिलों में ड्रिल की रखी मांग, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल | शिमला

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2025; मंगलवार को इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

April 15, 2025 08:18 AM
Om Prakash Thakur

आज 15 अप्रैल दिन मंगलवार है और चंद्रमा का संचार तुला उपरांत मंगल की राशि वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर के दौरान आज मंगल से दृष्ट भी रहेंगे जिससे आज चंद्र मंगल योग और धन लक्ष्मी योग भी बनेगा जिससे आज का दिन मेष, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं आज का मेष से मीन तक का राशिफल विस्तार पूर्वक।

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक यदि घर में पैसे रखे हैं तो उस पर ध्यान रखें क्योंकि उसमे गड़बड़ी होने के संकेत हैं। घर का मुख्य दरवाजा भी बंद करके रखें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पारिवारिक मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक के व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे जिनसे आगे चलकर बहुत लाभ मिलेगा। बाजार में आपको नए मित्र भी मिल सकते है। छात्रों को किसी कारण से अपने माता-पिता से डांट पड़ेगी। योजनायें फलीभूत होंगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आय में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी फिजूलखर्ची बढ़ जाएगी। ऐसे में आपको ध्यान से खर्च करने की आवश्यकता है। घर के बाहर जाने से बचें क्योंकि दुर्घटना होने की भी संभावना है। तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। समय पर काम पूरे होंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यय में वृद्धि हो सकती है। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कर्क राशि :- आज इस राशि के जातक के परिवार में किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है तो उनकी तबियत बिगड़ सकती है। ऐसे में उनका ध्यान रखें और धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। घर-परिवार में विवाद हो सकता है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगा। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक के घर कुछ दिनों से वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल चल रही है तो वह शांत हो जाएगी। दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता तथा व्यस्तता रहेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके वाहन में खराबी आ सकती है जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। अनजान व्यक्ति के साथ बातचीत होगी लेकिन निजी बातों को साँझा करने से बचें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। समय पर कार्य होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन यदि आप स्टार्टअप में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है तो वहां से अच्छा लाभ मिलेगा और आप उसको लेकर आशावादी रहेंगे। दोस्तों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है, विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी समाज में छवि सुधरेगी और सभी के मन में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी के साथ बाहर जाने का भी प्लान कर सकते हैं। कष्ट, भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन सुबह से शाम तक आप व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम में किसी के लिए समय निकालना पड़ेगा। घर का कोई सदस्य आपके लिए कुछ स्पेशल करने का भी प्रयास कर सकता है। अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - कत्थई है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको जॉब से संबंधित किसी कार्य के लिए विदेश जाने के संयोग बन सकता है। परिवार में आपको लेकर उत्साह रहेगा। कृषि के क्षेत्र में उन्नति होगी। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन कला, संगीत, मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को किसी का सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में संभल कर काम करने की जरूरत है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - ऑरेंज है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर में शादी को लेकर बात छिड़ सकती है। आपके विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। यदि विवाह हो चुका है तो अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में मतभेद संभव है। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल

"आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"

आज का राशिफल: 07 मई 2025; बुधवार को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

मंगलवार का राशिफ़ल: 06 मई 2025; आज इन चार राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें मेष से मीन तक का राशिफल..

"साप्ताहिक राशिफल (6–12 मई): इस सप्ताह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर से लेकर रिश्तों तक जानिए पूरा हाल"

सोमवार का राशिफ़ल: 05 मई 2025; आज इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल..

आज का राशिफल: 04 मई 2025; रविवार को इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, शानदार रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल : 3 मई 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगा शशि योग से शुभ लाभ, पढ़ें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 2 मई 2025; शुक्रवार को ग्रहों का खेल! जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा Alert ? पढ़ें पूरी खबर..

आज का राशिफल: 1 मई 2025; आदित्य योग से आज मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातक पाएंगे समृद्धि और लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल..