केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग, क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें पूरी खबर       ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..       शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..       आज का पंचांग | 07 जून 2025, (शनिवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

अक्षय योग: अक्षय तृतीया पर अक्षय योग का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों पर हो सकती है धन-वर्षा, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में..

April 30, 2025 07:19 AM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया
Om Prakash Thakur

अक्षय योग तब बनता है जब चंद्रमा और गुरु ग्रह कुंडली के दूसरे, छठे, दसवें या ग्यारहवें भाव में एक साथ स्थित होते हैं। यह योग तब और भी अधिक प्रभावशाली बन जाता है जब चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में हो और सूर्य भी अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान हो। इस दुर्लभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों के लिए यह विशेष रूप से वरदान साबित हो सकता है। इन राशियों के जातकों को करियर में तरक्की, आर्थिक मजबूती, सामाजिक मान-सम्मान और पारिवारिक सुख मिलने की संभावना रहेगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह अक्षय तृतीया आर्थिक रूप से विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यदि आप किसी प्रकार के निवेश या संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अत्यंत अनुकूल है। करियर के लिहाज से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं या वर्तमान कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को अचानक लाभ या नई व्यावसायिक डील्स मिलने की संभावना है। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार घर का वातावरण प्रसन्नचित्त बना सकता है।

 

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए यह योग भावनात्मक संतुलन और मानसिक शांति लेकर आ रहा है। चंद्रमा इस राशि के स्वामी होने के कारण इस विशेष योग का प्रभाव और भी गहराई से महसूस होगा। आय के नए साधन बन सकते हैं, और यदि आपका धन कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय राहत भरा रहेगा, पुराने रोगों में सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपने मानसिक और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए यह समय करियर में स्थायित्व और तरक्की के संकेत दे रहा है। यदि आप लंबे समय से किसी अच्छे अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो अब समय है जब आपकी मेहनत रंग ला सकती है। नौकरी में बदलाव या पदोन्नति की संभावनाएं प्रबल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता के योग बन रहे हैं, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास कर रहे छात्रों के लिए यह समय शुभ है। धर्म और आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है, और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। व्यापार में साझेदारी से लाभ की संभावना भी दिखाई दे रही है।

धनु राशि : धनु राशि पर इस योग का विशेष प्रभाव इसलिए भी पड़ेगा क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं गुरु हैं। किस्मत आपका साथ देगी और रुके हुए कामों में गति आएगी। यदि आप विदेश जाने की सोच रहे हैं या उच्च शिक्षा से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से स्थायित्व आएगा और किए गए निवेश से लाभ की संभावनाएं रहेंगी। जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आप पहले से अधिक नजदीक महसूस करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यह अक्षय योग आध्यात्मिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टियों से अनुकूल रहेगा। आपके आत्मबल और विश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप जीवन के विभिन्न पहलुओं में बेहतर निर्णय ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी, और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। यदि किसी कारणवश कोई योजना रुकी हुई थी, तो अब वह पूरी हो सकती है। साथ ही, समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में इज़ाफा होने के योग भी बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..

आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 5 June 2025 (गुरुवार); इन 3 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल : 4 जून 2025 : बुधवार के दिन सिंह वाले धनधान्य में पाएंगे वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल..

मंगलवार का राशिफ़ल: 03 जून 2025; आज इन राशि वालों की मनोकामनाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्री हनुमान जी का साथ, जानें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल: (02 जून 2025); रवि योग और मघा नक्षत्र में कैसा रहेगा आपका दिन, जानें लकी रंग और नंबर

साप्ताहिक राशिफल : ( 2 जून से 8 जून ); इन 6 राशियों के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, नए सप्ताह में मिलेगी सफलता, आर्थिक उन्नति, पढ़ें 12 राशियों की साप्ताहिक भविष्यवाणी..

आज का राशिफल: 01 जून 2025; रविवार को इन राशियों के जातकों को मिलेगा अचानक लाभ, कार्यक्षेत्र में मिलेगी ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 31 मई 2025; (शनिवार); चंद्र मंगल योग से मालामाल बनेंगे मेष, कर्क तुला राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल.

शुक्रवार का राशिफल: 30 मई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..