भरमौर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दोनों सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       गांव बसंतपुर के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास ने नॉन-मेडिकल में हासिल किए शानदार अंक, गांव में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..       पोर्ट-मोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम: एक बार फिर लड़कियों का दबदबा, महक 97.2% के साथ प्रदेश टॉपर, देखें ओवरऑल Top-10 मैरिट सूची..       विधानसभा में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष पठानियां ने जताई अंगदान की इच्छा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के सरकारी बैंक में ऑनलाइन डाका : Cooperative Bank के सर्वर में घुसकर Hackers ने उड़ाए 11.55 करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर..       ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..       चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..      

राशिफल

आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..

May 18, 2025 05:39 AM
Om Prakash Thakur

राशिफल या ज्योतिषीय भविष्यवाणी एक प्राचीन विद्या है, जो ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर किसी व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं की भविष्यवाणी करती है। यह हर व्यक्ति की जन्मकुंडली पर आधारित होती है, जिसे जन्म तिथि, समय और स्थान के अनुसार तैयार किया जाता है। राशिफल में 12 राशियाँ होती हैं, जो किसी व्यक्ति की जन्म राशि के आधार पर उनके जीवन, करियर, प्रेम, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आगामी घटनाओं के बारे में मार्गदर्शन देती हैं। आजकल राशिफल का पालन न केवल व्यक्तिगत जीवन के निर्णयों में किया जाता है, बल्कि कई लोग इसे दिनचर्या के मार्गदर्शन, अवसरों की पहचान और समस्याओं से निपटने के उपायों के रूप में भी देखते हैं। हर राशि के लिए विशेष गुण, दोष, और उपाय निर्धारित होते हैं, जो जीवन को सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शित करने में मदद कर सकते हैं।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपका फोकस बढ़ा रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। परिवार में यदि सदस्यों में कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह और बढ़ सकता है, जो आपको तनाव देगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। किसी काम को आप आगे के लिए न टालें।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं घूमने फिरने जाए, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए। आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से अपने कामों को करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको कुछ नए प्रयासों को करना बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। आपको दिखावे व जल्दबाजी के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की यदि पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने लक्ष्यों को पकड़कर चलेंगे, तो ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। सरकारी योजनाओं में आप धन लगाने की सोचेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सूझबुझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। पारिवारिक रिश्ते में एकता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चले और आपको किसी लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप किसी से तर्क-वितर्क में ना पड़े।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। भाई और बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद भी खड़ा हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्य क्षेत्र में भी आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत आपको थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। आज आप किसी के बहकावे में ना आए।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य में आगे रहने के लिए रहेगा सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी कला-कौशल से सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के किसी काम को लेकर घर से दूर जा सकता है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। उधार के लेनदेन पर सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने कामों को लेकर बजट बनाकर चलें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आर्थिक मामलों में भी आप सहज रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आपकी लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मीन राशि : आज आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आपको सूझबूझ दिखाकर निपटाने की आवश्यकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। किसी नये मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए यदि आप सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसमें आगे बढ़ सकते हैं।


डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत समस्त जानकारी, ज्योतिषीय गणनाएं एवं सामग्री विभिन्न पंचांगों, ज्योतिष शास्त्रों, धार्मिक ग्रंथों, विशेषज्ञों के मतों एवं सार्वजनिक स्रोतों से संकलित की गई है। यह केवल सामान्य सूचना देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसकी पूर्णतः शुद्धता, सटीकता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं दी जाती। पाठक किसी भी निर्णय या विश्वास के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार की मान्यता थोपना नहीं, बल्कि जानकारी उपलब्ध कराना मात्र है।


 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 15 मई 2025; गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 14 मई 2025; मिथुन, कन्या और तुला सहित कई राशियों को शुभ योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 13 मई 2025; आज इन राशि के जातकों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

सोमवार का राशिफ़ल: 12 मई 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल: 11 मई, 2025; रविवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

शनिवार का राशिफल: 10 मई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल

"आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"

आज का राशिफल: 07 मई 2025; बुधवार को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..