हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | September 17, 2025
Vimal Negi Death Case : सबूतों से खिलवाड़ करने वाला निलंबित ASI पंकज शर्मा 26 सितंबर तक जेल में, छापेमारी में मिले अहम सबूत, CBI के निशाने पर SIT अफसर ! पढ़ें पूरी खबर..       मौसम अलर्ट : हिमाचल के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट, धर्मपुर-मनाली-बंजार में स्कूल बंद | अब तक सैकड़ों मौतें, अरबों की तबाही – जानें कब थमेगा मानसून ?       आज का राशिफ़ल : 17 सितंबर 2025; आज के दिन वृषभ, मिथुन, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन       DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..       धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर       मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..       शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन      

राशिफल

आज का राशिफ़ल : 17 सितंबर 2025; आज के दिन वृषभ, मिथुन, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

September 17, 2025 06:49 AM

17 सितंबर 2025, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है। आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जो रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज एकादशी व्रत के लिए भी महत्वपूर्ण है। सुबह से लेकर अगले दिन 6 बजकर 33 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, जो अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं, रात 10 बजकर 55 मिनट तक परिध योग रहेगा। इस विशेष संयोग में किए गए कार्य का दोगुना फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बीच परिवार को समय देना जरूरी होगा। बच्चों का मन पढ़ाई की बजाय खेलकूद में अधिक लगेगा। दूसरों की कोई सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें।

शुभ अंक – 04 | शुभ रंग – नीला


 ♉ वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर पर रिश्तेदारों का आगमन होगा और कहीं घूमने-फिरने का भी योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। जल्द ही प्रमोशन मिलने की संभावना है। दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आया है।

शुभ अंक – 06 | शुभ रंग – पीच


 ♊ मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई नई योजना लाभ देगी। पूजा-पाठ और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन से मन को शांति मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आप खुद को शांत रखकर सही निर्णय लेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ अंक – 04 | शुभ रंग – पीच


 ♋ कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। परिवार से कार्यों में सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत से समाधान निकलेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को काम के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यार्थी मेहनत का उचित परिणाम पाएंगे और करियर में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन समग्र रूप से आपके लिए सुखद रहेगा।

शुभ अंक – 06 | शुभ रंग – नारंगी


 ♌ सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए विशेष शुभ है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव लाभ देंगे। जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक संतोष मिलेगा। वकील वर्ग के लिए दिन लाभदायक रहेगा और बड़े केस में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभ अंक – 07 | शुभ रंग – ग्रे


 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे और उसका शुभ परिणाम मिलेगा।

शुभ अंक – 04 | शुभ रंग – हरा


 ♎ तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज माता-पिता की सलाह कारगर साबित होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी और आपकी ख्याति बढ़ेगी। अधूरे काम पूरे होंगे और मन को संतोष मिलेगा। किसी गंभीर मामले को बातचीत और शांति से सुलझाना बेहतर रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई जल्दबाजी का निर्णय न लें। शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी और कार्य में मन लगेगा।

शुभ अंक – 01 | शुभ रंग – बैंगनी


 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज परिवार के साथ बाहर घूमने का योग है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी जो लंबी दोस्ती में बदल सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को मंच पर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और मनचाही जगह पर ट्रांसफर का योग बनेगा। दिन आपके पक्ष में है।

शुभ अंक – 05 | शुभ रंग – हरा


 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा। लॉ के छात्रों को सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे। जिनसे भी मदद की अपेक्षा करेंगे, वहां से सहयोग मिलेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।

शुभ अंक – 02 | शुभ रंग – गुलाबी


 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। व्यापारिक डील किसी बड़ी कंपनी के साथ फाइनल हो सकती है। घर पर मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में कई कार्य एक साथ निपटाने होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। पिता से बातचीत कर समाधान और सहयोग प्राप्त होगा। करियर और व्यवसाय में प्रगति का दिन है।

शुभ अंक – 06 | शुभ रंग – पीला


 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और सम्मान प्राप्त करेंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। किसी संस्था के माध्यम से सम्मानित भी होंगे। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। समय पर काम पूरा होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन सकारात्मक रहेगा।

शुभ अंक – 08 | शुभ रंग – लाल


 मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी लेकिन किसी कार्य में अनुमान से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जंक फूड से परहेज करें। दोस्तों से मदद मिलेगी जिससे अधूरा काम पूरा होगा। रिश्तेदार से मुलाकात संबंधों को और मजबूत बनाएगी।

शुभ अंक – 02 | शुभ रंग – मैजेंटा


 ⚠️ डिस्क्लेमर : यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसे केवल जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। जीवन से जुड़े किसी भी निर्णय को लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन

आज का राशिफल 15 सितंबर 2025 – सभी 12 राशियों के लिए ज्योतिषीय भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 सितम्बर 2025: जानें आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है यह सप्ताह..

आज का राशिफल 14 सितंबर 2025: जानें किन राशियों पर चमकेगा भाग्य और किसे बरतनी होगी सावधानी..!!

आज का राशिफल: 13 सितम्बर 2025; शनिवार का दिन किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफ़ल: 12 सितंबर 2025; शुक्रवार का दिन खोलेगा भाग्य के द्वार, जानें सभी 12 राशियों का हाल..

गुरुवार का राशिफ़ल: 11 सितंबर 2025; इन राशियों के आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, जानें आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना आज का राशिफ़ल

आज का राशिफ़ल: 10 सितंबर 2025; इन 5 राशि वालों को तरक्की और लाभ मिलने के प्रबल योग, पढ़ें आज का राशिफल

मंगलवार का राशिफ़ल: 09 सितंबर 2025; आज इन 7 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्री हनुमान जी का आशीर्वाद, पढ़ें दैनिक राशिफल..

सोमवार का राशिफ़ल: 08 सितंबर 2025; आज इन राशि वालों की मनोकामनाएं होगी पूरी, कुछ को रहना होगा सावधान - पढ़ें दैनिक राशिफल..