IGMC में बड़ा फर्जीवाड़ा ! फर्जी लैब टेक्नीशियन बनी महिला मरीजों से ले रही थी खून के नमूने, अस्पताल में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर.       शुक्रवार का राशिफल: 28 नवंबर 2025; आज इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       हिमाचल शीतकालीन सत्र 2025: CM सुक्खू की दो-टूक—आपदा एक्ट हटेगा तभी पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग भी इस के घेरे में       पॉक्सो केस में बड़ी राहत: विधायक हंसराज को जमानत, अदालत से बाहर निकलते ही भावुक हुए - पढ़ें पूरी खबर..       विधानसभा में गरजा विपक्ष: भाजपा विधायकों का तख्तियों संग जबरदस्त प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर.       गुरुवार का राशिफल : 27 नवंबर 2025; आज के दिन इन राशियों पर भगवान की रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन..       बुधवार का राशिफल : 26 नवंबर 2025; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       “हिमाचल में पंचायत चुनाव पर पुनर्गठन का बड़ा झटका: कैबिनेट–आयोग की सीधी टक्कर, सीमांकन की चोट से चुनाव बेहोश—6 महीने बाद होश आने के आसार” - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 25 नवंबर 2025: रूचक राजयोग का संयोग, कई राशियों को लाभ — जानें अपना आज का भविष्यफल       हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: पंचायतों के पुनर्गठन पर मुहर, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियाँ मंज़ूर—पंचायत चुनाव पर संशय कायम, पढ़ें मंत्रिमंडल के प्रमुख निर्णय      

हिमाचल | शिमला

HRTC पेंशनरों का शिमला में हल्ला बोल: अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिली पेंशन - पढ़ें पूरी खबर..

October 15, 2025 12:48 PM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में OPS (ओल्ड पेंशन स्कीम) की गारंटी देकर सत्ता में आई सुक्खू सरकार के खिलाफ HRTC (हिमाचल पथ परिवहन निगम) के पेंशनरों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए करीब 250 कर्मचारियों को अब तक पेंशन नहीं मिली, जबकि बाकी पेंशनरों को भी हर महीने भुगतान में देरी झेलनी पड़ रही है। सितम्बर महीने की पेंशन अब तक जारी नहीं हुई है, जिससे हजारों पेंशनर नाराज हैं।

बुधवार को HRTC पेंशनरों ने शिमला में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि OPS बहाली के नाम पर सत्ता में आई सरकार पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है।

संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने कहा कि HRTC पेंशनरों की करोड़ों रुपये की वित्तीय देनदारियां सरकार के पास लंबित हैं। अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा 2016 के नए वेतनमान का एरियर, डीए (महंगाई भत्ता) और मेडिकल बिलों का भुगतान भी महीनों से अटका हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

देवराज ठाकुर ने कहा - “एचआरटीसी पेंशनरों का सब्र अब टूट चुका है। सरकार हमारी वर्षों की मेहनत का अपमान कर रही है। हम अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”

हिमाचल प्रदेश में करीब आठ हजार HRTC पेंशनर हैं। इनमें से बड़ी संख्या में बुजुर्ग कर्मचारी हैं, जिनके लिए पेंशन ही जीवनयापन का एकमात्र सहारा है। पेंशन और मेडिकल बिलों के भुगतान में हो रही देरी ने इन पेंशनरों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। पेंशनरों ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे शिमला से लेकर मंडी, कांगड़ा और सिरमौर तक चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

इस विरोध ने हिमाचल में OPS बहाली और वित्तीय प्रबंधन पर सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि जब सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का दावा किया था, तो HRTC पेंशनरों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

IGMC में बड़ा फर्जीवाड़ा ! फर्जी लैब टेक्नीशियन बनी महिला मरीजों से ले रही थी खून के नमूने, अस्पताल में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर.

शुक्रवार का राशिफल: 28 नवंबर 2025; आज इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल

हिमाचल शीतकालीन सत्र 2025: CM सुक्खू की दो-टूक—आपदा एक्ट हटेगा तभी पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग भी इस के घेरे में

पॉक्सो केस में बड़ी राहत: विधायक हंसराज को जमानत, अदालत से बाहर निकलते ही भावुक हुए - पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा में गरजा विपक्ष: भाजपा विधायकों का तख्तियों संग जबरदस्त प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर.

“हिमाचल में पंचायत चुनाव पर पुनर्गठन का बड़ा झटका: कैबिनेट–आयोग की सीधी टक्कर, सीमांकन की चोट से चुनाव बेहोश—6 महीने बाद होश आने के आसार” - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: पंचायतों के पुनर्गठन पर मुहर, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियाँ मंज़ूर—पंचायत चुनाव पर संशय कायम, पढ़ें मंत्रिमंडल के प्रमुख निर्णय

सालभर की खींचतान खत्म - विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र - पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने दिया इस्तीफ़ा; कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाएँ तेज - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में फायरिंग से मचा हड़कंप: निजी विश्वविद्यालय के पास युवक ने हवा में चलाई कई गोलियां, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा - पढ़ें पूरी खबर..