हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | January 08, 2026
चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 7 जनवरी 2026: बुध देव की कृपा से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल       सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..       जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल       हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..       पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक       आज का राशिफल: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का हाल।      

हिमाचल | सोलन

सोलन में फायरिंग से मचा हड़कंप: निजी विश्वविद्यालय के पास युवक ने हवा में चलाई कई गोलियां, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा - पढ़ें पूरी खबर..

November 20, 2025 05:31 PM
Om Prakash Thakur

जिला ऊना में हालिया गोलीकांड के बाद अब सोलन भी गोलियों की आवाज़ से दहल उठा है। निजी विश्वविद्यालय के पास एक युवक द्वारा हवा में फायरिंग करने की घटना ने पूरे क्षेत्र में खौफ फैला दिया। अचानक हुई फायरिंग से छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर..

सोलन: (HD News); जिला ऊना में गोलीकांड की ताज़ा घटनाओं के बाद अब सोलन भी गोलियों की आवाज़ से दहल उठा। निजी विश्वविद्यालय के समीप सुल्तानपुर रोड पर एक युवक ने सरेआम पिस्टल लहराते हुए लगातार हवाई फायर किए। अचानक हुई फायरिंग से पूरा इलाका सहम गया, जबकि विश्वविद्यालय के छात्रों में भारी दहशत फैल गई। कई छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुछ मिनट तक पिस्टल लहराता रहा और एक के बाद एक फायर करता रहा। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सोलन पुलिस ने चौकस कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय के दो छात्र समूहों में कहासुनी हुई थी, जिसके चलते आज उनके परिजनों को बुलाया गया था। उसी दौरान यह सनसनीखेज वारदात हो गई। उन्होंने कहा कि युवक के पास मिली पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध, इसकी जांच की जा रही है। हथियार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं पर गहनता से जांच जारी है।

सोलन में विश्वविद्यालय के समीप हुई फायरिंग की यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाएँ ना केवल सुरक्षा तंत्र की कमजोरी उजागर करती हैं बल्कि आम लोगों, खासकर युवाओं में भय का माहौल भी बढ़ा रही हैं। पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित तो कर लिया, लेकिन अब ज़रूरत है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी की जाए और अवैध हथियारों पर सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चमियाना अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट का "हथौड़ा": स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी सचिव को अल्टीमेटम, सरकार पर 50 हजार का जुर्माना - पढ़ें पूरी खबर..

सीएम सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ को शैक्षणिक टूर पर किया रवाना, दिल्ली-आगरा-गोवा का करेंगे भ्रमण - पढ़ें पूरी खबर..

जिम में कसरत या शादी में डांस, क्यों रुक रही युवाओं की सांस? AIIMS की रिपोर्ट ने तोड़ा कोविड वैक्सीन का भ्रम - पढ़ें पूरी खबर..

हिमकेयर योजना में 'व्यवस्था परिवर्तन': फर्जी बिलों के खेल को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला - अनिवार्य किया ये दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों की 'अंधेरगर्दी': न डीजल महंगा हुआ न बढ़ा माल भाड़ा, फिर क्यों जनता पर थोपा ₹10 का बोझ ? - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के बाग गांव में जश्न का माहौल: ITBP में लक्की शर्मा बने हेड कांस्टेबल - युवाओं के लिए पेश की मिसाल, पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व विधायक भगत राम चौहान का निधन: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया गहरा शोक

लैंडमार्क होटल में सेवा भारती शिमला की महत्वपूर्ण बैठक: पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई टीम ने संभाला सेवा कार्यों का मोर्चा - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल पंचायत चुनाव: अतिक्रमणकारियों पर 'प्रहार', प्रधानी की रेस से बाहर होंगे कब्जाधारी; हाई कोर्ट में अब 6 जनवरी को बड़ी सुनवाई - पढ़ें पूरी खबर

अर्की बार एसोसिएशन में निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी, भूपेंद्र कुमार शर्मा बने अध्यक्ष - पढ़े पूरी खबर..