हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | December 04, 2025
आज का राशिफल: 2 दिसंबर 2025 ; आज का दिन किस राशि के लिए लाएगा सफलता, किसे रहना होगा सतर्क ? पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफ़ल..       हिमाचल प्रदेश : शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने की बड़ी घोषणा - 1 रुपये वेतन लेने का संकल्प लेकर बने इंसानियत की मिसाल, नेताओं को आईना दिखाने वाला बयान, राजनीति में मची हलचल - पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल में युवाओं को निगल रहा चिट्टा: शिमला में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ओवरडोज़ का शक; पुलिस ने तेज की कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..       संजौली मस्जिद विवाद: हिंदू संघर्ष समिति ने सरकार की शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका; प्रशासनिक बैठक का बहिष्कार, 12 दिन से चल रहा अनशन खत्म, जन-जागरण संग्राम का किया ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..       लायंस क्लब शिमला का 30 नवंबर को मुफ्त मेगा आई चेक-अप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में नकल पर अब सबसे कड़ी कार्रवाई: 10 साल की कैद और 1 करोड़ जुर्माने तक की सजा, नया कानून लागू - पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल में दूध हुआ सस्ता: मिल्कफेड ने कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की - पढ़ें पूरी खबर..       आज का ज्योतिषीय मार्गदर्शन: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत       IGMC में बड़ा फर्जीवाड़ा ! फर्जी लैब टेक्नीशियन बनी महिला मरीजों से ले रही थी खून के नमूने, अस्पताल में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर.       शुक्रवार का राशिफल: 28 नवंबर 2025; आज इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल      

राशिफल

आज का राशिफल: 23 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यवाणी - पढ़ें विस्तार से..

October 23, 2025 09:06 AM

23 अक्टूबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कई मायनों में खास रहेगा। आज का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं - जैसे स्वास्थ्य, व्यवसाय, पैसों, परिवार और व्यक्तिगत संबंधों - के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देता है। हर राशि के लिए दिन के शुभ और चुनौतीपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भविष्यवाणी तैयार की गई है। पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफ़ल -


मेष राशिः पैसों के मामलों में सतर्क रहें ||  मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों के लिए दिन राहत भरा रहेगा और वे अपने अध्ययन के लिए नया शेड्यूल बनाने पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस में आज फोन का इस्तेमाल कम करें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। पैसों के मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार करना उचित रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान बन सकता है। अगर आपको कोई समस्या है, तो उसका समाधान जल्दी ही मिल जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम सफल होंगे। शुभ रंग – गुलाबी | शुभ अंक – 6

वृष राशिः व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा ||  वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार में किसी साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। चीज़ों को बेहतर समझने की कोशिश करने से आपके फैसले भी सटीक रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा और संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा। साथ ही कोई गोपनीय बात भी आज आपको पता चल सकती है। शुभ रंग – नीला | शुभ अंक – 1

मिथुन राशिः उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना ||  मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी को दिया गया उधार आज अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में कोई फंक्शन होने से शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किए गए अधिकांश काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में चल रही गलतफहमियाँ खत्म होंगी और संबंधों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज नए धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। शुभ रंग – मैजेंटा | शुभ अंक – 6

कर्क राशिः आज का दिन मिला-जुला रहेगा ||  कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान मुख्य रूप से काम को पूरा करने में लगेगा। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श की आवश्यकता होगी और शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। बड़ी कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन विशेष रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियां जल्दी दूर होंगी। गृहिणियां जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए आज शुभ योग बन रहे हैं। शुभ रंग – नीला | शुभ अंक – 5

सिंह राशिः आपके व्यवहार में सुधार होगा और नए दोस्त बनेंगे ||  सिंह राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। अच्छे खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से लंबे समय तक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके व्यवहार में सुधार आने से नए दोस्त बन सकते हैं और दूसरों की मदद करने का अवसर भी मिलेगा। शुभ रंग – ग्रे | शुभ अंक – 4

कन्या राशिः बिजनेस मीटिंग होगी सफल, उधार से राहत ||  कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छे मूड के साथ शुरू होगा। माता-पिता की नाराजगी समाप्त होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। व्यवसायी आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। किसी से लिया गया उधार वापस मिलेगा और आपकी चिंता कम होगी। घूमने का प्लान बन सकता है और सिर दर्द की समस्या से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर दिन बेहतरीन रहेगा। शुभ रंग – सिल्वर | शुभ अंक – 9

तुला राशिः बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा ||  तुला राशि वालों के लिए आज दिन उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में बड़ा धन लाभ प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाए रखेंगे। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखक नई कहानी लिख सकते हैं जिसे लोग पसंद करेंगे। परिवार में नए सदस्य के आगमन से खुशी बढ़ेगी। पेंटिंग बनाने वाले कलाकारों की कोई पेंटिंग बड़े प्रदर्शनी में लगाई जा सकती है और सराहना प्राप्त होगी। शुभ रंग – पीला | शुभ अंक – 1

वृश्चिक राशिः कोरियर, सर्विस बिजनेस वालों को लाभ ||  वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी बिजनेस ट्रिप के लिए बाहर जाने से पहले घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लें। जीवनसाथी को तरक्की का अवसर मिलेगा। कोरियर और सर्विस व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मेहनत देखकर जूनियर आपसे नई चीजें सीखेंगे। तली-भुनी चीजें खाने से बचें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शुभ रंग – पर्पल | शुभ अंक – 7

धनु राशिः आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा ||  धनु राशि वालों के लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ क्वालिटी समय बितेगा और जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत से रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर मूवी का प्लान बन सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी और नए विचार मन में आएंगे। माता-पिता का सहयोग लगातार मिलेगा। शुभ रंग – हरा | शुभ अंक – 2

मकर राशिः जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें || मकर राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रचित्त होकर किया गया काम लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे रेस्टोरेंट में समय बिताया जा सकता है। जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। काम को कम समय में निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। रियल एस्टेट व्यवसायियों के लिए नया प्रोजेक्ट शुभ रहेगा।

शुभ रंग – लाल | शुभ अंक – 2

कुंभ राशिः धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी || कुंभ राशि वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा। किसी चिंता को किसी खास मित्र से साझा करने से मन को राहत मिलेगी। परिवार के साथ मूवी का प्लान हो सकता है। दोस्तों की जन्मदिन पार्टी में शामिल होंगे और आनंद का अवसर मिलेगा। नई स्किल सीखने का प्रयास फायदेमंद साबित होगा। मार्केट में लॉन्च हुआ नया वाहन खरीदने की इच्छा हो सकती है। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लाभदायक रहेगी। रुके हुए काम समय पर पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभ रंग – सैफ्रेन (केसरिया) | शुभ अंक – 7

मीन राशिः अच्छा व्यवहार दिलाएगा सम्मान ||  मीन राशि वालों का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान दिलाएगा। घर पर फ्लावर डेकोरेशन का काम हो सकता है। कांट्रेक्टर के लिए दिन धनलाभ देने वाला रहेगा। मौसम बदलने से बेचैनी हो सकती है, पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा। डेली रूटीन में बदलाव करने से व्यवसाय में फायदा मिलेगा। राजनीति में अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। शुभ रंग – मेहरून | शुभ अंक – 6


 डिस्क्लेमर:यह राशिफल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले व्यक्तिगत परिस्थितियों और विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 2 दिसंबर 2025 ; आज का दिन किस राशि के लिए लाएगा सफलता, किसे रहना होगा सतर्क ? पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफ़ल..

आज का ज्योतिषीय मार्गदर्शन: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत

गुरुवार का राशिफल : 27 नवंबर 2025; आज के दिन इन राशियों पर भगवान की रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन..

बुधवार का राशिफल : 26 नवंबर 2025; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 25 नवंबर 2025: रूचक राजयोग का संयोग, कई राशियों को लाभ — जानें अपना आज का भविष्यफल

सोमवार का राशिफ़ल: 24 नवंबर 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..

रविवार का राशिफल : 23 नवंबर 2025; आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल 21 नवंबर 2025: शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है? जानें विस्तृत भविष्यफल

⭐ आज का राशिफ़ल: 20 नवम्बर 2025 — किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे मिलेगा सफलता का वरदान? पढ़ें आज का विस्तृत भविष्यफल

आज का राशिफल 19 नवंबर 2025: किस राशि की किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा दिन कैसा बीतेगा