Tuesday | November 10, 2026
हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश       कालका-शिमला रेलवे पर दौड़ेगी हाइड्रोजन टॉय ट्रेन! पर्यटकों को मिल सकती है बड़ी सौगात       16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह दिन में होंगी छह बैठकें       हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट       आज मंगलवार का राशिफ़ल: (10 नवंबर 2026) – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे       आज का पंचांग 10 नवंबर 2026: मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और नक्षत्र       भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक भाई दूज: 2 घंटे 10 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा विधि और पौराणिक कथा       चांदी की चमक और भरोसे का दूसरा नाम बना शिमला का 'अग्रवाल ज्वैलर्स': त्योहारी सीजन में चांदी की एक्सक्लूसिव रेंज ने जीता ग्राहकों का दिल - पढ़ें पूरी खबर..       दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी उलटफेर: एमसीएक्स पर सोने-चांदी ने मारी ऊंची छलांग, जानिए आज का ताजा भाव..       बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: 4 दिन में 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे ने लूटी महफिल      

हिमाचल

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट

November 10, 2026 08:51 AM
हिमाचल में बर्फबारी की दस्तक! 13 नवंबर तक मौसम खराब

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर अब समाप्त होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खासकर लाहौल-स्पीति, किन्नौर और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है।12 और 13 नवंबर को मौसम की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला सहित कुछ जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जनजातीय क्षेत्रों में पहले से ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ताबो और केलांग में भी रात के समय ठंड का असर बढ़ रहा है।

मौसम में इस बदलाव से जहां पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे पर्यटकों को खुशी मिल सकती है, वहीं वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऊंचाई वाले मार्गों पर यात्रा से पहले सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश

कालका-शिमला रेलवे पर दौड़ेगी हाइड्रोजन टॉय ट्रेन! पर्यटकों को मिल सकती है बड़ी सौगात

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह दिन में होंगी छह बैठकें

हिमाचल: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां: पटाखों के विवाद में पड़ोसी बना हैवान, थार से रौंदकर ली पति-पत्नी की जान; आरोपी PGI रेफर

बिना शिक्षक नहीं रुकेगी पढ़ाई: हिमाचल के 350 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई वर्चुअल क्लास की व्यवस्था

BBMB एरियर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल को मिली ऐतिहासिक जीत, सियासत गरमाई

हिमाचल में करवट लेगा मौसम: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' के बच्चों संग मनाई दीपावली

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: हमीरपुर में बेटे का शव देख टूटा बुजुर्ग मां का दिल, कुछ ही घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

हिमाचल में खतरे की घंटी: देर से मां बनने का ट्रेंड और स्तनपान से दूरी महिलाओं को धकेल रही स्तन कैंसर के मुंह में; टांडा में हर साल पहुंच रहे 350 मरीज