Tuesday | November 10, 2026
हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश       कालका-शिमला रेलवे पर दौड़ेगी हाइड्रोजन टॉय ट्रेन! पर्यटकों को मिल सकती है बड़ी सौगात       16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह दिन में होंगी छह बैठकें       हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट       आज मंगलवार का राशिफ़ल: (10 नवंबर 2026) – जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे       आज का पंचांग 10 नवंबर 2026: मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और नक्षत्र       भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक भाई दूज: 2 घंटे 10 मिनट का रहेगा शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा विधि और पौराणिक कथा       चांदी की चमक और भरोसे का दूसरा नाम बना शिमला का 'अग्रवाल ज्वैलर्स': त्योहारी सीजन में चांदी की एक्सक्लूसिव रेंज ने जीता ग्राहकों का दिल - पढ़ें पूरी खबर..       दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी उलटफेर: एमसीएक्स पर सोने-चांदी ने मारी ऊंची छलांग, जानिए आज का ताजा भाव..       बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: 4 दिन में 400 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे ने लूटी महफिल      

हिमाचल

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश

November 10, 2026 09:22 AM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों तथा सरकारी दौरों पर 10 से 21 नवंबर तक प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

सरकारी निर्देशों के अनुसार विधानसभा से जुड़े विभागों के अधिकारियों को हर समय उपलब्ध रहना होगा। उन्हें अपने मोबाइल फोन चालू रखने और व्हाट्सऐप तथा कार्यालय के माध्यम से संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन भी काम करना पड़ सकता है।

विभागों को विधायकों की ओर से पूछे जाने वाले तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के जवाब तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और अल्पकालिक चर्चाओं से संबंधित सूचनाएं भी निर्धारित समय में उपलब्ध करवानी होंगी।

निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक शाखा और अनुभाग में कम से कम एक जिम्मेदार अधिकारी को प्रतिदिन शाम सात बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। अधिकारियों को बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति मुख्यालय छोड़ने से भी मना किया गया है।

सरकार का उद्देश्य विधानसभा सत्र के दौरान प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं होने देना है। इस बार शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाना निर्धारित है। अब सभी विभाग सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

कालका-शिमला रेलवे पर दौड़ेगी हाइड्रोजन टॉय ट्रेन! पर्यटकों को मिल सकती है बड़ी सौगात

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह दिन में होंगी छह बैठकें

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट

हिमाचल: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां: पटाखों के विवाद में पड़ोसी बना हैवान, थार से रौंदकर ली पति-पत्नी की जान; आरोपी PGI रेफर

बिना शिक्षक नहीं रुकेगी पढ़ाई: हिमाचल के 350 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई वर्चुअल क्लास की व्यवस्था

BBMB एरियर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल को मिली ऐतिहासिक जीत, सियासत गरमाई

हिमाचल में करवट लेगा मौसम: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' के बच्चों संग मनाई दीपावली

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: हमीरपुर में बेटे का शव देख टूटा बुजुर्ग मां का दिल, कुछ ही घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

हिमाचल में खतरे की घंटी: देर से मां बनने का ट्रेंड और स्तनपान से दूरी महिलाओं को धकेल रही स्तन कैंसर के मुंह में; टांडा में हर साल पहुंच रहे 350 मरीज