Thursday | November 12, 2026
​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | शिमला

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

November 12, 2026 02:47 PM
Om Prakash Thakur

समाजसेवा के क्षेत्र में वर्षों से जरूरतमंदों का सहारा बने शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी की सेवा यात्रा अब देश के लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच तक पहुंच गई है। महानायक अमिताभ बच्चन के सामने अपनी सामाजिक सेवाओं का अनुभव साझा करने वाले बॉबी को शो में ‘फोर्स फॉर गुड अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है। 28 वर्षों से शव वाहन सेवा और पिछले 12 वर्षों से सामाजिक सेवा के कार्यों में जुटे बॉबी की कहानी KBC के माध्यम से देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगी। पढ़ें विस्तार से..

KBC में सरबजीत सिंह बॉबी को मिला ‘फोर्स फॉर गुड अवॉर्ड’, अमिताभ बच्चन के साथ साझा किया सेवा का सफर

शिमला: (HD News); सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय सरबजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में ‘फोर्स फॉर गुड अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस कार्यक्रम में उनकी सेवा यात्रा को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण 12 नवंबर 2026 को रात 9 बजे से Sony LIV पर किया जाएगा।

सरबजीत सिंह बॉबी ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले महीने KBC की टीम ने इस कार्यक्रम के लिए शिमला में उनकी एक विशेष रील शूट की थी। इस रील को शो में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने इसे अपने जीवन का बेहद खास और यादगार अनुभव बताया।

बॉबी के अनुसार, KBC के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने बताया कि वह करीब चार घंटे तक सेट पर रहे और इस दौरान उन्हें अमिताभ बच्चन को करीब से देखने और उनके व्यक्तित्व को समझने का अवसर मिला। उनकी ऊर्जा, सादगी, विनम्रता और प्रत्येक व्यक्ति से सम्मानपूर्वक मिलने का अंदाज बॉबी को बेहद प्रभावित कर गया।

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को शिमला में पिछले 12 वर्षों से संचालित सामाजिक सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और मित्रों के सहयोग से उनकी टीम प्रतिदिन करीब 4, 000 लोगों तक सेवा पहुंचा रही है। इसके अलावा, वह पिछले 28 वर्षों से शव वाहन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की मदद भी कर रहे हैं।

बॉबी ने इस मुलाकात के एक भावुक पल का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्होंने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लेने का प्रयास किया, तो अमिताभ बच्चन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं बॉबी के पैर छूने का प्रयास किया। बॉबी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की यह विनम्रता उनके लिए जीवनभर याद रहने वाला अनुभव बन गई है।

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सरबजीत सिंह बॉबी ने अपने सभी मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में मिल रहा लोगों का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे 12 नवंबर को रात 9 बजे के बाद Sony LIV पर KBC का यह विशेष एपिसोड जरूर देखें। प्रसारण के बाद इसे YouTube पर भी देखा जा सकेगा।

डिस्क्लेमर : यह समाचार सरबजीत सिंह बॉबी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी एवं उनके व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है। अवॉर्ड से संबंधित आधिकारिक विवरण की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध होने पर अपडेट किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश

कालका-शिमला रेलवे पर दौड़ेगी हाइड्रोजन टॉय ट्रेन! पर्यटकों को मिल सकती है बड़ी सौगात

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह दिन में होंगी छह बैठकें

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट