Thursday | November 12, 2026
​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | शिमला

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

November 12, 2026 04:34 PM
Om Prakash Thakur

शिमला: (HD News);  'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी ने प्रदेश सरकार के 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम की सराहना करते हुए मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को एक अनूठी चुनौती दी है। शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान बॉबी ने कहा कि गांवों में जाकर लोगों के घरों में रुकने से वहां सड़क और बिजली की व्यवस्था सुधरती है, जो एक अच्छा कदम है, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि एक रात बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल और बिना आईएएस-एचएएस अधिकारियों के चम्याणा, आईजीएमसी और केएनएच अस्पताल में भी बिताएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर ही हुक्मरानों को मरीजों और तीमारदारों की असली जमीनी हकीकत का अंदाजा हो पाएगा।

अस्पताल परिसरों में निजी कंपनियों के एजेंटों की सक्रियता पर गंभीर सवाल उठाते हुए बॉबी ने कहा कि कार्डियोलॉजी विभाग के बाहर हृदय के स्टंट बेचने वाले और ऑर्थो विभाग के बाहर हड्डियों की रॉड व प्लेट बेचने वाले एजेंट खुलेआम बैठे रहते हैं। ये एजेंट लाचार मरीजों पर अपनी कंपनी का महंगा सामान खरीदने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे डॉक्टरों को दोष नहीं देते क्योंकि हर संस्थान में 80 से 95 प्रतिशत लोग ईमानदार हैं, लेकिन अस्पताल के भीतर इन एजेंटों को बैठने की अनुमति किसने दी, यह जांच का विषय है।

इस गोरखधंधे को रोकने का सुझाव देते हुए बॉबी ने कहा कि सरकार को अस्पताल परिसर के भीतर ही स्टंट और इंप्लांट की अधिकृत दुकानें खोलनी चाहिए, जहां मरीज दरों की तुलना (रेट कंपैरिजन) कर सकें। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर खुद दुकान नहीं चला सकता और बाहर सामान्य मेडिकल स्टोर पर स्टंट उपलब्ध नहीं होते, जिसका सीधा फायदा ये एजेंट उठाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों से आग्रह किया कि वे शिमला से हमीरपुर जैसे दौरों के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सरकारी अस्पतालों और स्कूलों का औचक निरीक्षण करें।

सरकार के साथ अपने संबंधों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बॉबी ने कहा कि वे किसी सरकार के विरोधी नहीं हैं और न ही रिज मैदान पर धरना-प्रदर्शन करने के पक्ष में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रशंसा करते हुए याद किया कि जब उनकी संस्था की बिजली 18 महीनों से कटी हुई थी, तब मुख्यमंत्री से पहली मुलाकात में ही उन्होंने एक फोन घुमाकर एक मिनट में बिजली और पांच मिनट में पानी का कनेक्शन जुड़वा दिया था। बॉबी ने कहा कि उनसे भी सेवा कार्यों में गलतियां हो सकती हैं जिसके लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं, लेकिन जनता पांच साल बाद काम का हिसाब जरूर याद रखती है।

राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए सरबजीत सिंह बॉबी ने मंच से दो टूक कहा कि उनका फिलहाल चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछली बार उनके मन में यह विचार आया था और सबसे पहला नामांकन पत्र भी उन्होंने ही लिया था, लेकिन इस बार ऐसा कोई इरादा नहीं है हालांकि उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी जोड़ा कि "दिमाग खराब होने में समय नहीं लगता"। अंत में उन्होंने संस्था के सचिव सहित सभी मीडिया कर्मियों का आभार जताया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश

कालका-शिमला रेलवे पर दौड़ेगी हाइड्रोजन टॉय ट्रेन! पर्यटकों को मिल सकती है बड़ी सौगात

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह दिन में होंगी छह बैठकें

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जिलों में येलो अलर्ट