दंपति पर जानलेवा हमला, 19 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; SP से न्याय की गुहार       प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे रवि कुमार दलित, SC-ST-OBC के मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा; पूछा—सामाजिक न्याय की आवाज सुनने के लिए समय क्यों नहीं?       शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप       Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का पंचांग (23 Nov 2026): आज शुभ कार्य करने के लिए कब है सबसे उत्तम मुहूर्त और कब रहेगा राहुकाल? देखें पूरा पंचांग       सोमवार का राशिफ़ल : 23 नवम्बर 2026; किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा सतर्क? देखें सभी 12 राशियों का पूरा हाल       PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य      

हिमाचल

दंपति पर जानलेवा हमला, 19 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; SP से न्याय की गुहार

November 23, 2026 11:00 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

"राजधानी शिमला में पड़ोसियों की दबंगई और पुलिस की बेरुखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विकासनगर में एक दंपति पर बैट और डंडों से हमला हुए 19 दिन बीत चुके हैं, लेकिन छोटा शिमला पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। अब बेखौफ आरोपियों की धमकियों से आहत पीड़ित परिवार ने SP शिमला के दरबार में न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला, सुनिए पीड़ित की जुबानी—"

शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर विकासनगर में एक परिवार पर पड़ोसियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले और उसके बाद पुलिस की कथित लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विकासनगर स्थित काली माता मंदिर के समीप दीवान भवन निवासी रविंद्र शर्मा और उनकी पत्नी रीना शर्मा पर पड़ोसियों ने बैट और डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि 4 नवंबर को छोटा शिमला थाना (थाना पूर्व) में शिकायत दर्ज करवाने और मेडिकल मुआयना होने के 19 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित रविंद्र शर्मा के अनुसार, 4 नवंबर की रात करीब 8:00 बजे उन्होंने अपने घर पर पेंट करवाने के मद्देनजर अपनी 7 वर्षीय बेटी खुशी को पड़ोस में रहने वाली पिंकी देवी और उनके पति राजेंद्र के घर भेजा। बेटी के माध्यम से यह आग्रह किया गया था कि उनके घर के बाहर से गुजर रही पड़ोसियों की बिजली की तार को थोड़ा साइड कर दिया जाए ताकि अगले दिन (5 नवंबर) पेंट का काम सुचारू रूप से हो सके।

आरोप है कि इस सामान्य से आग्रह पर पड़ोसी भड़क गए। पिंकी देवी, उनके पति राजेंद्र, बेटे शिवम और एक अन्य बेटे ने बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बैट और डंडे लेकर रविंद्र शर्मा के घर के गेट पर आ धमके और जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगे।

बैट के हमले से पत्नी का हाथ कटा, पीड़ित की पीठ पर गहरी चोटें

रविंद्र शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए गेट को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन पर और उनकी पत्नी रीना शर्मा पर हमला बोल दिया। बैट के प्रहार से रीना शर्मा के दाहिने हाथ (बाजू) में गहरा कट लग गया और काफी खून बहा, जबकि रविंद्र शर्मा की पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों पति-पत्नी ने छोटा शिमला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 115(2) के तहत रपट (G.D. No. 040) दर्ज कर दोनों का डीडीयू (DDU) अस्पताल शिमला में मेडिकल करवाया।

थाने पर 'लीपापोती' का आरोप, जान से मारने की मिल रही धमकियां

पीड़ित रविंद्र शर्मा ने छोटा शिमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना को 19 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जांच अधिकारी (ASI रूपलाल) के छुट्टी पर होने का हवाला देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

रविंद्र शर्मा का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी शिवम, राजेंद्र और पिंकी उन्हें रोजाना जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी खुलेआम तंज कसते हैं कि "थाने में शिकायत करके तूने क्या बिगाड़ लिया" और उन पर हंसते हैं। इसके अलावा, पड़ोसियों ने जबरदस्ती उनकी बालकनी से रास्ता बना लिया है और वहां रखा सामान भी फेंक देते हैं।

एसपी शिमला से लगाई न्याय की गुहार

लगातार मिल रही धमकियों और छोटा शिमला पुलिस की बेरुखी से आहत रविंद्र शर्मा ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) शिमला से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से भी गुहार लगाई है कि उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे रवि कुमार दलित, SC-ST-OBC के मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा; पूछा—सामाजिक न्याय की आवाज सुनने के लिए समय क्यों नहीं?

शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता