नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज- कहा, जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने छोड़ा 'शगूफा' - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम       आज का पंचांग, 15 अक्टूबर 2026: गुरुवार को जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       आज का राशिफल: 15 अक्टूबर 2026 - जानें सितारों की चाल और आपका भविष्य       IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति       विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..       क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..      

स्वास्थ्य

आम का मौसम : केमिकल्स से पके आमों की पहचान ऐसे करें, नहीं तो सकती हैं गंभीर बीमारियां

June 03, 2020 11:24 AM

हम सभी जानते हैं कि फलों का राजा आम है और ये फल अधिकतर लोगों को खाना पसंद होता है। आम के शौकीनों को बेसब्री से गर्मी के मौसम का इंतजार रहता है। हालांकि अभी आम के सीजन का समय आने में एककाद महीना बाकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिकतर फलों को पकाने के लिए एक विशेष प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए ये फल कैसे आपको हानि पहुंचा रहे हैं और कैसे बचें…. आइए जानते हैं।

जब भी आप बाजार आम खरीदने जाएं तो ध्यान रखें कि पीले और सुनहरे रंग के आम को न खरीदें क्योंकि इन्हें केमिकल्स से पकाया जाता है। जो आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही इससे कैंसर या नर्वस सिस्टम खराब होने की संभावना होती है।

इन केमिकल्स से कैंसर ब्रेन डैमेज, लिवर फाइब्रोसिस और नर्वस सिस्टम की बीमारी हो सकती है।

फलों को पकाने के लिए कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा जाता है। इसमें कैल्शियम कार्बाइड, एसिटिलीन गैस, कार्बन मोनोऑक्साइड, पोटैशियम सल्फेट, इथिफॉन, प्यूट्रीजियन, ऑक्सिटोसिन और केमिकल्स का होता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को स्किन कैंसर, कोलन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन डैमेज, लिवर फाइब्रोसिस और नर्वस सिस्टम से जुड़े कई गंभीर रोग हो सकते हैं।

फलों पर लगे केमिकल्स की ऐसे करें पहचान-फलों को केमिकल्स से पके होने की पहचान के लिए उसके ऊपर हरे पैचेज चेक करें। जिस हिस्से पर केमिकल लगा होगा वो पीला रहेगा बाकी बीच-बीच में हरा दिखाई देगा। जबकि प्राकृतिक रूप से पके हुए फल में हरे-पीले रंग के कोई पैचेज नहीं दिखाई देंगे।

-केमिकल से पकाए हुए आम को काटने पर वो अंदर से कहीं पर पीला तो कहीं पर सफेद रंग का नजर आएगा। जबकि पेड़ पर प्राकृतिक रूप से पका हुआ फल पूरी तरह पीला नजर आता है।

-केमिकल से पके हुए फल का छिलका ज्यादा पका हुआ होगा लेकिन अंदर से इसमें कच्चापन हो सकता है।

-अगर किसी फल पर केमिकल लगा है तो उसे खाने पर मुंह का स्वाद कसैला हो जाता है और मुंह में हल्की जलन भी होने लगती है। इसके अलावा कई बार ऐसे फल खाने के कुछ देर बाद पेट दर्द या उल्टी की समस्या या डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।

फल खरीदने से पहले और खाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

1. बाजार से कोई भी फल खरीदते समय उसे सूंघकर जरूर देखें कि उसमें से किसी केमिकल की बदबू तो नहीं आ रही है। अगर ऐसा है तो वो फल न खरीदें।

2. खाने से पहले आम को गुनगुने पानी में कम से कम 5 मिनट के लिए भिगोकर जरूर रखें। उसके बाद उन्हें दोबारा दूसरे पानी से धोकर ही खाएं।

3. फल खरीदकर लाने के तुरंत बाद उसे पानी से अच्छी तरह धो लें।

Have something to say? Post your comment

स्वास्थ्य में और

​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर

रोटी को बनाएं सेहत का खजाना: आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, पाचन शक्ति बढ़ाएं और पेट रखें एकदम हल्का..

आहार के नियम : भारतीय 12 महीनों अनुसार..

कैसे खोल सकते हैं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, कितनी होगी कमाई; प्रोसेस के साथ जानिए पूरी डिटेल

अब महंगी दवाइयाँ मिलेंगी आधे से भी कम दाम में, जन औषधि सुगम मोबाइल एप से बचाएँ हजारों रुपए, जानिए कैसे लगेगी दवाई माफियाओं की लूट पर लगाम, पढ़ें विस्तार से..

World Breastfeeding Week : विश्व स्तनपान सप्ताह का इतिहास और महत्व, पढ़े विस्तार से.

शुगर बढ़ गई है ? तो तुरंत जानिए कम करने के यह घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल..

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, हो सकती है ये बीमारी, पेट मे जलन के साथ हो सकते हैं ये ढेर सारे नुकसान..

महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल : वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं

बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान