शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | बिलासपुर

'50 साल के रंग पर्यटन के संग' अभियान शुरू करेगा पर्यटन विभाग

October 17, 2020 06:41 PM

शिमला: राज्य के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर ‘‘50 साल के रंग पर्यटन के संग’’ शीर्षक पर राज्य पर्यटन विभाग एक आनलाइन अभियान आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य वर्ष 1971 से आज तक प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में हुए विकास एवं उन्नति को दर्शाना है। इस अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों से पर्यटन क्षेत्र में हुए विकास को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं। अभियान का आयोजन हिमाचल डॉट माईगॉव डॉट इन पोर्टल पर किया जा रहा है।

पर्याटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव देवेश कुमार ने आज यहां बताया कि आमजन अपने सुझाव से अवगत करा सकते हैं कि पिछले 50 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में कितना विकास एवं प्रगति हुई है तथा पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इसे किसी आकर्षक फोटो जैसे प्रदेश के किसी भी पर्यटन स्थल के पुराने अथवा नए यादगार रंगीन या श्याम-श्वेत छाया चित्र के जरिये भी दर्शाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में भाग लेने वाले प्रतिभागी पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के सौंदर्य को दर्शाते अथवा धरोहर, झीलें इत्यादि के यादगार फोटो ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसके आलावा, आम जनता हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में हुई प्रगति एवं विकास के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव भी भेज सकते हैं जो 100 शब्दों से अधिक नहीं होने चाहिए।

देवेश कुमार ने कहा कि आकर्षक यादगार फोटो भेजने वाले प्रतिभागी को राज्य पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग पुरस्कृत करेगा। विभाग 50 यादगार छायाचित्रों के लिए 50 प्रतिभागियों को चुनेगा तथा प्रत्येक को दो-दो हजार रुपए की राशि बतौर ईनाम देगा। चुने गए 50 प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। आकर्षक यादगार फोटो तथा सुझाव, प्रदेश सरकार के पोर्टल हिमाचल डॉट माईगॉव डॉट इन पर भेजने होंगे। इसमें प्रतिभागी को अपना नाम-पता, फोन नंबर, ई-मेल का विवरण देना होगा।

उन्होंने कहा कि एक प्रतिभागी अधिकतम पांच छायाचित्र ही भेज सकता है। फोटो केवल हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को दर्शाने वाली होनी चाहिए। ऑनलाइन भेजी गई फोटो के बारे में प्रतिभागी को पोर्टल पर दिए गए भाग में यह बताना होगा कि उसके द्वारा भेजी गई फोटो में कोई विवाद या कॉपीराइट नहीं है। फोटो हाई रेसोलुशन वाला होना चाहिए। पर्यटन सम्बन्धी पुराने यादगार फोटो को स्कैन कर भी भेजा जा सकता है।

देवेश कुमार ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत चुने गए 50 बेहतरीन सुझावों को विभाग अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा। विभाग के पास यह अधिकार रहेगा कि पुरस्कार विजेता 50 यादगार छायाचित्रों को विभाग प्रचार के लिए किसी भी तरह के माध्यमों में उपयोग कर सकेगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में किसी भी तरह के बदलाव का अधिकार पर्यटन विभाग के पास ही सुरक्षित रहेगा। अभियान की अंतिम तिथि 20 नवम्बर, 2020 निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों से आग्रह किया गया है कि 20 नवम्बर से अपनी पूर्व फोटो एवं सुझाव साझा करें।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.

हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम

हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..

हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला

हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..