शनिवार का राशिफल: 26 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: (24 अप्रैल 2025, गुरुवार); किस्मत का दरवाज़ा खुलेगा या बढ़ेगा तनाव? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल       जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..       Akshaya Tritiya 2025: एक लाख के करीब गोल्ड ! न हों परेशान, इस अक्षय तृतीया सिर्फ 100 रुपये में खरीदे गोल्ड, जानिए कैसे ? पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 23 अप्रैल 2025; आज इन 3 राशि वालों को रखना होगा विशेष ध्यान, कुछ के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें पूरी खबर..      

व्यापार

अब आरबीआई ने भी दी पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की नसीहत ! पढ़े पूरी खबर..

October 11, 2021 10:41 AM
Om Prakash Thakur

नई दिल्ली : पेट्रोल डीजल को जीएसटी यानि गुड्स एन्ड सर्विसेज के दायरे में लाने की लगातार मांग उठ रही है जिससे दोनों ईंधन पर टैक्स का बोझ कम हो सके। लेकिन जीएसटी कॉउंसिल की बैठक में कई राज्यों ने पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का विरोध किया।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि ईंधन पर अप्रत्यक्ष करों को चरणबद्व तरीके से नियंत्रित करने के प्रयास से मुद्रास्फीति को कम करने और मुद्रास्फीति की संभावित आशंका को कम करने में मदद मिलेगी। दरअसल केवल अक्टूबर महीने में ही अब आठ बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.84 रुपये और डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा।

तो भोपाल में पेट्रोल 112.38 रुपये और डीजल 101.54 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा। केवल अक्टूबर माह में पेट्रोल 2.20 रुपये और डीजल 2.60 रुपये प्रति लीटर महँगा हो चुका है।

महँगे पेट्रोल डीजल के अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी जिम्मेदार है हालांकि यह भी सच है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में आधा हिस्सा इस पर केंद्र और राज्यों द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स का है। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी तो राज्य सरकारें वैट वसूलती है।

कोविड महामारी के दौरान जब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी जिसे अब तक वापस नहीं लिया गया है। पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 13 रूपये और डीजल पर 16 रूपये एक्साइज ड्यूटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेस के नाम पर टैक्स बढ़ाया था। जैसे ही पेट्रोल डीजल महँगा होता है एड वेलोरम वैट वसूले जाने के कारण राज्यों द्वारा वसूला जाने वाला वैट भी अपने आप बढ़ जाता है।

पेट्रोल डीजल को जीएसटी यानि गुड्स एन्ड सर्विसेज के दायरे में लाने की लगातार मांग उठ रही है जिससे दोनों ईंधन पर टैक्स का बोझ कम हो सके। लेकिन हाल ही में हुए जीएसटी कॉउंसिल की बैठक में कई राज्यों ने पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का पुरजोर विरोध किया। क्योंकि राज्यों के राजस्व का ये बड़ा स्रोत है।

वहीं पेट्रोल डीजल पर टैक्स नहीं घटा तो आम लोगों को इसकी महँगाई और परेशान कर सकती है क्योंकि कई जानकार कच्चे तेल के दामों में भारी उछाल की आशंका जाहिर कर रहे हैं। गोल्डमैन सैक्स ने तो कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल पर जाने की भविष्यवाणी की है। ऐसा हुआ तो जाहिर है महँगाई लोगों को और सता सकती है। साथ ही सस्ते ब्याज दर का दौर भी खत्म हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..

Akshaya Tritiya 2025: एक लाख के करीब गोल्ड ! न हों परेशान, इस अक्षय तृतीया सिर्फ 100 रुपये में खरीदे गोल्ड, जानिए कैसे ? पढ़ें विस्तार से..

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों ने फिर मारी लंबी उछाल, 1 लाख के पार हुआ 24 कैरेट गोल्ड, जानें आज का रेट

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 50,000 करोड़ की ठगी: वकील, किसान, महिलाएं सब बने शिकार, देशभर में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..

घरों में नहीं होगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करने वाले हैं हड़ताल, जानिये कारण..

Gold Price Today: सोना चांदी हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम, देखें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के रेट, पढ़ें पूरी खबर..

आज रविवार को सोना खरीदने का मूड है क्या ? ये है आज का 10 ग्राम का ताजा भाव , जानें अपने शहरों का भी 20 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट, पढ़ें पूरी खबर..

Gold Price Today: सोने के रेट में आया बड़ा बदलाव, ये है आज बुधवार का 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 16 अप्रैल का 22-24 कैरेट का लेटेस्ट रेट, पढ़ें पूरी खबर..

Gold Rate Today: आज मंगलवार 15 अप्रैल को फिर सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर में कितनी कम हुई कीमत..!! गिरावट की गिरफ्त में आने या इंटरनेशनल टैरिफ वार की हलचल रही तो कहां पहुंचेंगे सोने-चांदी के रेट, पढ़ें पूरी खबर..

Gold Price Today: आज सोमवार 14 अप्रैल को सस्ता हुआ सोना-चांदी.. या बढ़ी कीमतें, कहाँ कितना है सोने का भाव, पढ़ें पूरी खबर..