हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | December 11, 2025
गुरुवार का राशिफ़ल: 11 दिसंबर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       आज का राशिफल (9 दिसंबर 2025): भाग्य का साथ, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव - जानें आपकी राशि के लिए क्या खास है..       संजय अवस्थी केस में हाईकोर्ट सख्त: राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश, कानूनी प्रक्रिया तेज़—जानें पूरा मामला       हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर वर्दी के दुरुपयोग पर कड़ा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर निलंबन से सेवा समाप्ति तक कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..       आज सोमवार का राशिफ़ल: 08 दिसंबर 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       शिमला में जल-प्रबंधन की बड़ी नाकामी: कहीं टंकियां छलक रहीं, कहीं लोगों को बूंद भी नहीं मिल रही - पढ़ें पूरी खबर..       रविवार का राशिफल : 07 दिसंबर 2025; जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल       शिमला IGMC में चिकित्सा की नई मिसाल: 75 वर्षीय बुज़ुर्ग के लिवर और किडनी के कैंसर का एक साथ सफल ऑपरेशन - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की के रोशन वर्मा बने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर, पारदर्शी बैंकिंग की उम्मीदें बढ़ीं - पढ़ें पूरी खबर..       आज 6 दिसम्बर 2025 का राशिफल: शनिवार को किसका चमकेगा भाग्य और किसे रहना होगा संभलकर? जानें राशिनुसार आज का भविष्यफल      

खेल

विजय हजारे ट्रॉफी: हिमाचल के गबरुओं ने रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन

December 26, 2021 11:11 PM

शिमला : (हिमदर्शन समाचार); विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के 19 साल के इतिहास में हिमाचल प्रदेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। कैप्टन ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने फाइनल में पांच बार के चैंपियन रहे तमिलनाडु को 11 रन से हरा दिया। शुभम अरोड़ा (नाबाद 136), अमित कुमार (74), ऋषि धवन (नाबाद 42) जीत के हीरो रहे। खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा। वीजेडी (द वी जयादेवन) सिस्टम के आधार पर हिमाचल 11 रन से विजेता बना।

हिमाचल पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिनेश कार्तिक ने 116 रन की पारी खेली। इसके अलावा इंद्रजीत 80 और शाहरुख खान ने अंतिम ओवरों में 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। हिमाचल के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। एक समय तमिलनाडु के 40 रन पर चार विकेट गिर गए थे। हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन ने तीन विकेट झटके।

इसके अलावा पंकज जायसवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु के चार विकेट झटके। बल्लेबाजी में भी हिमाचल की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर शुभम अरोड़ा और प्रशांत चोपड़ा ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। प्रशांत 21 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दिग्विजय रांगी खाता नहीं खोल सके। निखिल गांगटा ने 18 रन की पारी खेली।

गांगटा के आउट होने के बाद अमित कुमार ने शुभम अरोड़ा के साथ मोर्चा संभाला और 150 रनों की साझेदारी की। अमित ने 74 रन की दमदार पारी खेली और हिमाचल को जीत के नजदीक पहुंचाया। कप्तान ऋषि धवन ने 23 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। हिमाचल को जीत के लिए 15 गेंदों में 16 रन चाहिए थे। उसी समय मौसम खराब हो गया। वीजेडी सिस्टम के आधार पर हिमाचल को विजेता घोषित किया गया। 136 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हमीरपुर के युवा बल्लेबाज शुभम मैन ऑफ द मैच रहे।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम