शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब       आज का राशिफल: 11 अक्टूबर 2026, सितारों की चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों पर होगी धनवर्षा और किन्हें रहना होगा सावधान!       हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर       शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे       500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा       ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल       शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का धार्मिक महत्व।       अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन      

खेल

भारत सात विकेट से जीता: टी-20 सीरीज में श्रीलंका पर 2-0 की अजेय बढ़त, टीम इंडिया की लगातार 11वीं जीत, पढ़े पूरी खबर..

February 26, 2022 11:16 PM

भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत ने श्रेयस अय्यर की 44 गेंद में नाबाद 74 रन पारी के दम पर जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।

धर्मशाला: (हिमदर्शन समाचार); धर्मशाला में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को बेहद आसानी से हरा दिया है। एक वक्त पर टीम इंडिया के लिए मुश्किल स्थिति बन रही थी लेकिन श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत ने सीरीज में लगातार दूसरा मैच जीता और सीरीज को भी अपने नाम कर लिया।

श्रीलंका ने भारत को 184 रनों का लक्ष्य दिया था, टीम इंडिया को शुरुआत में ही झटका लग गया था लेकिन श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के बीच पहले हुई 84 रनों की साझेदारी और अंत में रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी ने मैच को एकतरफा बना दिया।अंत में भारत ने इस मैच को 7 विकेट से जीता, टीम इंडिया ने तीन ओवर रहते ही मैच को खत्म कर दिया।

श्रीलंका: 183/5 20 ओवर

भारत: 186/3 17.1 ओवर

आखिरी के ओवर्स में जब टीम इंडिया को ज्यादा रनरेट से रन बनाने थे, तब रवींद्र जडेजा की क्रीज पर एंट्री हुई। रवींद्र जडेजा ने आते ही शॉट लगाने शुरू कर दिए। रवींद्र जडेजा ने सिर्फ 18 बॉल में 45 रनों की पारी खेली, इसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा। 250 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी ने आखिरी में मैच को एक तरफा भारत की ओर कर दिया।

श्रीलंका की शुरुआत काफी खास नहीं हुई थी, श्रीलंका ने सिर्फ 11 ओवर में 76 रन बनाए थे लेकिन आखिरी पांच ओवर में श्रीलंका ने करीब 80 रन बनाए और अपने स्कोर को 183 तक पहुंचाया। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने आखिर में आकर सिर्फ 19 बॉल में 47 रनों की पारी खेली। उससे पहले पथुम निसांका ने सिर्फ 53 बॉल में 75 रन बनाए थे। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने अपने चार ओवर में 52 रन लुटा दिए थे।

रोहित की कप्तानी में लगातार तीसरी टी-20 जीत

न्यूजीलैंड: 3-0वेस्टइंडीज़: 3-0श्रीलंका: 2-0 (एक मैच बाकी)

भारत के पिछले 11 टी-20 मैच

बनाम अफगानिस्तान- जीत (कप्तान- विराट कोहली)

बनाम स्कॉटलैंड- जीत (कप्तान- विराट कोहली)

बनाम नामीबिया- जीत (कप्तान- विराट कोहली)

बनाम न्यूजीलैंड- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)

बनाम न्यूजीलैंड- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)

बनाम न्यूजीलैंड- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)

बनाम वेस्टइंडीज़- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)

बनाम वेस्टइंडीज़- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)

बनाम वेस्टइंडीज़- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)

बनाम श्रीलंका- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)

बनाम श्रीलंका- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम