"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर       शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब       आज का राशिफल: 11 अक्टूबर 2026, सितारों की चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों पर होगी धनवर्षा और किन्हें रहना होगा सावधान!      

हिमाचल | शिमला

शिमला हेरिटेज म्यूजियम के साइनबोर्ड देख कर यूएस क्लब पहुंच रहे सैकड़ों पर्यटक, गेट पर कूड़े के ढेर कर रहे पर्यटकों का स्वागत, स्वच्छता के सारे दावे हवा, पढ़े विस्तार से..

May 18, 2022 06:01 PM
Om Prakash Thakur

शिमला हेरिटेज म्यूजियम "हर घर कुछ कहता है, " के साइनबोर्ड देख कर यूएस क्लब पहुंचने वाले सैकड़ों पर्यटक हो रहे निराश, स्वच्छता के सारे दावे हवा, म्यूजियम के गेट पर कूड़े के ढेर और बेतरतीब तरीके से पार्क की गई गाड़ियां पर्यटकों का कर रही स्वागत, म्यूजियम वर्षों से पड़ा है बंद, पढ़े विस्तार से..

शिमला : (हिमदर्शन समाचार); पहाड़ों की सुंदरता के अलावा शिमला में घूमने की बहुत सी जगहें हैं जिन्हे आप अपने सूची में शामिल कर सकते हैं। संग्रहालय, थिएटर और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चलने के लिए अनोखे रास्ते, चहल-पहल वाले मॉल, गोथिक शैली में बने चर्च और हेरिटेज होटल ये ऐसे स्थान हैं, जहां पर्यटक अपने आप को व्यस्त रख सकते हैं।

शिमला में सभी पर्यटन गतिविधियों का केंद्र, रिज शिमला के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। शिमला के अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे माल रोड, स्कैंडल पॉइंट, रिज मैदान, लक्कड़ बाज़ार, क्राइस्ट चर्च, यूएस क्लब और जाखू मन्दिर शिमला के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में सबसे लोकप्रिय है। ये जगहें पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा तस्वीरों में कैद की जाने वाली जगह मानी जाती है।

फ़ाइल फोटो: 2011

शिमला में आने वाला हर पर्यटक ब्रिटिश शासन के दौरान शिमला के इतिहास के बारे में जानना चाहता हैं। इसलिए वह म्यूसियम में अवश्य जाता है। जहां पर दुर्लभ पेंटिंग, रेखाचित्र और चित्र देख कर पर्यटक अपनी वास्तविक ऐतिहासिक यात्रा का पूरा आनंद ले सकता है। इतिहास दिलचस्प होने के साथ-साथ प्रेरक भी हो सकता है यह लोगों की कल्पना में रंग भर देता है।

2011 में राज्य के पर्यटन विभाग ने 'हर घर कुछ कहता है' की अवधारणा पर आधारित 'शिमला हेरिटेज म्यूसियम' की स्थापना यूएस क्लब में की गई थी। इस म्यूसियम को 120 साल पुरानी इमारत यूएस क्लब में बनाया गया जो लगभग 1860 के दशक में यूएस क्लब के रूप में जाना जाता है। हालांकि अंदर इतना बड़ा कमरा नहीं है, यह शिमला के इतिहास को पकड़ने का एक प्रयास मात्र है, इसमें शिमला के लगभग 50 विशाल चित्र और रेखाचित्र हैं जो औपनिवेशिक काल के हैं।

दीवारों को सुशोभित करने वाली कुछ दुर्लभ तस्वीरों में वायसरेगल लॉज, रिपन अस्पताल, डाकघर, टाउन हॉल, गेयटी थिएटर, कॉम्बरमेरे ब्रिज, विधानसभा, गॉर्टन कैसल, रेलवे बोर्ड, सेंट्रल टेलीग्राफ कार्यालय, एआरटीआरएसी कॉम्प्लेक्स जैसी शानदार इमारतों की तस्वीरें शामिल हैं।

आपने पुराने 'तांगा', 'रिक्शा' या अंग्रेजों के रहने की शैली और महिमा के बारे में कहानियां सुनी होंगी, जिन्हें आप यहां रखे गए चित्रों और रेखाचित्रों के माध्यम से आसानी से चित्रित कर सकते हैं। यह सब शिमला की विरासत का एक गौरवपूर्ण हिस्सा हैं।

डीसी शिमला के निवास स्थान के नज़दीक साइनबोर्ड

पर्यटकों को शिमला हैरिटेज म्यूसियम तक पहुंचने में असुविधा ना हो इसलिए रिज से लेकर यूएस क्लब के मार्ग जगह जगह म्यूसियम मार्गदर्शन के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाए हुए हैं। इन सांकेतिक बोर्ड को देखकर प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक भी हेरिटेज म्यूसियम देखने पहुंचते है लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। शिमला हेरिटेज म्यूसियम पर वर्षों से ताला लटका हुआ हुआ है। म्यूसियम के गेट पर कूड़े के ढेर और बेतरतीब तरीके से पार्क की गई गाड़ियां पर्यटकों का स्वागत करतें है।

पर्यटकों का कहना है कि म्यूसियम का रास्ता दिखाने वाले सांकेतिक बोर्ड उन्हें गुमराह कर रहे है। यदि पर्यटन विभाग को शिमला हेरिटेज म्यूसियम बन्द ही रखना है तो सड़कों पर लगे सांकेतिक बोर्ड हटा देने चाहिए ताकि उनका वहाँ तक जाने में समय बर्बाद न हो। 

पिसी चेम्बर के नजदीक US क्लब के गेट पर लगा सांकेतिक बोर्ड

बता दें कि शिमला के सभी उच्चाधिकारियों और नेताओं का योद्धा निवास से यूएस क्लब के मार्ग पर प्रतिदिन आना जाना रहता है लेकिन इन्हे शिमला हेरिटेज म्यूसियम की कोई परवाह नही है। सभी मूकदर्शक बने हुए है। पर्यटन विभाग की लापरवाही के चलते यूएस क्लब पहुंचने वाले पर्यटक गुमराह हो रहें है तथा प्रदेश सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

 

शिमला हेरिटेज म्यूजियम "हर घर कुछ कहता है, " दरवाजे पर लगे कूड़े के ढेर

स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यो से आए पर्यटकों का पर्यटन विभाग और सरकार से आग्रह है कि अगर यह म्यूसियम बन्द ही रखना है तो जगह जगह शिमला हेरीटेज म्यूसियम को दर्शाने वाले सांकेतिक बोर्ड तुरंत प्रभाव से हटा देने चाहिए ताकि पर्यटक मिसगाइड न हो।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा